कौन है ये शक्तिशाली महिला? जिसे किम जोंग के बाद उ. कोरिया का अगला तानाशाह कहा जा रहा

Published : Apr 21, 2020, 01:20 PM ISTUpdated : Apr 25, 2020, 10:59 AM IST

प्योंगयांग. दुनियाभर में कोरोना के कहर के बीच उत्तर कोरिया से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि  उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हैं। वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनका कार्डियोवस्कलर प्रॉब्लम की वजह से इलाज चल रहा था। लेकिन किम जोंग की सर्जरी सफल न होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई है। वे पिछले दिनों से सार्वजनिक जगहों पर नजर भी नहीं आ रहे हैं। किम की गंभीर हालत को दखते हुए यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि उनके बाद उत्तर कोरिया की कमान कौन संभालेगा। ऐसे में उनकी बहन किम यो जोंग का नाम सबसे आगे है...आईए जानते हैं कि कौन हैं किम यो जोंग  

PREV
119
कौन है ये शक्तिशाली महिला? जिसे किम जोंग के बाद उ. कोरिया का अगला तानाशाह कहा जा रहा

किम जोंग की खराब हालत का संकेत उस वक्त मिल गया था, जब वे 15 अप्रैल को अपने दादा किम द्वितीय सुंग के एक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। इसी के बाद उनकी तबीयत को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। 

219

पिछले दिनों किम जोंग की बहन को निर्णय लेने वाली मुख्य एजेंसी में नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही किम यो जोंग के उत्तर कोरिया में नंबर 2 होने का अंदाजा लग गया था। इसके बाद किम यो जोंग का देश में कद बढ़ गया। 

319

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किम यो जोंग अपने भाई किम जोंग की काफी लंबे वक्त तक करीबी सलाहकार रहीं। उन्हें शनिवार को एक बार फिर केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य चुना गया है। 

419

बहन को नियुक्त करने का फैसला किम जोंग की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया था। हालांकि, इससे पहले किम यो जोंग को उस वक्त पद से हटा दिया गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग की हनोई में हुई शिखर वार्ता नाकाम हुई थी। 
 

519

लेकिन अब जब दोबारा उन्हें नियुक्त किया गया तो जानकारों का मानना है कि यह उनके कद को बढ़ा हुआ बताता है। साथ ही बीमार किम जोंग भी अपनी बहन पर भरोसा जता रहे हैं।  

619

ऐसा नहीं है कि किम यो जोंग पहली बार चर्चा में आईं हों। इससे पहले उन्होंने 2018 में विंटर ओलंपिक में अपने भाई की जगह उत्तर कोरिया का नेतृत्व किया था। इसके बाद से उनका कद उनकी पार्टी में और  बढ़ गया था। 

719

बताया जाता है कि किम जोंग की जो छवि आज उनके देश में या दूसरे देशों में है, उसके पीछे उनकी बहन किम यो जोंग का ही दिमाग है। 

819

इतना ही नहीं किम जोंग भी अपनी बहन पर पूरा भरोसा करते हैं। 
 

919

किम जोंग को काफी सनकी माना जाता है। उन्होंने राजद्रोह के आरोप में अपने चाचा को फांसी पर लटकवा दिया था। 

1019

पिछले दिनों उत्तर कोरिया ने लाइव फायर मिलिट्री का अभ्यास किया था। इसका दक्षिण कोरिया ने विरोध किया था। इस पर किम यो जोंग ने काफी सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा था, डरे हुए कुत्ते भौंक रहे हैं। 

1119

इससे पहले किम यो जोंग ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, उम्मीद है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे होंगे।

1219

उत्तर कोरिया मामलों के जानकार लिओनिड पेट्रोव बताते हैं कि सीमित अधिकारों वाले देश में किम यो जोंग की अपने भाई तक सीधी पहुंच है। वहीं, किम जोंग पर भी अपनी बहन का प्रभाव है। 

1319

किम यो जोंग अपने भाई की वफादार मानी जाती हैं। विदेशियों और द कोरिया से डील भी वही करती हैं। किम यो जोंग अपने भाई की छवि को सकारात्मक तौर पर पेश करने में भी जुटी रहती हैं। 

1419

किम यो जोंग 31 साल की हैं। वे अपने पिता किम जोंग इल की सबसे छोटी संतान हैं।  किम जोंग उन और किम यो जोंग में बचपन से ही काफी करीबी संबंध रहा। 

1519

अगर किम जोंग को कुछ होता है तो उनकी जगह पर किम यो जोंग या किम जोंग उन के बेटे को सत्‍ता दी जा सकती है।

1619

अमेरिकी अफसरों ने दावा किया है कि किम जोंग उन की जान को खतरा है। सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी।

1719

किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग उन को 11 अप्रैल को अंतिम बार देखा गया था।

1819

इससे पहले 2008 में उत्तर कोरिया की 60वीं सालगिरह के दौरान किम जोंग के पिता किम जोंग इल के बीमार होने की खबरें आई थीं। इसके बाद खुलासा हुआ कि उन्हें स्ट्रोक आया था। हालांकि, बाद में उनकी तबीयत और खराब होती चली गई। 

1919

किम जोंग इल की 2011 में मौत हो गई। 2014 में किम जोंग भी एक महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे थे। उस वक्त यह सामने आया था कि उनका एड़ी का ऑपरेशन हुआ है। 

Recommended Stories