कातिल बेटे को बचाने के लिए मां ने जेल के पास खोद डाली 35 फीट लंबी सुरंग, किसी को कानों कान नहीं हुई खबर

Published : Aug 09, 2020, 03:48 PM ISTUpdated : Aug 09, 2020, 03:49 PM IST

कीव. अपने कातिल बेटे को बचाने के लिए एक मां ने अजीब तरीका निकाला। जिस जेल में बेटा मौत की सजा काट रहा था, महिला ने उसके पास 35 फीट लंबी सुरंग खोद डाली। 51 साल की महिला ने पहले जेल के पास एक मकान किराए पर लिया और रात में रोज सुरंग बनाने लगी। महिला ने तीन हफ्ते में 35 फीट लंबी सुरंग खोद डाली। यह मामला यूक्रेन का है। 

PREV
16
कातिल बेटे को बचाने के लिए मां ने जेल के पास खोद डाली 35 फीट लंबी सुरंग, किसी को कानों कान नहीं हुई खबर

यूक्रेन की सरकार ने एक शख्स को मौत की सजा सुनाई। इसके बाद शख्स की मां ने उसे जेले से भगाने के लिए साजिश रची। महिला का बेटा यूक्रेन के साउर्दन रीजन स्थित जेल में बंद है। महिला ने बेटे को बचाने के लिए जेल के पास ही कमरा किराए पर लिया। इसके बाद वह रोज रात में सुरंग खोदने लगी। 

26

ऐसे खोदी सुरंग, किसी को नहीं चला पता
महिला सिर्फ रात में सुरंत खोदती थी।  जेल के निकट एक दीवार के पास इस महिला ने 35 फीट गहरे खड्डे को खोदा। पता चला है कि वह ऐसा सिर्फ रात में क्या करती थी। वह अपने घर से जेल की दीवार के पास एक साइलेंट स्कूटर से पहुंचती थी। जेल के गार्ड से पता चला है कि महिला के पास एक ट्रॉली थी और एक लकड़ी का पट्टा था। इसमें पहिए लगे थे।

36

महिला इसी लकड़ी की पट्टी के सहारे मिट्टी धीरे-धीरे वहां से हटा रही थी। ताकि किसी को कुछ पता ना चल सके। जेल के गार्ड ने बताया कि यह महिला उस मिट्टी को पास के किसी गैराज में रख रही थी। इस महिला ने सुरंग खोदकर करीब 3 टन मिट्टी बाहर निकाल ली थी। 

46

किसी को नहीं हुई कानों कान खबर
स्थानीय लोग और पुलिस अफसर इस घटना से काफी हैरान हैं। दरअसल, यह महिला साजिश को अंजाम देती रही, लेकिन इसका अंदाजा ना पुलिस को लगा और ना ही स्थानीय लोगों को। एक स्थानीय महिला का कहना है कि  इतना गहरा गड्ढा खोदना आसान नहीं था। वह भी बिना किसी सहयोग के इतनी बुजुर्ग महिला के लिए आसान बात नहीं थी।

56

महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके किराए के घर की जांच करने के दौरान पुलिस को वहां से बहुत सारे औजार मिले हैं। हालांकि इस महिला के बेटे के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ रही है। 

66

जहां एक ओर अपराधी बेटे को बचाने के लिए महिला की आलोचना हो रही है तो वहीं, लोग महिला की तारीफ भी कर रहे हैं। लोग उसे सच्ची मां बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस मां ने अपने बेटे का सहयोग करने की कोशिश की। वह उनमें से बिल्कुल भी नहीं थी जो अपने बच्चों को उनके हाल पर छोड़ देती हैं।
 
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories