119 साल की उम्र में मरते दम तक चुस्त-दुरुस्त रही दुनिया की ये सबसे बुजुर्ग इंसान, इतिहास बड़ा दिलचस्प रहा

टोक्यो, जापान। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान जापान की केन तनाका(Kane Tanaka) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 119 साल की उम्र में निधन हो गया। तनाका का निधन 19 अप्रैल को पश्चिमी जापान के फुकुओका शहर के एक अस्पताल में हुआ। उनकी मृत्यु की घोषणा जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके(Japanese public broadcaster NHK) ने की। तनाका का जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था। इसी समय राइट ब्रदर्स के मोटर चालित हवाई जहाज( motor-driven aeroplane) ने पहली उड़ान भरी थी। जबकि इस वर्ष में मैरी क्यूरी(Marie Curie) नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। बता दें कि तनाका को 2019 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स(Guinness World Records) द्वारा सबसे उम्रदराज जीवित इंसान के रूप में पुष्टि की गई थी। तनाका रोज सुबह 6 बजे उठती थीं। दोपहर का समय मैथ्स की पहेलियों(puzzles) आदि में गुजारती थीं और सुलेख(calligraphy) की प्रैक्टिस करती थीं। पढ़िए उनसे जुड़ी कहानी...

Amitabh Budholiya | Published : Apr 26, 2022 3:11 AM IST / Updated: Apr 26 2022, 08:48 AM IST

17
119 साल की उम्र में मरते दम तक चुस्त-दुरुस्त रही दुनिया की ये सबसे बुजुर्ग इंसान, इतिहास बड़ा दिलचस्प रहा

तनाक अपने अंतिम समय तक स्वस्थ रहीं। यानी वे अपनी जिंदगी को पूरा एंजॉय कर रही थीं। वे एक नर्सिंग होम में रहती थीं, जहां वह बोर्ड गेम का आनंद लेती थी। गणित से संबंधित सवालों को हल करती थीं। सोडा और चॉकलेट का लुत्फ उठाती थीं।

27

तनाक ने अपने जीवन में नूडल की दुकान और चावल के केक की दुकान सहित कई व्यवसाय चलाए। उन्होंने 1922 में हिदेओ तनाका से शादी की थी। उन्होंने 4 बच्चों को जन्म दिया और पांचवें को गोद लिया।

37

तनाका ने व्हीलचेयर पर बैठकर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए मशाल रिले में भाग लेने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते वे ऐसा नहीं कर सकीं। जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें 2019 में जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में मान्यता दी, तो उनसे पूछा गया कि वह जीवन में सबसे ज्यादा खुश किस पल थीं? उनक जवाब था-"अब।"

47

सोमवार को अपनी वेबसाइट पर तनाका की मौत की घोषणा करते हुए, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि वर्तमान में जीवित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति और सबसे बुजुर्ग व्यक्ति (महिला) के खिताब की जांच की जा रही है और आगे के विवरण की घोषणा सही समय पर की जाएगी।

57

बता दें कि विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, जापान में दुनिया की सबसे बुजुर्ग आबादी है। इसमें लगभग 28 प्रतिशत 65 या उससे अधिक उम्र के हैं। गिनीज द्वारा सत्यापित सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति फ्रांसीसी महिला जीन लुईस कैलमेंट थीं, जिनकी 1997 में 122 वर्ष और 164 दिन की आयु में मृत्यु हो गई थी।

67

केन के पति ने 1937 से 1939 तक मिलिट्री में सर्विस की। उनके एक बेटे को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में पकड़ लिया गया था। बाद में 1947 में रिहा होने और घर लौटने से पहले साइबेरिया में बंदी बना लिया गया था। केन ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना द्वारा तैनात पादरियों के प्रभाव में ईसाई धर्म में धर्मांतरण किया।

यह भी पढ़ें-एक साथ 78200 तिरंगा लहराकर भारत ने दर्ज कराया 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम, जानिए पूरी कहानी
 

77

63 साल की उम्र में अपने स्टोर में काम करने से सेवानिवृत्त होने के बाद केन ने 1970 के दशक में कैलिफोर्निया और कोलोराडो में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा की। शादी के 71 साल बाद 1993 में 90 साल की उम्र में उनके पति की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें-जिस दुर्गम गांव में कभी कोई अधिकारी नहीं गया, ये लेडी कलेक्टर 7 किमी पैदल पहाड़ी चढ़कर पहुंची, ये थी वजह

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos