Shocking Pictures: जबर्दस्त भूकंप से हिल उठा मैक्सिको; 7.0 तीव्रता के झटके से पहाड़ तक थरथराए

Published : Sep 08, 2021, 11:33 AM ISTUpdated : Sep 08, 2021, 11:38 AM IST

मैक्सिमो. नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 थी। इस जबर्दस्त भूकंप से पहाड़ तक हिल उठे। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इस भूकंप के बाद सुनामी(tsunami) का alert जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का असर इतना तेज था कि लोग खुले एरिया की ओर दौड़ पड़े। रातभर लोग सड़क पर डरे-सहमे बैठे रहे। मैक्सिकों में पिछले लंबे समय से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।

PREV
16
Shocking Pictures: जबर्दस्त भूकंप से हिल उठा मैक्सिको; 7.0 तीव्रता के झटके से पहाड़ तक थरथराए

मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का सबसे अधिक असर गुएरेरो राज्य के एकापुल्को में दिखाई दिया। यहां भूकंप से पेड़ तक गिर गए। वहीं पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़कों पर आ गिरे। भूकंप से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई।

26

जिस समय यह भूकंप आया, तब बारिश भी हो रही थी। ऐसे में लोग ज्यादा घबरा गए। लोग घर आदि छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने सारी रात सड़कों और फुटपाथ पर गुजारी।

यह भी पढ़ें-Shocking video: ...और हिमाचल प्रदेश में फिर लैंडस्लाइड, NH-5 बंद, आखिर क्यों टूट रहे यहां के पहाड़

36

मैक्सिको के प्रधानमंत्री मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने मीडिया को बताया कि भूकंप के झटकों से पहाड़ तक हिल उठे। कई बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन किया जा रहा रहा है।

यह भी पढ़ें-जिस खूबसूरत घाटी को जीतने Taliban 'मरा' जा रहा; उसे क्रॉस करने पर गजनी के भी पसीने छूट गए थे
 

46

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। मैक्सिकों में पिछले कई समय से लगातार प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इससे लोग डरे हुए हैं। इससे पहले बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी थी।

यह भी पढ़ें-Taliban की तकलीफ, देखिए अफगानिस्तान से जाते-जाते अमेरिका क्या कबाड़ा करके गया है, twitter पर रोया दु:खड़ा

56

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस भूकंप को 1985 के भूकंप की तरह बताया। हालांकि इस भूकंप में किसी की जान नहीं गई।

66

भूकंप के डर से सड़कों पर लोगों ने सारी रात काटी। लोगों ने कहा कि ऐसा भूकंप पहली बार देखा। झटके लगातार आते रहे। धरती हिलती दिखाई दी। वे बहुत डर गए थे।


फोटो साभार: रॉयटर्स, न्यूयॉर्क टाइम्स और सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories