
Black Fungus on Onion: प्याज के बिना सब्जी का स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन कई बार प्याज छीलने पर उसकी परतों के बीच काली-काली फफूंद दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस प्याज को खाना सुरक्षित है या इसे तुरंत फेंक देना चाहिए? दरअसल, प्याज पर दिखने वाली यह काली फफूंद अक्सर ब्लैक मोल्ड होती है, जो एस्परजिलस नाइजर नाम के फंगस से जुड़ी होती है। यह खासतौर पर प्याज के लंबे समय तक स्टोर रहने के कारण होती है।
प्याज की कटाई के बाद अगर उसे लंबे समय तक रखा जाए तो स्टोरेज के दौरान उसमें फंगस लग सकता है। प्याज की बाहरी परत पर चोट या हल्की दरार हो तो फंगस के बढ़ने का मौका और बढ़ जाता है। शुरुआत में यह काली फफूंद अक्सर प्याज की सूखी बाहरी परत पर ही दिखाई देती है। कई बार परत हटाने के बाद अंदर का प्याज बिल्कुल सामान्य और सख्त मिलता है।
अगर काला फंगस सिर्फ बाहरी सूखी परत पर है और अंदर का प्याज सख्त, सूखा और सामान्य है, तो प्रभावित परतों को अच्छी तरह निकाल दें। इसके बाद प्याज को बहते पानी में धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है। USDA की जानकारी के मुताबिक, प्याज पर सीमित मात्रा में मौजूद ब्लैक मोल के मामले में प्रभावित हिस्से को हटाकर प्याज का बाकी हिस्सा इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि फफूंद लगी परत हटाते समय उसे ज्यादा न रगड़ें, ताकि फंगस के कण आसपास न फैलें।
ये भी पढ़ें- Why Pilots Eat Different Meals: फ्लाइट में दोनों पायलटों को एक जैसा खाना क्यों नहीं मिलता? वजह चौंका देगी
हर प्याज को सिर्फ ऊपर की परत हटाकर बचाना सही नहीं है। अगर प्याज-
तो उसे खाना नहीं चाहिए। ऐसे प्याज को सीधे फेंक देना ही बेहतर है।
फफूंद के कण कुछ लोगों में एलर्जी की परेशानी बढ़ा सकते हैं। खासकर जिन्हें मोल्ड से एलर्जी या सांस से जुड़ी समस्या है, उन्हें फफूंद वाले प्याज के इस्तेमाल के समय सावधानी रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Coffee Facts: हाथी के Waste से लेकर Panama की Geisha तक, इतनी महंगी हैं दुनिया की ये 10 Coffee
बाजार से प्याज लेते समय बहुत नरम, गीला या सड़ा हुआ प्याज न खरीदें। प्याज की बाहरी परत सूखी हो और उसमें ज्यादा काले धब्बे या सड़न दिखाई न दे, तो बेहतर है। प्याज पर थोड़ी बाहरी काली फफूंद दिखने का मतलब यह नहीं कि पूरा प्याज जहरीला हो गया है। लेकिन अगर फंगस अंदर तक पहुंच गया है या प्याज नरम होकर सड़ने लगा है, तो उसे खाने का जोखिम नहीं लेना चाहिए।