जिस शैरी बलूच ने इस फिदायीन हमले को अंजाम दिया, वो पढ़ी-लिखी फैमिली से ताल्लुक रखती थी। वो एमएड और एमफिल थी, पति डॉक्टर हैं। अफगान जर्नलिस्ट बशीर अहमद ग्वाख (Bashir Ahmad Gwakh) ने दावा किया कि आत्मघाती हमलावर महिला शैरी बलूच (Shari Baloch) के पति बशीर बलूच ने किसी अज्ञात जगह से ट्वीट करके कहा- उन्हें अपनी बीवी पर गर्व है। हालांकि बाद में कहा जा रहा है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था।