नेपाल की खूबसूरती को बयां करती 7 तस्वीरें, इन्हें देखे बिना अधूरी है पड़ोसी देश की यात्रा

Published : May 16, 2022, 12:36 PM IST

PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी (PM Modi) पड़ोसी देश नेपाल के दौरे पर हैं। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी पहुंचे, जहां नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने नेपाल स्थित माया देवी मंदिर, पुष्कर्णी तालाब और बोधि वृक्ष की पूजा की। यह वही बोधि वृक्ष है, जिसे उन्होंने 2014 में नेपाल को गिफ्ट में दिया था। बता दें कि 2014 के बाद से यह पीएम मोदी की 5वीं नेपाल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुर के जानकी मंदिर और मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। पीएम मोदी की नेपाल यात्रा के मौके पर हम दिखा रहे हैं नेपाल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें। 

PREV
17
नेपाल की खूबसूरती को बयां करती 7 तस्वीरें, इन्हें देखे बिना अधूरी है पड़ोसी देश की यात्रा

काठमांडू (राजधानी) :
पहाड़ों का देश नेपाल बेहद खूबसूरत है। राजधानी काठमांडू से लेकर कई और शहरों में भी खूबसूरती बिखरी हुई है। नेपाल समुद्रतल से करीब 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा कई और खूबसूरत मठ हैं। अगर आप शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो नेपाल बेहतरीन जगह है।

27

पोखरा : 
पोखरा नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाद सबसे बड़ा शहर है। इसे नेपाल के टूरिस्ट कैपिटल भी कहते हैं। पोखरा समुद्रतल से करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर है। पोखरा में शांति स्तूप, ताल बाराही मंदिर, फेवा झील, घोरपानी हिल्स और डेविस फॉल देखने लायक जगह हैं। 

37

लुम्बिनी : 
लुम्बिनी वो जगह है, जहां गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। यह शहर पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। लुम्बिनी बेहद शांत होने के साथ ही बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहरों में शामिल किया है। लुम्बिनी में सम्राट अशोक के स्मारकों के अलावा माया देवी मंदिर भी घूमने लायक प्रमुख स्थान है।

47

नगरकोट :
नगरकोट नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित एक छोटा सा कस्बा है। प्रकृति ने मानों इस जगह पर अपनी सारी खूबसूरती बिखेर दी है। यहां से माउंट एवरेस्ट की खूबसूरती का दीदार भी किया जा सकता है। नगरकोट समुद्रतल से करीब  2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। 

57

भक्तपुर : 
यह नेपाल की राजधानी काठमांडू की घाटी में स्थित एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े मंदिर हैं, जिसकी वजह से भक्तों का तांता लगा रहता है। यही वजह है कि इस जगह का नाम भक्तपुर है। इस पहाड़ी स्थल में टेढ़ी और घुमावदार सड़कें भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

67

चांगुनारायण मंदिर : 
चांगुनारायण मंदिर में भगवान विष्णु और शेषनाग की प्रतिमा विराजमान है। यह नेपाल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इतिहासकारों के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण चौथी शताब्दी में हुआ है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। 

77

पशुपतिनाथ मंदिर : 
पशुपतिनाथ मंदिर राजधानी काठमांडू के पास ही बागमती नदी के किनारे पर बना है। इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा है। पशुपतिनाथ मंदिर को यूनेस्को ने 1979 में विश्व धरोहरों में स्थान दिया है। यहां रोजाना नेपाल के अलावा भारत से भी लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

ये भी पढ़ें : 
Buddha Purnima 2022: 1 अरब की लागत से लुंबिनी में बौद्ध मठ बनाएगी भारत सरकार, जानिए क्यों खास है ये स्थान?
पांचवीं यात्रा: बुद्ध जयंती पर लुंबिनी पहुंचे PM मोदी ने जाहिर की खुशी-'नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच खुश हूं'

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories