दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन, 116 साल थी उम्र; कोरोना के चलते अधूरी रह गई ये आखिरी इच्छा

Published : Aug 23, 2020, 12:36 PM IST

केपटाउन. दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति फ्रीडी ब्लोम का निधन हो गया। उन्होंने चार महीने पहले ही अपना 116वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि, ब्लोम की आखिरी इच्छा कोरोना के चलते अधूरी रह गई। दरअसल, फ्रीडी को सिगरेट पीने का बहुत शौक था। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते उन्हें सिगरेट नहीं मिल पाई।  

PREV
17
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन, 116 साल थी उम्र; कोरोना के चलते अधूरी रह गई ये आखिरी इच्छा

ब्लोम का जन्म 1904 में एडिलेड में हुआ था। ब्लोम की उम्र गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज सबसे उम्रदराज ब्रिटिश (112 साल) व्यक्ति से ज्यादा है। लेकिन ब्लोम की उम्र प्रशासन द्वारा सत्यापित नहीं हो पाई। 

27

दुनिया के सबसे बुजुर्गों में से एक फ्रीडी ब्लोम ने अपने जन्मदिन के दिन कहा था कि ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद के चलते इतने दिनों तक जिंदा हैं। उन्हें उनके जन्मदिन पर सिगरेट गिफ्ट की गई थी। इसे फ्रीडी ने दुनिया का सबसे अच्छा गिफ्ट बताया था। 

37

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। यहां लॉकडाउन में सिगरेट की बिक्री पर भी रोक लगाई गई। ब्लोम को इस बात को लेकर शिकायत थी। उन्होंने राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें ये नहीं पता है कि वे क्या कर रहे हैं। 

47

स्पैनिश फ्लू महामारी में गंवाया परिवार
फ्रीडी ब्लोम ने बताया था कि 1918 में फैली स्पैनिश फ्लू महामारी में उनकी बहन की मौत हो गई थी। उन्होंने 100 साल पहले अपनी बहन को स्पैनिश फ्लू में खो दिया था। लेकिन फ्रीडी को उस वक्त भी कुछ नहीं हुआ था। 1918-1920 में स्पैनिश फ्लू में करीब 3-5 करोड़ लोग मारे गए थे।
 

57

 ब्लोम का जीवन केपटाउन में खेतों पर काम करते हुए बीता। ब्लोम की 86 साल की पत्नी हैं। उन्होंने अपने डांस मूव से पत्नी का दिल जीता था। हाल ही में दोनों की शादी को 50 साल पूरे हुए थे। दोनों केपटाउन में पिछले 30 साल से रह रहे थे। 

67

कभी किसी डॉक्टर के पास नहीं गए 
ब्लोम की पत्नी बताती हैं कि वे हर रोज दो डिस्प्रिन गोली खाते थे। कभी कभार वे उनकी भी दवा चुरा लेते हैं। ब्लोम के कोई बच्चा नहीं है। ब्लोम ने अपनी पत्नी की पहली शादी के दो बच्चों को गोद लिया। 
 

77

ब्लोम हर रोज सुबह 4-5 बजे जग जाते थे। वे साइकिल चलाते थे। इसके बाद वे खेतों पर काम करते थे। उन्हें जानवरों की देखभाल करना काफी अच्छा लगता था। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories