बिहार में छठ महापर्व शुरू हो चुका है। पटना में बीजेपी नेता नितिन नवीन के घर भी तैयारियां दिखीं। उनकी पत्नी दीपमाला ने नहाय-खाय का प्रसाद बनाया। उन्होंने इसे आस्था और समरसता का पावन पर्व बताया।
बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और पटना में भी घर-घर इसकी तैयारियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच बीजेपी नेता नितिन नवीन के घर से छठ पूजा की खास तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने नहाय-खाय के लिए प्रसाद तैयार किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा की परंपरा, आस्था और महत्व को लेकर भी अपनी बात रखी।
दीपमाला श्रीवास्तव का कहना है कि छठ पूजा हर बार विशेष होती है, तभी तो इसे महापर्व कहा जाता है। नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिलने पर उन्होंने ईश्वर का आभार जताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि राजनीति अपनी जगह है और छठ का त्योहार अपनी जगह। यह आस्था का ऐसा महापर्व है, जिसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। देखिए नितिन नवीन के घर छठ की तैयारियों की ये खास तस्वीरें।












