पॉर्न स्टार का दावा: डोनाल्ड ट्रंप से रहा अफेयर, अब राष्ट्रपति को देना होगा 33 लाख रुपए, जानें वजह

वॉशिंगटन. अमेरिका में जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में उनके सर एक मुसिबत आन पड़ी है। उन्हें एक पोर्न स्टार को करीब 33 लाख रुपए चुकाने होंगे। अमेरिका की एक अदालत ने उन्हें ये आदेश दिया है। दरअसल, पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का दावे के साथ कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इस बात से साफ तौर से इनकार करते रहे हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 23, 2020 5:10 AM IST

15
पॉर्न स्टार का दावा: डोनाल्ड ट्रंप से रहा अफेयर, अब राष्ट्रपति को देना होगा 33 लाख रुपए, जानें वजह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 41 साल की स्टॉर्मी डेनियल्स ने ट्रंप पर मुकदमा किया था। उनका मुकदमा बाद में रद्द हो गया था। अब कोर्ट ने कहा है कि मुकदमे के दौरान डेनियल्स के जो पैसे खर्च हुए वह ट्रंप को चुकाने होंगे।

25

कैलिफोर्निया के कोर्ट ने ट्रंप को 33 लाख रुपए चुकाने का आदेश दिया है। डेनियल्स के वकील ने कोर्ट के फैसले की जानकारी दी। स्टॉर्मी डेनियल्स ने फैसले के बाद ट्वीट किया, 'हां, एक और जीत!' 

35

बताया जा रहा है कि ट्रंप पर मुकदमा करने के बाद स्टॉर्मी डेनियल्स ने एक किताब भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने ट्रंप के साथ अपने अफेयर के बारे में खुलकर लिखा था। यह किताब काफी चर्चा में रही थी।

45

डेनियल्स का कहना था कि ट्रंप के साथ कथित अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए थे। इसके लिए एक समझौता किया गया था, ट्रंप के वकील की ओर से उन्हें करीब 97 लाख रुपए दिए गए थे। 

55

डेनियल्स ने दावा किया था कि 2006 में ट्रंप के साथ उनका अफेयर था। हालांकि, ट्रंप बार-बार इससे इनकार करते रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos