MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Karnali Highway: नेपाल का ये हाईवे देखकर कांप उठेगी रूह! एक गलती और सीधे मौत के मुंह में पहुंचा देगी सड़क

Karnali Highway: नेपाल का ये हाईवे देखकर कांप उठेगी रूह! एक गलती और सीधे मौत के मुंह में पहुंचा देगी सड़क

इस रास्ते पर सफर करना किसी कमजोर दिल वाले के बस की बात नहीं है। ड्राइवर की एक छोटी सी गलती और जान सीधे हवा में। यहां अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसीलिए इसे 'डेथ वैली' कहा जाता है। क्या आप जानते हैं यह खौफनाक हाईवे कहां है?

3 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Oct 29 2026, 09:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
संकरी सड़कें और गहरी खाइयां
Image Credit : twitter

संकरी सड़कें और गहरी खाइयां

नेपाल का कर्णाली हाईवे सुर्खेत से जुमला तक करीब 232 किलोमीटर लंबा है। यह दैलेख, कालीकोट और जुमला जैसे दूरदराज के इलाकों को जोड़ता है। इस हाईवे के नजारे सच में डरा देते हैं। संकरी सड़कें, खतरनाक मोड़ और टूटी हुई सड़क सफर को मुश्किल बना देते हैं। कई जगह तो दो गाड़ियों के एक साथ गुजरने की जगह भी नहीं होती। ऐसे में ड्राइवर की जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
हादसों में गई 917 लोगों की जान
Image Credit : twitter

हादसों में गई 917 लोगों की जान

कर्णाली प्रांत की पुलिस के आंकड़े इस हाईवे की खौफनाक सच्चाई बताते हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 से अब तक इस रास्ते पर हुए हादसों में 917 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। रिपोर्ट बताती है कि पिछले तीन सालों में ही यहां 111 लोगों की मौत हुई है और 309 लोग घायल हुए हैं। संकरी सड़कें, खतरनाक मोड़ और खराब सड़क इन हादसों की मुख्य वजह हैं। इसके अलावा पुरानी गाड़ियां, तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग भी खतरा बढ़ाते हैं। अंधे मोड़ों पर सामने से आ रही गाड़ी नहीं दिखती, जिससे ड्राइवर को संभलने का मौका ही नहीं मिलता।

34
बारिश में और बढ़ जाता है खतरा
Image Credit : twitter

बारिश में और बढ़ जाता है खतरा

आम दिनों में ही यह हाईवे बहुत खतरनाक रहता है, लेकिन बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी सड़क पर गिरते रहते हैं। इससे न सिर्फ ट्रैफिक रुक जाता है, बल्कि मुसाफिर भी घंटों तक बीच रास्ते में फंसे रहते हैं। लैंडस्लाइड वाली जगहों पर भारी मशीनों से मलबा हटाना पड़ता है। सड़क साफ होने के बाद भी दोबारा पहाड़ खिसकने का डर बना रहता है। खराब मौसम इस रास्ते पर सफर करने वालों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा देता है।

44
करोड़ों खर्च, फिर भी हालात खराब
Image Credit : twitter

करोड़ों खर्च, फिर भी हालात खराब

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस हाईवे को सुधारने के लिए भारी भरकम फंड खर्च किया गया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में वर्ल्ड बैंक की मदद से सुर्खेत-जुमला रूट की मरम्मत पर करीब एक अरब नेपाली रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद सड़क को काफी नुकसान पहुंचा। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में मरम्मत पर 670 मिलियन नेपाली रुपये और खर्च किए गए। इतना पैसा लगाने के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी है।

लाइफलाइन ही बन जाए मौत का कुआं तो क्या करें?

कर्णाली हाईवे भले ही खतरनाक है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह बहुत जरूरी है। अस्पताल, बाजार, स्कूल और दूसरे शहरों तक जाने के लिए लोग इसी हाईवे पर निर्भर हैं। इसलिए इस रास्ते को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता। खतरनाक मोड़ों पर सेफ्टी वॉल बनाना, सड़क की अच्छी मरम्मत करना और लैंडस्लाइड वाले इलाकों में वॉर्निंग सिस्टम लगाना बहुत जरूरी है। 917 मौतें यह याद दिलाती हैं कि सड़क सुरक्षा कितनी अहम है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nagpur MLC Election: RSS के गढ़ में कांग्रेस की जीत, कौन हैं वंजारी? BJP के कोहले को कैसे हराया?
Recommended image2
Moon Phases: आखिर हर रात क्यों बदल जाता है चांद का रूप? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प विज्ञान
Recommended image3
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! 61 सीटों से दूर दोनों गुट, ट्रंप ने खुलकर किया समर्थन
Recommended image4
Gurugram Uber Case: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! मना किया तो महिला टेकी को कैब में किया लॉक,फिर...?
Recommended image5
Cancer Drug Price Cut: ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7,150 में! 543 दवाएं सस्ती, लेकिन कौन-कौन सी? यहां देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved