Published : Oct 04, 2021, 11:52 AM ISTUpdated : Oct 04, 2021, 11:53 AM IST
हवाई(Hawaii). ये तस्वीरें दुनिया के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी (active volcanoes on Earth) में से एक किलाऊआ (Kilauea Volcano) की हैं। यह इस समय आग की भयंकर भट्टी की तरह धधक रहा है। हालांकि इस बार इसमें से कोई लावा नहीं निकल रहा है। यूएस जिओलॉजी सर्वे(US Geology Survey) के मुताबिक, फिलहाल इससे कोई खतरा नहीं है। यह और बात है कि इसे देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। यह मंजर भयंकर है। बता दें कि यह ज्वालामुखी अमेरिका के हवाई द्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग पर राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। देखें कुछ तस्वीरें...
इससे पहले किलाऊआ (Kilauea Volcano) में 2018 में भयंकर विस्फोट हुआ था। उस घटना में 700 से अधिक घरों बर्बाद हो गए थे। वहीं, हजारों लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा था। यह ताजा तस्वीर है।
Photo क्रेडिट: britannica.com/usgs.gov
26
किलाउआ ज्वालामुखी (Kilauea Volcano) बड़े हवाई द्वीप पर 'हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान' (Hawaii Volcanoes National Park) के भीतर एक निर्जन क्षेत्र है।
Photo क्रेडिट: britannica.com/usgs.gov
36
यह होनोलूलू से लगभग 200 मील दक्षिण-पूर्व में है, जो 'ओहू' (Oahu) नामक एक अलग द्वीप पर है।
Photo क्रेडिट: britannica.com/usgs.gov
46
आखिरी बार किलाउआ के काल्डेरा या क्रेटर के दक्षिणी भाग में 1974 में विस्फोट हुआ था। 1952 से अब तक 34 बार किलाऊआ में विस्फोट हुआ है।
Photo क्रेडिट: britannica.com/usgs.gov
56
1983 से 2018 तक यह लगभग लगातार विस्फोट करता रहा। इससे निकले लावा और राख ने खेत और घर पूरी तरह ढक दिए थे। यह तस्वीर 2018 की है।
Photo क्रेडिट: britannica.com/usgs.gov
66
किलाउआ का आकार गुंबद के समान है। इस ज्वालामुखी के पूर्वी रिफ्ट ज़ोन के साथ वर्ष 1983 से 2018 तक विस्फोट की गतिविधि लगभग जारी रही हैं। यह तस्वीर 2018 की है।