Russia Ukraine War: अचानक चलने लगीं गोलियां, मासूम को बचाने पूरी फैमिली ने लगा दी जान की बाजी

Published : Mar 11, 2022, 10:42 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 10:45 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. यह तस्वीर रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद को दिखाती है। यूक्रेन में इस समय ऐसे शॉकिंग और दिल तोड़ने वाले(shocking and heart breaking) मंजर आम है। इस बीच एक नया खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका ने आशंका जताई है कि यूक्रेन को बर्बाद करने रूस रासायनिक या जैविक हथियार(chemical or biological attack ) का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। बता दें कि 11 मार्च को युद्ध का 16वां दिन है। इस भीषण लड़ाई का असर दुनियाभर पर दिखाई देगा। संयुक्त राष्ट्र(UN officials) के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के भीतर अनुमानित 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं, जो रूस के आक्रमण के बाद देश छोड़कर भाग गए 2.3 मिलियन से अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक(Stephane Dujarric) ने गुरुवार को कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित अधिकांश लोग पश्चिम की ओर लल्विव( Lviv) की ओर बढ़ रहे हैं। मानवीय स्थिति खतरनाक गति से बिगड़ती जा रही है। देखें कुछ तस्वीरें

PREV
18
Russia Ukraine War: अचानक चलने लगीं गोलियां, मासूम को बचाने पूरी फैमिली ने लगा दी जान की बाजी

यह तस्वीर यूक्रेन के उत्तरी कीव के शहर इरपिन (Irpin) की है। यहां रूसी हमलों के बाद लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं। युद्ध में हजारों मासूमों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है।

28

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा(Dmytro Kuleba) ने अंताल्या( Antalya) में अपने रूसी समकक्ष से मुलाकात के बाद संघर्ष विराम की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने पर अफसोस जताया है।  व्हाइट हाउस(The White House) को आशंका है कि यूक्रेन पर रूस रासायनिक या जैविक हथियार(chemical or biological attack ) से हमला शुरू करने की साजिश कर सकता है।

38

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ऐसे मंजर आम हो गए हैं। यह एक रूसी बख्तरबंद वाहन(Russian armoured vehicle) है, जो कीव क पूर्व में ब्रोवरी(Brovary) में यूं जलते दिखाई दिया। क्रेडिट-dailymail.co.uk

48

यह तस्वीर यूक्रेन के उत्तरी कीव के शहर इरपिन (Irpin) की है, जो अब वीरान हो चुका है। युद्ध ने एक अच्छे भले शहर को खंडहर में तब्दील कर दिया है। फोटो क्रेडिट-dailymail.co.uk

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: युद्ध से यूक्रेन की खेती-किसानी, उद्योग सबकुछ बर्बाद, दुनियाभर पर दिखेगा बुरा असर

58

रूस-यूक्रेन के युद्ध में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन में सड़कों पर इस तरह लाशें पड़ीं देखी जा सकती हैं। ये वो लोग हैं, जो जान बचाने अपना घरबार छोड़कर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मारे गए।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: जान बचाकर भाग रहे थे मां और उसके बच्चे, मगर रास्ते में ही गोलियों ने छलनी कर दिया

68

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार कीव, चेर्निहाइव, सूमी, खार्किव और मारियुपोल(Kyiv, Chernihiv, Sumy, Kharkiv, and Mariupol) के लिए गलियारों की योजना बनाई गई है। लेकिन रूस ने यूक्रेन से सभी निकासी वाहनों और उनके साथ आने वाले अधिकारियों की सूची की मांग कर रहा है। उसने रेड क्रॉस प्रतिनिधियों को छोड़कर किसी भी संचार उपकरण(Communication Equipmen) को प्रतिबंधित किया है। बता दें कि रूस ने हर दिन सुबह 10 बजे अपनी ओर से मानवीय गलियारा बनाने का वादा किया है, ताकि युद्ध में फंसे नागरिकों को निकाला जा सके या उन्हें मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। 

78

अर्थशास्त्री और कृषि विशेषज्ञ एंड्री यार्मक आशंका जताते हैं कि रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप दुनिया भर में कुपोषण के कारण कई मौतें हो सकती हैं। उनका अनुमान है कि यूक्रेन कई महीनों तक कुछ भी निर्यात नहीं कर पाएगा और कहता है कि युद्ध पूर्व उत्पादन स्तर तक पहुंचने में सालों लगेंगे।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: 7 साल की पोती को आंखों के सामने तड़प-तड़पकर मरते देख भी कुछ न कर सका दादा

88

16 दिन हो गए युद्ध को
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 11 मार्च को 16वां दिन है। 24 फरवरी, 2022 इतिहास में एक विध्वंसक निर्णय के लिए जाना जाएगा। इसी दिन भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

Recommended Stories