हालांकि 'ऑपरेशन द लंदन ब्रिज' 1960 में बना था, लेकिन कोरोनाकाल में इसे अपडेट किया गया था। इस प्लान के साथ ही महारानी के निधन के कुछ महीनों बाद प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की गोपनीय योजना (ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड-Operation Spring Tide) भी लीक हो गई थी। इसे लेकर बकिंघम पैलेस यानी राजमहल नाराज हुआ था। सरकार ने जांच कराने की भी बात कही थी। एलिजाबेथ ऐलैग्जैण्ड्रा मैरी यानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को हुआ था। वे लंदन में ड्यूक जार्ज षष्टम और राजमाता एलिजाबेथ प्रथम के घर जन्मी हैं। 1947 को इनका विवाह राजकुमार फिलिक से हुआ। (अपने माता-पिता की गोद में एलिजाबेथ)