Published : Feb 25, 2022, 05:03 AM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 06:27 AM IST
मास्को। रूस के यूक्रेन पर हमले के पहले दिन सेना ने यूक्रेन में 11 एयर फील्ड्स समेत 83 से अधिक सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के आक्रमण के पहले दिन ने अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया था और उसने 83 भूमि-आधारित यूक्रेनी लक्ष्यों को नष्ट कर दिया था। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, रूसी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद यूक्रेन की 74 सैन्य सुविधाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का एक सैन्य हेलीकॉप्टर और चार ड्रोन भी मार गिराए गए हैं। जबकि यूक्रेन की पुलिस ने कहा कि रूस ने दिन की शुरुआत से अब तक 203 हमले किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के हवाले से एएफपी की रिपोर्ट है कि पहले दिन के युद्ध में 137 लोगों की जान गई है।
रूस के हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश को रूस के सामने सरेंडर नहीं करने का ऐलान किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के 6 प्लेन मार गिराए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं और 2 टैंक भी नष्ट किए गए हैं।
25
पुतिन ने कहा-हमले के अलावा कोई विकल्प न था
राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमले के अलावा कोई विकल्प न बचा था। उधर, रूस के हकले के ऐलान के बाद यूक्रेन की राजधानी में भगदड़ की स्थितियां थीं। बताया जा रहा कि 30 लाख लोगों के शहर कीव में विस्फोटों और गोलियों की आवाज लगातार सुनसी गई। भगदड़ के कारण शहर के बाहर राजमार्ग यातायात से ठप हो गया।
35
काफी संख्या में लोगों के मारे जाने की सूचना
हताहतों की अपुष्ट रिपोर्टों में रूसी बमबारी द्वारा मारे गए यूक्रेनी नागरिक और सीमा की रक्षा करने वाले सीमा रक्षक शामिल थे। दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र के अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल हमले में 18 लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि कीव के निकट ब्रोवरी कस्बे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन में एक विमान को मार गिराने में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है।
45
यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने खार्किव के पास चार रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया, लुहान्स्क क्षेत्र के एक शहर के पास 50 सैनिकों को मार डाला और पूर्व में छह रूसी युद्धक विमानों को मार गिराया। रूस ने इन खबरों का खंडन किया कि उसके विमान या बख्तरबंद वाहन नष्ट कर दिए गए थे। रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन के दो विमानों को मार गिराने का दावा किया है।
55
परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार ने कहा कि रूसी सेना ने राजधानी से सिर्फ 90 किमी उत्तर में चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र और कीव क्षेत्र में होस्टोमेल हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। यहां पहले पैराट्रूपर्स उतरे थे। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनियन से अपने देश की रक्षा करने का आह्वान किया और कहा कि लड़ने के लिए तैयार किसी को भी हथियार दिए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।