इस देश के राजा ने अपनी पत्नियों को डाला जेल में, अब 20 लड़कियों के साथ हरम में रह रहा

Published : Sep 02, 2020, 01:43 PM ISTUpdated : Sep 07, 2020, 04:20 PM IST

बैंकॉक. थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, महा वजीरालोंगकोर्न ने अपने से 32 साल छोटी पत्नी को बरी कर दिया। राजा ने अपनी पत्नी सिननेत वोंगवाजीरापाकडी को हरम में सेक्स सोल्‍जर्स की तरह शामिल होने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड के राजा इन दिनों जर्मनी के एक होटल में कई महीनों से ठहरे हुए हैं। इस होटल में राजा के लिए हरम बनाया गया है। इसमें उनके साथ 20 लड़कियां (सेक्‍स सोल्‍जर्स) ठहरी हुई हैं। 

PREV
17
इस देश के राजा ने अपनी पत्नियों को डाला जेल में, अब 20 लड़कियों के साथ हरम में रह रहा

इतना ही नहीं राजा ने होटल का चौथा फ्लोर बुक कर रखा है। इस होटल को राजमहल की तरह सजाया गया है। 67 वर्षीय महा वजीरालोंगकोर्न साउथ जर्मनी के अल्पाइन रिजॉर्ट टाउन स्थित आलीशान होटल सॉनेनविच्ल में पूरे शान के साथ रह रहे हैं। 

27

अनबन के बाद पत्नी को भेजा जेल में
राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ने पिछले साल सिननेत वोंगवाजीरापाकडी से शादी की थी। सिननेत एक नर्स थीं। लेकिन बाद में वे थाईलैंड की सेना में हेलिकॉप्टर पायलट बन गईं। इसके तीन महीने बाद ही राजा ने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली, हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। 

37

अनबन के बाद राजा ने सिननेत वोंगवाजीरापाकडी को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। राजा की पहले तीन शादियां हो चुकी हैं। उनके 7 बच्चे भी हैं। वे तीनों को तलाक दे चुके हैं। 

47

30 अरब डॉलर की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड के राजा के पास करीब 30 अरब डॉलर की संपत्ति है। वे विदेश यात्रा में जमकर पैसा लुटाते हैं। ज्यादातर वक्त वे विदेश दौरों पर ही बिताते हैं। जर्मनी में उनके हरम को खासतौर से सोने और चांदी के सामानों से सजाया गया है। 

57

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजा के साथ जो लड़कियां रुकी हैं, उन्हें मिलिट्री ऑफिसर का दर्जा हासिल है। इनके पास मेजर और कर्नल रैंक है। इन महिलाओं को सेक्स सोल्जर्स कहा जाता है। वहीं, राजा को राजनयिक स्तर पर छूट है, इसलिए जर्मनी सरकार भी कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही। 

67

महा वजीरालोंगकोर्न अपना देश छोड़कर साउथ जर्मनी के अल्पाइन रिजॉर्ट टाउन स्थित आलीशान होटल सॉनेनविच्ल (Sonnenbichl) में 20 महिलाओं और नौकर-चाकरों के साथ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि जर्मनी में भी कोरोना वायरस की वजह से इस होटल में लोगों के ठहरने की मनाही है, लेकिन थाईलैंड के राजा को यहां रहने की खास तौर पर अनुमति दी गई। कहा जा रहा है कि राजा इस होटल में सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं।

77

थाईलैंड में राजा की नहीं कर सकते आलोचना
थाईलैंड में राजा की आलोचना करने पर 15 साल तक की सजा दी जाती है। यहां अकसर राजा महा वजीरालोंगकोर्न के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन होते हैं। यहां 1932 से ही संवैधानिक राजतंत्र लागू है। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories