Published : Sep 09, 2022, 07:55 AM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 07:57 AM IST
वर्ल्ड न्यूज. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II(Queen Elizabeth II) का निधन दुनियाभर के मीडिया में प्रमुख खबर बना हुआ है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली और दुनिया की सबसे उम्रदराज़ राष्ट्राध्यक्ष थीं। महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके सबसे बड़े और वारिस और वेल्स के पूर्व राजकुमार प्रिंस चार्ल्स( Charles, the former Prince of Wales) यूनाइटेड किंगडम के राजा और 14 कॉमनवेल्थ क्षेत्र(Commonwealth realms) के नए किंग बन गए हैं। एक बयान में चार्ल्स ने कहा: "मेरी प्यारी मां, महामहिम महारानी की मृत्यु, मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़े दु:ख का क्षण है।"
महारानी एलिजाबेथ II(Queen Elizabeth II) ने 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद ब्रिटेन की सत्ता संभाली थी। तब वे महज 25 साल की थीं। उन्होंने 70 साल तक शासन किया। हाल में ब्रिटेन की 15वीं PM लिज ट्रस को उन्होंने शपथ दिलाई थी। आगे तस्वीरें के जरिये देखिए महारानी की जर्नी...
215
21 अप्रैल 1947 को जब राजकुमारी एलिजाबेथ ने अपने जन्मदिन पर पहली बार अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में रेडियो पर अपना संदेश दिया था।
315
यह तस्वीर जून 1953 में खींची गई थी। राज्याभिषेक के बाद क्वीन एलिजाबेथ II और राजकुमार फिलिप लोगों का अभिवादन करते हुए।
415
यह तस्वीर1968 में खींची गई थी। विंडसर में अपने चार बच्चों के साथ शाही जोड़ा। महारानी एलिजाबेथ II(Queen Elizabeth II) हमेशा मुस्कराती रहती थीं।
515
यह तस्वीर 6 सितंबर की है, जब क्वीन एलिजाबेथ II को अपनी 15वीं प्रधानमंत्री निस ट्रस का स्वागत करते हुए देखा गया था
615
क्वीन एलिजाबेथ II को प्रिंस फिलिप प्यार से 'लिलिबेट' कहकर बुलाते थे। फिलिप का 9 अप्रैल 2021 को निधन हो गया थ।
715
यह तस्वीर 2007 की है, जब क्वीन एलिजाबेथ II ने क्रिसमस डे मैसेज रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर पोस्ट किया था। तब उनके पहले टीवी संबोधन के 50 साल पूरे हुए थे।
815
1997 में बकिंघम पैलेस में वेल्स की दिवंगत राजकुमारी डायना को दी गई श्रद्धांजलि के दौरान ये तस्वीर खींची गई थी। बता दें कि डायना की 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
915
यह तस्वीर 1986 की है, जब महारानी एलिजाबेथ II और राजकुमार फिलिप ने ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का दौरा किया था।
1015
यह तस्वीर1977 की है, जब क्वीन एलिजाबेथ II न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान माओरी जनजाति के लोगों से मिली थीं। वैसे उनकी पहली शाही यात्रा 1970 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।
1115
यह तस्वीर 21 अक्टूबर 1966 की है, जब साउथ वेल्स के गांव एबरफान में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। हादसे में 144 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन क्वीन एलिजाबेथ II पीड़ितों से मिलने 8 दिन बाद पहुंची थीं। इससे उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी।
1215
पुलिस बल 'बीटल्स' फैंस को पैलेस के अंदर जाने से रोकते हुए। यह उत्साह देखते बनते था। यह तस्वीर 26 अक्टूबर 1965 की है। अक्टूबर 1965 में पॉपुलर म्यूजिक बैंड 'बीटल्स' के मेंबर्स क्वीन से मिलने बकिंघम पैलेस पहुंचे थे।
1315
अपनी पहली टेलीविजन क्रिसमस स्पीच के पहले मुस्कराते हुए तस्वीर खिंचवातीं क्वीन एलिजाबेथ II, यह एक ब्रिटिश हॉलिडे ट्रेडिशन था। 1957 में क्वीन एलिजाबेथ ने पहली बार टीवी के माध्यम से अपना संबोधन दिया था।
1415
क्वीन एलिजाबेथ II पति प्रिंस फिलिप के साथ प्रेसिडेंट ड्वाइट डी आइजनहावर और फर्स्ट लेडी मैमी आइजनहावर के साथ। यह तस्वीर यह तस्वीर 17 अक्टूबर 1957 में खींची गई थी। महारानी एलिजाबेथ II ने अपने जीवनमें 90 देशों की यात्राएं कीं।
महारानी एलिजाबेथ II और उनके पति फिलिप लोगों का अभिवादन करते हुए। 2 जून 1953 को बकिंघम पैलेस में महारानी के राज्याभिषेक या ताजपोशी के दौरान ये तस्वीर खींची गई थी। एलिजाबेथ II ने 25 साल की उम्र में ब्रिटेन का शासन संभाला था।