Published : Mar 02, 2022, 03:40 PM ISTUpdated : Mar 02, 2022, 03:42 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस ने यूक्रेन में भीषणतम तबाही मचा दी है। बुधवार को रूसी मिसाइल ने खार्किव(Kharkiv) स्थित पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से अटैक किया। इस हमले में 21 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। इस बीच यूक्रेन से पलायन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग अपने देश की तरफ से युद्ध लड़ना चाहते हैं, इसलिए वे अपने बच्चों और परिजनों को सुरक्षित जगहों पर भेज रहे हैं। यूक्रेन (Ukraine) से करीब 7 लाख लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में पहुंच चुके हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूरोपीय संघ यूक्रेनियाई लोगों को 27 देशों के ब्लॉक में तीन साल तक रहने और काम करने का अधिकार देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पौलेंड और अन्य देशों से करीब 2 लाख युवा यूक्रेनी सेना में शामिल होने देश भी लौटे हैं। देखें कुछ इमोशनल और शॉकिंग तस्वीरें...
रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेनी पोलिस सीमा पार करने के ललिए शेहिनी चेकपॉइंट(Shehyni checkpoint) से गुजरते हुए। युद्ध के चलते हजारों लोग ऐसे पैदल चलते हुए सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। कुछ लोग सीमा पार करने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। यह लाइन 20 किमी लंबी देखी गई। (Photo by Pavlo Palamarchuk/SOPA Images/LightRocket via Getty Images)
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।