Published : Mar 05, 2022, 11:17 AM ISTUpdated : Mar 05, 2022, 11:20 AM IST
पेशावर, पाकिस्तान. पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में स्थित शिया मस्जिद में 4 मार्च को हुए आत्मघाती हमले(suicide attack) ने शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच दरार और गहरी कर दी है। इस हमले में 57 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 करीब घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन ISI ने ली है। इंटरनेशनल जेहादी ग्रुप ने उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में अपने अमाक प्रोपगैंडा साइट से कहा कि शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट का एक लड़ाका पेशावर में एक शिया मस्जिद पर हमला करने में सफल रहा। यह मस्जिद रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार में है। ये तस्वीरें हमले, उसमें मारे गए लोगों और उनके परिजनों की हैं। हमले में कई मासूम भी मारे गए। इस मासूम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके जरिये लोग आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। देखें कुछ तस्वीरें...
पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास के सभी शॉपिंग मॉल बंद करा दिए गए हैं। स्टेडियम के आसपास पार्किंग बैन कर दी गई है। स्टेडियम के आसपास 450 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान में कोई भी दक्षिण एशियाई टीमें आने से बचने लगी थीं। (पेशावर में हुए ब्लास्ट में मारे गए इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है)
28
कैपिटल सिटी पुलिस पेशावर(Capital City Police Peshawar) ने उर्दू में tweet करके लिखा कि दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया। हमलावर मस्जिद में मारा गया। फोटो क्रेडिट-EPA
38
जिस बाजार में ये मस्जिद है, वहां जुमे के दिन काफी भीड़ रहती है। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ गई।प्रधानमंत्री कार्यालय(PMO) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की कड़ी निंदा की है। गृहमंत्री शेख राशिद (Sheikh Rashid) ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रांतीय मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक( inspector general of police) से घटना की रिपोर्ट तलब की है। फोटो क्रेडिट-EPA
48
एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही हमलावर मस्जिद में घुसा एक जोरदार धमाके के साथ उसके चीथड़े उड़ गए। जब उसकी आंखें खुलीं, तो देखा कि हर जगह धूल उड़ रही थी, जगह-जगह शव पड़े हुए थे।
58
पीएमएल-एन (PML-N) के प्रेसिडेंट और विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नमाजियों पर हमला किया वे न तो मुसलमान हो सकते हैं और न ही इंसान। विपक्ष के नेता ने देश में गंभीर सुरक्षा स्थितियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने tweet करके कहा-''आतंकवाद हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय चुनौती बना हुआ है।"
68
पुलिस के अनुसार, दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश। जब वहां मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग की दी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। इसी हमले के कुछ देर बाद मस्जिद में धमाका हुआ।
आतंकी ग्रुप ISI सुन्नी मुसलमानों का संगठन है, जो शियाओं का दुश्मन है। यह अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक शियाओं की मस्जिदों में धमाके करता रहा है। वो खुलेआम चुनौती देता रहा है कि शिया मुसलमान जहां होंगे, वो ढूंढ़-ढूंढ़कर मारेगा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।