Published : Aug 05, 2022, 01:03 PM ISTUpdated : Aug 07, 2022, 11:09 AM IST
Taiwan Interesting Facts: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन बुरी तरह बौखलाया हुआ है। यहां तक कि उसने ताइवान को समुद्र के रास्ते चारों तरफ से घेर लिया है। इतना ही नहीं, चीन ने ताइवान की खाड़ी में अपने सबसे खतरनाक रॉकेट फोर्स (Rocket Force) को भी उतार दिया है। इस फोर्स में जमीन से हवा में मार करने वाली बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें हैं। चीन ने ताइवान का साथ देने वाले अमेरिका को भी धमकी दी है। वैसे, अगर जंग हुई तो चीन के सामने ताइवान कहीं नहीं टिकता है, लेकिन अमेरिका उसके पीछे खड़ा है जिसकी वजह से चीन भी हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच आइए जानते हैं ताइवान से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स।
Fact नंबर 1 - 1949 में चीन से अलग हुआ ताइवान
ताइवान देश पूर्वी एशिया में स्थित एक छोटा सा द्वीप है, जो 1949 में चीनी गृहयुद्ध के बाद चीन से अलग हुआ था। ये देश अपने आप को एक स्वतंत्र देश मानता है। लेकिन चीन अब भी इसे अपना ही एक प्रांत मानता है।
210
Fact नंबर 2 - दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत
ताइवान की आबादी 23 मिलियन यानी (2.3 करोड़) है। इसमें 80% लोग मूल निवासी हैं, जबकि 15% लोग चीन से यहां आकर बस गए। यहां की राजधानी ताइपे है और इस शहर की आबादी 26 लाख है। दुबई के बुर्ज खलीफा से पहले ताइपे 101 दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी।
310
Fact नंबर 3 - इमारतों में नहीं होती चौथी मंजिल
ताइवान के लोग सफेद रंग को मृत्यु का जबकि लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। इसके अलावा यहां 4 नंबर को बेहद अशुभ माना जाता है। यहां तक कि देश के होटल, अस्पताल और बड़ी इमारतों में चौथी मंजिल ही नहीं होती।
410
Fact नंबर 4 - दुनियाभर में सबसे ज्यादा चमगादड़
दुनियाभर में सबसे ज्यादा चमगादड़ ताइवान में पाए जाते हैं। चमगादड़ यहां के पार्कों से लेकर पब्लिक प्लेस तक पर लटके हुए मिल जाते हैं। कई बार तो यहां दिन में भी चमगादड़ देखने को मिलते हैं।
510
Fact नंबर 5 - ताइवान में हर साल आते हैं हजारों भूकंप
ताइवान रिंग्स ऑफ फायर एरिया में आता है, जिसकी वजह से यहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा बना रहता है। यहां हर साल 1000 से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। हालांकि, उन्नत तकनीक की वजह से इमारतों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।
610
Fact नंबर 6 - अक्सर फेस मास्क लगाते हैं ताइवानी
ताइवान के लोग अक्सर चेहरे पर मास्क लगाकर रखते हैं। ऐसा वो बीमारी और प्रदूषण से बचने के लिए करते हैं। यहां की लड़कियों को फेयर स्किन बेहद पसंद है, जिसके चलते वो खुद को धूप से बचाने के लिए भी फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं।
710
Fact नंबर 7 - समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला देश
ताइवान एशिया का पहला ऐसा देश है, जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई है। ताइवान पर चीन, जापान और कुछ वक्त के लिए हॉलैंड का भी शासन रहा है। ताइवान की राष्ट्रीय भाषा मेंदारिन है।
810
Fact नंबर 8 - गिफ्ट में नहीं दी जाती घड़ी
ताइवान में एक-दूसरे को उपहार में कभी घड़ी नहीं देते हैं। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि घड़ी देने का मतलब है कि आप उसके मरने की कामना कर रहे हैं। बेहद कम लोग जानते होंगे कि ताइवान के स्कूलों में चौकीदार नहीं होते।
910
Fact नंबर 9 - सड़कों पर नहीं रख सकते डस्टबिन
ताइवान में आपको कचरे के डिब्बे सड़को पर नहीं मिलेंगे, बल्कि इन्हें घर या दुकान के अंदर ही रखा जाता है। ताइवान के लोग हर साल अगस्त के महीने में Hungry Ghost Festival मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन नरक के द्वार खुलते हैं। ऐसे में बुरी शक्तियों से बचने के लिए वो पूजा-पाठ करते हैं।
1010
Fact नंबर 10 - दुनिया का 35वां सबसे खुशहाल देश
द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान दुनिया के 156 देशों में 35वां सबसे खुशहाल देश है। यह हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की तुलना में कहीं ज्यादा खुशहाल देश माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।