Raksha Bandhan 2026: हर साल श्रावण पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 28 अगस्त, शुक्ववार को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan rituals: रक्षा बंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, उसके बाद वो भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती है। इसके बाद अक्सर एक सवाल आता है- क्या राखी उसी रात उतार देनी चाहिए या कई दिनों तक बांधे रखना चाहिए? इस बारे में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग परंपराएं हैं। राखी उतारने के लिए पूरे कोई एक निश्चित दिन या समय तय नहीं है।

क्या रक्षा बंधन की रात राखी उतार दें?

कई परिवारों में भाई राखी को कम से कम अगले दिन तक बांधे रखते हैं। कुछ मान्यताओं में 24 घंटे बाद इसे उतारने की बात कही जाती है, जबकि दूसरी परंपराओं में इसे कुछ दिन या उससे ज्यादा समय तक रखने का चलन है। इसलिए अगर भाई रक्षा बंधन की रात सोते समय भी राखी पहने रखता है, तो इसे गलत नहीं कहा जा सकता।

राखी कितने दिन तक बांधकर रख सकते हैं?

इसका भी कोई एक जवाब नहीं है। अलग-अलग परंपराओं में 3 दिन, 7 दिन, 8 दिन, 11 दिन या करीब 15 दिन तक राखी रखने की मान्यताएं हैं। कुछ समुदायों में जन्माष्टमी के दिन राखी उतारने का चलन है, जो रक्षा बंधन के कुछ दिन बाद आती है। वहीं महाराष्ट्र में 15वें दिन राखी उतारते हैं।

राखी टूट जाए तो क्या करें?

अगर राखी अपने आप ढीली हो जाए या टूट जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। रोजमर्रा के काम करते समय धागे का टूटना नॉर्मल है। इन कंडीशन में शख्स उसे सम्मानपूर्वक उतारकर किसी साफ स्थान पर रख सकता है। कुछ परंपराओं में उतारी हुई राखी को बहते जल में प्रवाहित करने या पेड़ की जड़ के पास रखते हैं। मौजूदा समय में प्लास्टिक, धातु या दूसरे गैर-जैविक सजावटी सामान वाली राखी को पानी में डालने से पर्यावरण को नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसी राखी को साफ कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रख देना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक क्यों लगाती हैं बहनें? जानें इसके पीछे का असली मकसद

राखी उतारने का सही तरीका क्या है?

जब राखी उतारने का समय आए तो उसे झटके से तोड़कर या कूड़े में फेंकने से बचें। राखी को श्रद्धा के साथ खोलें। अगर राखी बहुत पुरानी हो गई है, धागा खराब हो गया है या रूटीन काम में परेशानी हो रही है, तो उसे उतारा जा सकता है। उतारने के बाद उसे साफ स्थान पर रख देना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
रक्षा बंधन की पूजा थाली में क्या-क्या रखें? राखी की थाली सजाते समय न करें ये गलतियां!

क्या राखी सालभर पहन सकते हैं?

कुछ लोग भावनात्मक कारणों से राखी लंबे समय तक पहने रहते हैं। लेकिन धार्मिक परंपराओं में इसे हमेशा कलाई पर बांधे रखने का कोई नियम नहीं है। इसलिए राखी को सालभर पहनना जरूरी नहीं है। अगर धागा घिस गया है, गंदा हो गया है या त्वचा पर परेशानी कर रहा है तो उसे उतार देना बेहतर है।