MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • जिस खूबसूरत घाटी को जीतने Taliban 'मरा' जा रहा; उसे क्रॉस करने पर गजनी के भी पसीने छूट गए थे

जिस खूबसूरत घाटी को जीतने Taliban 'मरा' जा रहा; उसे क्रॉस करने पर गजनी के भी पसीने छूट गए थे

काबुल. Afghanistan में Taliban के कब्जे के बाद इस समय सबसे अधिक चर्चा में पंजशीर घाटी(Panjshir Valley) है। अफगानिस्तान का ज्यादातर हिस्सा जीतने के बावजूद तालिबान अभी इस पर कब्जा नहीं जमा सका है। पंजशीर घाटी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उत्तर में मौजूद है। यह अफगानिस्तान के सबसे छोटे प्रांतों में से एक है। चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे दुर्गम पर्वतों से घिरी पंजशीर घाटी में करीब 2 लाख लोग निवास करते हैं। यह जगह दुर्गम क्षेत्रों में शामिल होने के साथ प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत भी है। इस समय यहां तालिबान और अहमद मसूद के नेतृत्व वाली नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स(NRF) के बीच लड़ाई चल रही है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 06 2021, 08:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पंजशीर वादी काबुल से 150 किमी उत्तर में हिन्दु कुश पर्वतों के पास स्थित है। इसका नाम पंजशीर नदी के नाम पर पड़ा है। यहां ताजिक समुदाय बड़ी संख्या में रहता है।

26

सही मायने में 'पंजशीर' 'पंज शेर' (पांच शेर) कहने का फ़ारसी लहजा माना जाता है। फारसी में 'शेर' का मतलब 'बाघ' की बजाए 'सिंह' (बब्बर शेर) होता है। कहते हैं कि इस घाटी का नाम पांच भाइयों के सम्मान में रखा गया  था। उन्होंने 10वीं शताब्दी ईसवी में महमूद गजनी ले लिए यहां की दुर्गम नदी पर बांध बनवाया था, तब कहीं जाकर गजनी यहां से निकल पाया था।

36

पंजशीर घाटी में चांदी का बड़ा भंडार है। यहां रत्न भी खूब मिलते हैं। सफारी साम्राज्य और सामानी साम्राज्य अपने सिक्के यहीं गढ़ा करते थे। पंजशीर घाटी पन्ना उत्पादन का बड़ा केंद्र बनने की संभावना रखता है, लेकिन अकसर चलते रहने वाले युद्धों ने यहां के विकास का रास्ता रोक रखा है। 

46

पंजशीर को 'लॉयन ऑफ़ पंजशीर' भी कहते हैं। 1979 में जब सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में अपनी फौज भेजनी शुरू की, तब अहमद शाह मसूद ने इसके खिलाफ हथियार उठा लिए थे। उसी दौरान तालिबान का जन्म हुआ। इस समय पंजशीर में अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

56

1996 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था, लेकिन पंजशीर नहीं जीत पाए थे। 9 सितंबर 2001 में अल-कायदा और तालिबानी आतंकियों ने अहमद शाह मसूद की हत्या कर दी। इससे पहले 9/11 के बाद अमेरिका ने अहमद शाह मसूद के नॉर्दन एलायंस के साथ मिलकर तालिबान को उखाड़ फेंका था। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

66

पंजशीर घाटी प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है। चूंकि यहां पहुंचने के लिए कई जोखिमभरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, इसलिए तालिबान को इसे जीतना मुश्किल हो रहा है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved