World Literacy Day: दुनिया के 10 देश जहां स्कूल का मुंह तक नहीं देखते बच्चे, एक तो भारत का पड़ोसी

Published : Sep 08, 2022, 10:16 AM IST

Top 10 Least Literate Countries in the World : दुनियाभर में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day 2022) मनाया जाता है। साक्षरता दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है, ताकि दुनिया का हर एक नागरिक शिक्षा के मूलभूत अधिकार से वंचित न रह जाए। किसी भी देश के विकास में उसके पढ़े-लिखे नागरिकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। साक्षरता की वजह से ही देश तरक्की करता है। हालांकि, 21वीं शताब्दी में भी दुनिया की बहुत बड़ी आबादी ऐसी है, जहां बच्चे स्कूल का मुंह तक नहीं देख पाते। इनमें सबसे ज्यादा देश अफ्रीका महाद्वीप में हैं। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे 10 देशों के बारे में, जहां साक्षरता दर बेहद कम है।

PREV
110
World Literacy Day: दुनिया के 10 देश जहां स्कूल का मुंह तक नहीं देखते बच्चे, एक तो भारत का पड़ोसी

साउथ सूडान 
कहां - अफ्रीका
साक्षरता दर - 27%

9 जुलाई 2011 को सूडान से अलग हुए दक्षिण सूडान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां 80 लाख लोग यानी करीब दो तिहाई आबादी मानवीय सहायता पर निर्भर है। यहां साक्षरता कम होने के साथ ही भुखमरी भी है। 

210

अफगानिस्तान 
कहां - एशिया
साक्षरता दर - 28.1%

अगस्त, 2021 में तालिबान नामक आतंकी संगठन ने पूरे देश को अपने कंट्रोल में ले लिया। इसके साथ ही वहां शरिया कानून लागू किया गया है। यहां बंदूक की नोक पर एक आतंकी सरकार का गठन किया गया, जिससे लोगों मे दहशत का माहौल है। यहां महिलाओं के साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

310

नाइजर 
कहां - वेस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 28.7%

नाइजर की महिलाएं दुनियाभर में सबसे अधिक तेजी से बच्चा पैदा करती हैं। यहां की महिलाओं के बच्चे पैदा करने का औसत करीब 7 है। हालांकि, जिस तेजी से यहां की औरतें बच्चे पैदा करती हैं, उसके हिसाब से उन्हें न तो अच्छी शिक्षा मिल पा रही है और न अन्य मूलभूत सुविधाएं। नाइजर बेहद गरीब देश है। यहां कम उम्र में ही महिलाओं की शादी कर दी जाती है। 

410

बुर्किना फासो
कहां - वेस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 28.7%

बुर्किना फासो पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक गरीब देश है। बुर्किना फासो की बुनियादी शिक्षा प्रणाली बहुत खराब है, जो कई समस्याओं का सामना करती है। 100 में लगभग 15 बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। इसके अलावा यह देश गरीबी, भुखमरी के साथ ही आतंक को भी झेल रहा है। इसी साल जून, 2022 में कुछ बंदूकधारियों ने 55 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 

510

माली 
कहां - वेस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 33.4%

माली में शिक्षा का स्तर बेहद खराब है। खासकर लड़कियों के लिए। यहां की लड़कियों में जल्दी स्कूल छोड़ने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि उन पर युवावस्था में ही शादी करने का दबाव होता है। 

610

चाड
कहां - सेंट्रल अफ्रीका
साक्षरता दर - 35.4%

चाड में न सिर्फ शिक्षा का स्तर बेहद खराब है बल्कि यह दुनिया के सबसे असफल (Failed state) और भ्रष्ट देशों में से एक है। यहां की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अनजमेना है। यह देश अगस्त, 1960 में फ्रांस से आजाद हुआ था। इस देश की जनसंख्या 1.36 करोड़ है। 

710

सोमालिया
कहां - ईस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 37.8%

दो दशकों तक गृह युद्ध की भयानक मार झेल चुके सोमालिया में शिक्षा का बुनियादी ढांचा तबाह हो चुका है। कुछ साल पहले जारी एक रिपोर्ट में सोमालिया को स्कूली शिक्षा के मामले में सबसे दयनीय बताया गया था। सोमालिया दुनिया के 60 गरीब देशों की सूची में भी सबसे नीचे है। 

810

इथियोपिया
कहां - ईस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 39%

पूर्वी अफ्रीका में स्थित इथियोपिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में शुमार है। यहां प्राथमिक शिक्षा का स्तर बेहद खराब है। कई बच्चे तो स्कूल का मुंह तक नहीं देख पाते हैं। अदीस अबाबा यहां की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इस देश की जनसंख्या करीब 12 करोड़ है। बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों की वजह से यहां शिक्षा का स्तर बेहद खराब है।

910

गिनी
कहां - वेस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 41%

गिनी गणराज्य, पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसे पहले फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। गिनी में ज्यादातर जनजातीय समूह रहते हैं। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर कोनाक्री है। यहां की आबादी करीब एक करोड़ के आसपास है। गरीबी के चलते यहां शिक्षा का स्तर बेहद खराब है। 

1010

बेनिन
कहां - वेस्ट अफ्रीका
साक्षरता दर - 42.4%

बेनिन पश्चिम अफ्रीका का एक देश है, जहां साक्षरता दर बाकी अफ्रीकी देशों की तुलना में कुछ हद तक ठीक है। इस देश की राजधानी पोर्टोनोवो है। यहां भी कई जनजातीय समुदाय बसते हैं, जिनमें फैले अंधविश्वास के चलते बचपन में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है। इससे यहां महिलाओं का शिक्षा स्तर बेहद खराब है। 

Recommended Stories