वुहान, जहां से शुरू हुई थी कोरोना के कहर की दास्तान, अब महामारी से मुक्त हुआ शहर, आखिरी मरीज डिस्चार्ज

वुहान. कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर है। अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का पहला मामला चीन के वुहान से सामने आया था। लेकिन अब यहां से कोरोना के अंत की खबर आने लगी है। वुहान में शुक्रवार को कोरोना का आखिरी मरीज भी डिस्चार्ज कर दिया गया। वुहान के अस्पतालों में जहां मरीजों के लिए जगह नहीं बची थी, वहां अब एक भी मरीज नहीं बचा है। चीन में कोरोना वायरस से 4600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, 83 हजार संक्रमित हुए। इनमें से वुहान में अकेले 50 हजार केस थे। हालांकि, चीन में पिछले 11 दिन से यहां कोई भी मौत नहीं हुई है। वहीं, नए केसों की संख्या भी काफी कम हो गई है।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 7:55 AM IST / Updated: Apr 28 2020, 11:37 AM IST

17
वुहान, जहां से शुरू हुई थी कोरोना के कहर की दास्तान, अब महामारी से मुक्त हुआ शहर, आखिरी मरीज डिस्चार्ज

वुहान में चार महीने तक कोरोना वायरस का कहर रहा। यहां जनवरी से अप्रैल तक 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ लोग घरों में कैद रहे। 8 अप्रैल को वुहान में स्थिति काबू में होने के बाद लॉकडाउन हटाया गया था। यहां 76 दिन तक लॉकडाउन रहा।

27

चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया, 26 अप्रैल को वुहान कोरोना फ्री हो गया। यहां अब एक भी संक्रमण का केस नहीं है। 

37

यहां शुक्रवार को आखिरी मरीज भी डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उसकी स्थिति सामान्य है। जिस मरीज को डिस्चार्ज किया गया, उसका नाम डिंग था। वह 77 साल का था। उसका टेस्ट दो बार निगेटिव आया। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डिंग ने छुट्टी मिलने के बाद कहा, इस दौरान उन्होंने अपने परिवार को बहुत याद किया। 
 

47

वुहान में ही दिसंबर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। यहां फरवरी-मार्च में स्थिति बहुत खराब हो गई थी। इसके बाद चीन से करीब  42 हजार डॉक्टर और मेडिकल कर्मियों की टीम तैनात की गई थी। 16 अस्थाई अस्पताल बनाए गए थे। इसके अलावा लोगों को घरों में कैद करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। यहां हर रोज हजारों मामले सामने आ रहे थे। 

57

वुहान में अकेले 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। 13 मार्च को यहां पहली बार कोई नया केस सामने नहीं आया था। वहीं, हुबेई प्रांत में अब 50 से भी कम संक्रमित रह गए हैं। यहां पिछले 20 दिनों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं सामने आया है। चीन में पिछले 24 घंटे में 11 नए मामले सामने आए हैं।

67

वुहान में भले ही कोई केस नहीं रहा हो, लेकिन चीन में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसी के चलते बीजिंग और कुछ शहरों में लॉकडाउन जैसे कदम उठाए गए हैं। 

77

चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में 70 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां हार्बिन शहर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह शहर रूस की सीमा से लगा हुआ है। इससे पहले चीन के इसी प्रांत के सुइफेन्हे में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए थे। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos