
Ka Letter Hindi Muhavare: हिंदी भाषा की खूबसूरती सिर्फ उसके शब्दों में नहीं, बल्कि उन मुहावरों में भी छिपी है, जो कम शब्दों में बड़ी बात कह देते हैं। 'का' अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरों की बात करें तो इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कई बेहद रोचक और लोकप्रिय मुहावरे शामिल हैं। 'कान भरना', 'कान खाना', 'कान खड़े होना', 'कांटे की टक्कर', 'काठ की हांडी बार-बार न चढ़ना', 'काम तमाम करना' जैसे मुहावरे बातचीत ज्यादा असरदार बनाते हैं। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी इनके अर्थ जानना काफी फायदेमंद है।
1 - 'कान भरना' मतलब - चुगली या भड़काने वाली बात कहना
2 - 'कान खाना' मतलब - बहुत ज्यादा बोलना या बोल-बोलकर परेशान करना
3 - 'कानोंकान खबर न होना' मतलब - बिल्कुल पता न चलना या पूरी तरह से बेखबर या अनजान रहना
4 - 'कान खड़े होना' मतलब - सतर्क होना या अलर्ट हो जाना
5 - 'कान पर जूं न रेंगना' मतलब - कोई असर न होना या किसी बात का कोई असर ना होना या बिल्कुल फोकस ना करना
6 - 'कान पकड़ना' मतलब - गलती न दोहराने का वादा करना या अपनी गलती मानना या दोबारा गलती ना करने की कसम खाना
7 - 'कान काटना' मतलब - बहुत चालाक या शातिर होना
8 - 'कान में तेल डालना' मतलब - जानबूझकर अनसुना करना या कुछ ना सुनना या जानबूझकर अनजान बन जाना
9 - 'कान का कच्चा' मतलब - जल्दी किसी की बात मानने वाला या जल्दबाजी में किसी की बात पर भरोसा कर लेना
10 - 'कानों में फूंकना' मतलब - भड़काना या उकसाना
11 - 'कान उमेठना' मतलब - डांटना या चेतावनी देना
12 - 'कानों का कच्चा होना' मतलब - दूसरों की बातों में जल्दी आना या जल्दबाजी में किसी अफवाह पर भरोसा कर लेना
13 - 'कागज की नाव' मतलब - कमजोर व्यवस्था या गलत काम
14 - 'कागजी घोड़े दौड़ाना' मतलब - केवल लिखा-पढ़ी करना या बिना मतलब के कागजी कार्रवाई करना
15 - 'कागज काला करना' मतलब - व्यर्थ लिखते रहना या बिना मतलब की बातों को लिखना
16 - 'कागजों में दब जाना' मतलब - काम केवल रिकॉर्ड तक सीमित रहना
17 - 'कांटे की तरह चुभना' मतलब - बहुत परेशान करना या बहुत बुरा लगना
18 - 'कांटों का ताज' मतलब - कठिन जिम्मेदारी या ऐसा कोई काम जिसमें सुख से ज्यादा परेशानी हो
ये भी पढ़ें- ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले 50 मुहावरे, मतलब जानेंगे तो हिंदी और भी आसान लगेगी
19 - 'कांटों भरी राह' मतलब - कठिन जीवन या कठिन रास्ता
20 - 'कांटे बोना' मतलब - मुसीबत पैदा करना या समस्या बढ़ाना
21 - 'कांटों से खेलना' मतलब - जोखिम उठाना या रिस्क लेना
22 - 'कांटे निकालना' मतलब - बाधा दूर करना या समस्या से निकल जाना
23 - 'कांटे की टक्कर' मतलब - बराबरी का मुकाबला
24 - 'कांधे पर सिर रखना' मतलब - किसी पर भरोसा करना
25 - 'कानों में तेल डालकर बैठना' मतलब - जानबूझकर अनसुना करना या जानबूझकर इग्नोर करना
26 - 'कानों में रस घोलना' मतलब - मीठी-मीठी बातें करना
27 - 'कान का पर्दा फाड़ना' मतलब - बहुत तेज आवाज करना
28 - 'कानों पर हाथ रखना' मतलब - सुनने से इनकार करना
29 - 'कान पकड़कर उठना-बैठना' मतलब - प्रायश्चित करना या गलती मानना
30 - 'कंधे उचकाना' मतलब - जिम्मेदारी से बचना या भागना
31 - 'कंधे झटकना' मतलब - जिम्मेदारी न लेना
32 - 'कागजी शेर' मतलब - केवल कागज पर ताकतवर
33 - 'कागजों का पेट भरना' मतलब - केवल औपचारिकता पूरी करना या सिर्फ खानापूर्ति करना
ये भी पढ़ें- ‘ए’ से शुरू होने वाले मुहावरों की लिस्ट, ‘एक और एक ग्यारह’ से ‘एड़ी-चोटी’ तक जानें सबका मतलब
34 - 'काठ की हांडी बार-बार न चढ़ना' मतलब - चाल बार-बार सफल न होना या सिर्फ एक बार ही किसी को मूर्ख बनाया जा सकता है बार-बार नहीं
35 - 'काठ का उल्लू' मतलब - बहुत मूर्ख होना
36 - 'काठ मारना' मतलब - सुन्न कर देना या अचेत कर देना
37 - 'काजल की कोठरी में रहकर बेदाग निकलना' मतलब - खराब माहौल या खराब संगत में रहकर भी साफ-सुथरा इमेज बनाना
38 - 'काम तमाम करना' मतलब - मार डालना या पूरी तरह समाप्त करना-खत्म कर देना
39 - 'काम का न काज का दुश्मन अनाज का' मतलब - बिल्कुल निकम्मा या नकारा होना
40 - 'काम बनाना' मतलब - किसा काम का सफल होना
41 - 'काम बिगाड़ना' मतलब - काम को खराब करना
42 - 'काम में हाथ बंटाना' मतलब - सहयोग करना या किसी की मदद करना
43 - 'काम के बोझ तले दबना' मतलब - बहुत व्यस्त या बिजी होना
44 - 'काम से जी चुराना' मतलब - काम से बचना या काम से भागना
45 - 'काम पर लगाना' मतलब - जिम्मेदारी देना
46 - 'काम निकालना' मतलब - अपना मतलब पूरा करना
47 - 'काम में अड़ंगा डालना' मतलब - बाधा पैदा करना या समस्या खड़ी करना
48 - 'काम का आदमी' मतलब - उपयोगी व्यक्ति या काम का इंसान
49 - 'काम चलाना' मतलब - किसी तरह व्यवस्था करना
50 - 'काम का पहाड़ खड़ा करना' मतलब - बहुत काम जमा करना या ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर ले लेना
51 - 'काम को हाथ में लेना' मतलब - जिम्मेदारी लेना या ऑनरशिप लेना