रूस के हमले के बाद यूक्रेन में नागरिकों की मौत का आंकड़ा बढ़ गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो को हजारों बार देखा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक यूक्रेनी रिपोर्टर एक लाइव प्रसारण में नकली युद्ध हताहतों को दिखा राह है। दरअसल, यह फोटो ऑस्ट्रिया में जलवायु परिवर्तन के विरोध प्रदर्शन का था। यूक्रेन में हमले के कई हफ्ते पहले यह बना था, लेकिन यूक्रेन हमलों के बीच इसे वायरल कर यूक्रेन में मौतों की बढ़ती संख्या दिखा दी गई।