'जम' गया अमेरिका: 140 साल का रिकॉर्ड टूटा, 1881 में हुई थी 24 इंच बर्फबारी, देखें कुछ तस्वीरें

Published : Mar 17, 2021, 11:20 AM IST

ये तस्वीरें अमेरिका की हैं। यहां बर्फबारी ने 140 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्फबारी से जनजीवन रुक गया है। चारों तरफ बर्फ जमी पड़ी है। पिछले एक महीने में दूसरी बार ऐसी बर्फबारी देखने को मिली है। बर्फबारी के चलते 35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कोलोराडो, व्योमिंग और नेब्रास्का समेत 6 राज्यों में सिर्फ 48 घंटे में 5 फीट तक बर्फ गिरी। यहां के 80 से ज्यादा हाईवे बंद हैं। 2400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। देखें कुछ तस्वीरें...

PREV
16
'जम' गया अमेरिका: 140 साल का रिकॉर्ड टूटा, 1881 में हुई थी 24 इंच बर्फबारी, देखें कुछ तस्वीरें

अमेरिका में आमतौर पर मार्च में बर्फबारी होती रही है। इस दौरान यहां टेम्परेचर 10 से 15 डिग्री के बीच होता है। लेकिन अब साइबेरिया की तरफ से चली ठंडी हवाओं के कारण महीने में दूसरी बार इतनी बर्फबारी देखने को मिली।

26

इस समय यहां का तापमान माइनस 11 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले मार्च, 1881 में यहां 24 इंच बर्फबारी हुई थी।

36

बर्फबारी के चलते अमेरिका के इन 6 राज्यों में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित हुई है।
 

46

बता दें कि पिछले माह आर्कटिक ब्लास्ट के कारण अमेरिका में 122 साल का सबसे बर्फीला तूफान आया था। इससे टेक्सास समेत 12 राज्यों में भारी बर्फबारी हुई थी। तूफान की चपेट में आकर 21 लोगों की मौत हो गई थी।

56

बर्फबारी में फंसे लोगों के सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए सेना तक की मदद लेनी पड़ रही है।

66

अमेरिका में ऐसी बर्फबारी नई पीढ़ी ने पहली बार देखी। बुजुर्गों के लिए भी यह अनुभव हैरान करने वाला है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories