रक्षा बंधन पर काली राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें धर्म में काले रंग को लेकर क्या मान्यता है

Published : Aug 22, 2026, 08:00 AM IST
रक्षा बंधन पर काली राखी बांधना शुभ या अशुभ?

सार

Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं और भाई बहन को रक्षा का वचन देता है।

Best Rakhi Color: रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, उसके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। ऐसे में राखी के रंग को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं सुनने को मिलती हैं। सबसे ज्यादा सवाल काले रंग की राखी को लेकर होता है। क्या काले रंग की राखी को भाई की कलाई पर बांधना अशुभ माना जाता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ कामों में काले रंग की राखी से बचना चाहिए।

काले रंग की राखी को अशुभ क्यों माना जाता है?

हिंदू धर्म और ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं में काले रंग को अक्सर नकारात्मकता, अंधकार, अज्ञान, आलस्य से जोड़ा जाता है। इसका संबंध शनि देव से है। इसी वजह से कई लोग विवाह, पूजा और दूसरे शुभ अवसरों पर काले रंग का यूज नहीं करते हैं। रक्षा बंधन को मंगल और शुभ भावनाओं से जुड़ा त्योहार माना जाता है। इसलिए भाई को काले रंग की राखी बांधने से बचने की सलाह दी जाती है। लाल या पीले रंग की राखी खरीदना ज्यादा शुभ होता है।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan Gifts for Brother: राखी पर भाई को सिर्फ धागा नहीं, ये 5 शुभ चीजें भी दे सकती हैं बहन

किस रंग की राखी शुभ मानी जाती है?

लाल, पीला, केसरिया और हरा जैसे रंगों को शुभ भावनाओं से जोड़ा जाता है। लाल रंग को प्रेम, ऊर्जा और मंगल का प्रतीक माना जाता है, जबकि पीला रंग ज्ञान, पवित्रता और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। कई परंपराओं में लाल धागे को विशेष महत्व दिया गया है। ISKCON में रक्षाबंधन की राखी के अलग-अलग रंगों का जिक्र है, इसमें लाल रंग को सबसे शुभ माना गया है। इसलिए लाल या पीले रंग की साधारण धागे वाली राखी लेना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार- रक्षा बंधन पर काले रंग की राखी बांधने से बचें। लाल, पीला और केसरिया जैसे रंग शुभ माने जाते हैं इसलिए इन्हीं रंग की राखियां बहनों को खरीदना चाहिए। राखी चुनते समय परंपरा का सम्मान करने के साथ-साथ सबसे जरूरी है भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और सम्मान बनाए रखना।


ये भी पढ़ें-
रक्षा बंधन की रात राखी उतारनी चाहिए या बांधे रखना चाहिए? राखी टूट जाए तो क्या करें?


PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

Reasoning का ट्रिकी सवाल: MONDAY को 123456 लिखा तो DAY कैसे लिखेंगे? 99% लोग पहली नजर में कर देते हैं गलती
चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल क्यों हो जाता है? जानें ‘Blood Moon’ के पीछे का पूरा साइंस