आगे कुआं पीछे खाई का क्या मतलब? पढ़ें ‘आ’ से शुरू होने वाले 30 खास मुहावरे

Published : Aug 22, 2026, 10:51 AM ISTUpdated : Aug 22, 2026, 10:54 AM IST
Aa Se Shuru Hone Wale Muhavare

सार

Aa Se Muhavare: ‘आ’ से शुरू होने वाले कौन-से मुहावरे परीक्षा में आ सकते हैं? जानें इनके आसान अर्थ, रोचक प्रयोग और याद रखने का सरल तरीका, जो आपको अच्छे मार्क्स दिला सकते हैं।

Famous Hindi Muhavare: हिंदी भाषा को प्रभावशाली, रोचक और जीवंत बनाने में मुहावरों का मुख्य रोल है। मुहावरे कम शब्दों में किसी बड़े भाव, स्थिति या अनुभव को आसान तरीके से समझाने का काम करते हैं। ‘आ’ से शुरू होने वाले मुहावरों की भी हिंदी में एक लंबी लिस्ट है। इनमें रोजमर्रा की जिंदगी, संकट, सफलता, उम्मीद, अपमान, संघर्ष, व्यवहार और भावनाओं से जुड़ी कई स्थितियों को सरल ढंग से प्रजेंट किया जाता है। जैसे ‘आगे कुआं पीछे खाई’ का यूज चारों ओर से मुसीबत में फंसने के लिए, जबकि ‘आम के आम गुठलियों के दाम’ का प्रयोग एक ही काम से डबल फायदा मिलने के लिए किया जाता है। इसी तरह ‘आव देखा न ताव’ बिना सोचे तुरंत कोई कदम उठाने की स्थिति बताता है। परीक्षाओं में भी मुहावरों के अर्थ और सही प्रयोग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए छात्रों और हिंदी सीखने वालों के लिए ‘आ’ वाले मुहावरों को अर्थ सहित याद करना काफी जरूरी हो सकता है।

'आ' अक्षर वाले 30 मुहावरे और उनके मतलब...

1- 'आकाश सिर पर उठाना' का मतलब - बहुत शोर करना

2- 'आसमान टूट पड़ना' का मतलब - अचानक बड़ी मुसीबत आना

3- 'आसमान के तारे तोड़ना' का मतलब - असंभव काम करना

4- 'आसमान में उड़ना' का मतलब - बहुत घमंड करना

5- 'आसमान पर चढ़ाना' का मतलब - बहुत प्रशंसा करना

6- 'आसमान सिर पर लेना' का मतलब - बहुत हंगामा करना

7- 'आसमान से गिरा खजूर में अटका' का मतलब - एक मुसीबत से निकलकर दूसरी में फंसना

8- 'आसन डोलना' का मतलब - पोस्ट, कुर्सी या स्थिति खतरे में पड़ना

9- 'आड़े हाथों लेना' का मतलब - कड़ी फटकार लगाना

10- 'आड़े वक्त काम आना' का मतलब - संकट में मदद करना

11- 'आगे कुआं पीछे खाई' का मतलब - चारों ओर संकट

12- 'आगे-पीछे फिरना' का मतलब - खुशामद करना, चमचागीरी करना

13- 'आगे बढ़ना' का मतलब - प्रगति करना-प्रोग्रेस करना

14- 'आगे का रास्ता बंद होना' का मतलब - कोई ऑप्शन न रहना

15- 'आगे नाथ न पीछे पगहा' का मतलब - किसी बंधन का न होना

16- 'आव देखा न ताव' का मतलब - बिना सोचे तुरंत काम करना

17- 'आस्तीन चढ़ाना' का मतलब - लड़ाई के लिए तैयार होना

18- 'आस्तीन में छिपाना' का मतलब - दुश्मनों के घर में छिपाना

19- 'आबरू बचाना' का मतलब - सम्मान बचाना

20- 'आबरू उतारना' का मतलब - अपमान करना

21- 'आबरू मिट्टी में मिलाना' का मतलब - बदनाम करना

22- 'आंधी में दिया जलाना' का मतलब - खराब समय में भी प्रयास करना

23- 'आंधी-तूफान मचाना' का मतलब - बहुत हंगामा करना

24- 'आम के आम गुठलियों के दाम' का मतलब - डबल फायदा होना

25- 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' का मतलब - इनकम से ज्यादा खर्च करना

26- 'आमने-सामने होना' का मतलब - प्रत्यक्ष रूप से सामना होना

ये भी पढ़ें-  ‘अ’ से शुरू होने वाले 51 मुहावरों की पूरी लिस्ट, SSC से Railway Exams तक में पूछे जाते हैं ये सब

27- 'आस टूटना' का मतलब - उम्मीद खत्म होना

28- 'आस बंधना' का मतलब - उम्मीद जागना

29- 'आस लगाए बैठना' का मतलब - उम्मीद करना-इंतजार करना

30- 'आटे में नमक के बराबर' का मतलब - बहुत कम मात्रा

ये भी पढ़ें- Reasoning का ट्रिकी सवाल: MONDAY को 123456 लिखा तो DAY कैसे लिखेंगे? 99% लोग पहली नजर में कर देते हैं गलती

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षा बंधन पर काली राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें धर्म में काले रंग को लेकर क्या मान्यता है
Reasoning का ट्रिकी सवाल: MONDAY को 123456 लिखा तो DAY कैसे लिखेंगे? 99% लोग पहली नजर में कर देते हैं गलती