इन 5 देशों का है दुनिया में सबसे ज्यादा रक्षा बजट, जानिए कहां ठहरता है भारत, चीन की क्या है रैंकिंग

नई दिल्ली. देश का बजट 1 फरवरी को पेश होगा। चीन और पाकिस्तान से चल रहे विवाद के बीच रक्षा बजट पर सबकी निगाहें होगी। देखना यह होगा कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रक्षा बजट पर कितना खर्च करती हैं। किसी भी देश के लिए सुरक्षा सबसे अहम मानी जाती है, इसके लिए देशों को अरबों रुपए खर्च करने होते हैं। आईए जानते हैं कि कौन सा देश हथियारों और सुरक्षा पर कितना खर्च करता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2021 1:59 PM IST / Updated: Feb 01 2021, 07:42 AM IST

16
इन 5 देशों का है दुनिया में सबसे ज्यादा रक्षा बजट, जानिए कहां ठहरता है भारत, चीन की क्या है रैंकिंग

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) पूरी दुनिया के सैन्य बजट पर नजर रखता है। SIPRI के मुताबिक, 2019 में पूरी दुनिया का रक्षा बजट 1917 अरब डॉलर था। इसके अलावा भारत रक्षा बजट पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है। 
 

26

कौन है पहले नंबर पर?
रक्षा बजट के मामले में अमेरिका दुनिया के पहले स्थान पर है। 2019 में अमेरिका ने रक्षा बजट पर 732 अरब डॉलर खर्च किए थे। कुल बजट में यह 38% था। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार बेचता है। यही वहां की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा हिस्सा है। 

36

चीन दूसरे नंबर पर
SIPRI के मुताबिक, चीन इस मामले में दूसरे नंबर पर है। 2019 में चीन का रक्षा बजट 261 अरब डॉलर था। दुनिया के कुल बजट में इसकी हिस्सेदारी 14% है। चीन ने पिछले कुछ सालों से अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी की है। 
 

46

भारत तीसरे नंबर पर
भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंड आर्मी है। भारत में 14 लाख जवान हैं। लेकिन रक्षा बजट के मामले में भारत का स्थान तीसरा है। भारत ने 2019 में अपने रक्षा बजट के लिए 71.1 अरब डॉलर खर्च किए थे। दुनिया के कुल बजट में यह 3.7 फीसदी है। 
 

56

चौथे स्थान पर रूस 
रक्षा बजट के मामले में रूस का चौथा स्थान है। रूस ने 2019 में 65.1 अरब डॉलर खर्च किए थे। यह कुल बजट का 3.4% था। 

66

सऊदी अरब
इस लिस्ट में सऊदी अरब 5वें नंबर पर है। सऊदी अरब ने अपने रक्षा बजट पर अपनी जीडीपी का 8 फीसदी हिस्सा खर्च किया। 2019 में सऊदी अरब का रक्षा बजट 61.9 अरब डॉलर था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos