काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) में एक बार फिर से तालिबानी (taliban) शासकों की वापसी हो रही है। तलिबान ने 15 अगस्त को राजधानी काबुल (kabul) पर कब्जा कर लिया उसके बाद अब अफगानिस्तान की सड़कों पर केवल और केवल तलिबानी लड़ाके दिखाई दे रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग अपना घर औऱ सामान छोड़कर काबुल एयरपोर्ट की तरफ भाग रहे हैं लेकिन तलिबान के लड़ाके लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने से रोक रहे हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं ऐसे इस समय काबुल की सड़कों में केवल हथियारों से लैस तलिबान के लड़ाके दिखाई दे रहे हैं।
तलिबान ने 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया उसके बाद अब अफगानिस्तान की सड़कों पर केवल और केवल तलिबानी लड़ाके दिखाई दे रहे हैं। इनके खौफ से लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।
तलिबान के सिपाही अपने साथ अपना झंडा भी लगा रहे हैं। काबुल की सड़कों में केवल तलिबान का झंडा और उसके सिपाही ही दिखाई दे रहे हैं। इसके पास एक से एक आधुनिक हथियार हैं।
77
तलिबान का शासन आने के बाद से देश में महिलाओं की स्थिति एर बार फिर से खराब हो गई है। यहां अब महिलाएं बुर्का पहनकर निकल रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।