Russia Ukraine War: धमाकों के बीच मलबे में बिलख रहा था मासूम; एक डॉग भी डरा-सहमा दुबका था और फिर

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 5 मार्च को 10वां दिन है। रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन का दावा है कि जाइटोमीर शहर में रूसी बम अटैक में 47 यूक्रेनी मारे गए हैं। यूक्रेन के खार्किव में कई धमाकों की आवाज सुनी गईं। निवासियों को पास के आश्रयों में जाने के लिए कहा गया है।  रूस की बमबारी में यूक्रेन के 10 से ज्यादा शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी(united nations refugee agency) के अनुसार, एक हफ्ते में यूक्रेन से करीब 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं।  देखें युद्धग्रस्त यूक्रेन की कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 4:48 AM IST / Updated: Mar 05 2022, 10:19 AM IST

18
Russia Ukraine War: धमाकों के बीच मलबे में बिलख रहा था मासूम; एक डॉग भी डरा-सहमा दुबका था और फिर

यह तस्वीर साशा उस्तीनोवा(Sasha Ustinova) ने tweet की है। इसमें लिखा कि बमबारी के बाद कीव के सबसे अधिक आबादी वाले उपनगरों में से एक इरपिन शहर( Irpin city) में एक जीवित बच्चे और कुत्ते को बचाकर ले जाता यूक्रेनी सैनिक। यह उन लोगों के लिए है, जो अभी भी पुतिन के साथ "कूटनीति" में विश्वास करते हैं। साशा यूक्रेनियन कांग्रेसवुमेन(Ukrainian Congresswoman) हैं।
 

28

यह तस्वीर मारिया बरबाशो(Maria Barabash) ने tweet की है। यह कीव शहर की एक आवासीय बिल्डिंग थी, जो युद्ध में जमींदोज हो गई। तस्वीर 3 मार्च की बताई जाती है।

38

ये तस्वीरें Ukraine War Russia के twitter पेज से ली गई हैं। तस्वीरें गोस्टोमेल (Gostomel) शहर के पास की बताई जाती हैं। कहा जा रहा है कि ये यूक्रेन के सैनिकों को शव हैं।

48

यह तस्वीर इन्ना सोवसुन(Inna Sovsun) ने  tweet की है। इसमें लिखा कि आमिर सिर्फ 40 दिन के थे। रूसी सेना की गोलीबारी के दौरान वे अपने माता-पिता के साथ एक तहखाने में छुपे हुए थे। उन्हें निमोनिया हो गया था। कल उनका निधन हो गया। पुतिन अपराधी हैं। इन्ना यूक्रेन की सांसद हैं।
 

58

यह तस्वीर द कीव इंडिपेंडेंट(The Kyiv Independent) के twitter पेज से ली गई है। इसमें लिखा गया कि इसे रिपोर्टर इलिया पोनोमारेंको (Illia Ponomarenko) ने खींचा। कीव छोड़कर जाते लोग।

68

यह तस्वीर जूलियन रोपके(Julian Röpcke) ने twitter पर शेयर की है। यह खार्किव स्थित एक इमारत की है, जो युद्ध में तहस-नहस हो गई।

यह भी पढ़ें-गुड बॉय माय लिटिल बॉय: अपनी मां की वर्दी पर सो रहे मासूम की तस्वीर ने लोगों को रुला दिया
 

78

यह तस्वीर वर्ल्ड सेंट्रल किचन(World Central Kitchen) के कार्यकारी निदेशक(Executive Director) नैट मूक(Nate Mook) ने tweet की है। इसमें लिखा-आज मैं यूक्रेन के ल्वीव(Lviv) में रेलवे स्टेशन पर नतालिया और उसकी बेटी मिरास्लावा से मिला। वे अभी ज़ापोरिज्जिया से पहुंचे, जहां रूसी सेना ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया। केवल 5 साल की मिरास्लावा गर्म भोजन का आनंद ले रही थी।

यह भी पढ़ें-Topless प्रदर्शनकारियों का ग्रुप Ukraine के समर्थन में उतरा, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लिखवाया शांति संदेश

88

24 फरवरी से शुरू हुआ था युद्ध
बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें-यूक्रेन से 229 छात्रों को लेकर इंडिगो का विशेष विमान रोमानिया से दिल्ली पहुंचा, खार्किव में कई धमाके

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos