K Se Muhavare: ‘क’ से शुरू होने वाले ये हिंदी मुहावरे क्या कहते हैं? जानिए कमर कसना, कलई खुलना समेत चर्चित मुहावरों के अर्थ, जो परीक्षा में भी आ सकते हैं।

Hindi Muhavare List: हिंदी भाषा की खूबसूरती सिर्फ उसके शब्दों में नहीं, बल्कि उन मुहावरों में भी छिपी है, जो कम शब्दों में बड़ी और गहरी बात कह देते हैं। रोजमर्रा की बातचीत से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक, मुहावरों का यूज भाषा को अट्रैक्टिव और रोचक बनाता है। ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे भी अपने आप में बेहद खास हैं। इनमें ‘कमर कसना’, ‘कलई खुलना’, ‘कलेजा मुंह को आना’, ‘कंधे से कंधा मिलाना’, ‘कच्चा खिलाड़ी’, ‘कटे पर नमक छिड़कना’, ‘कमान संभालना’ और ‘कसौटी पर कसना’ जैसे कई चर्चित मुहावरे हैं। इन मुहावरों के मतलब जानना न सिर्फ हिंदी भाषा को बेहतर समझने में मदद करता है, बल्कि SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी फायदेमंद है।

नीचे देखें ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले 50 मुहावरे और उनके आसान मतलब..

1 - 'कमर कसना' मतलब - तैयार होना या किसी बड़े काम करने के लिए रेडी होना

2 - 'कमर टूटना' मतलब - बहुत ज्यादा थक जाना

3 - 'कमर पर हाथ रखना' मतलब - चुनौती देना

4 - 'कमर सीधी करना' मतलब - आराम करना

5 - 'कमर में बल पड़ना' मतलब - बहुत ज्यादा थक जाना

6 - 'कलम तोड़ना' मतलब - बहुत अच्छा लिखना या बहुत सुंदर लिखना

7 - 'कलई खुलना' मतलब - असली रूप सामने आना या पोल खुल जाना या किसी के सामने असलियत का खुलासा हो जाना

8 - 'कलई खोलना' मतलब - पोल खोलना या किसी के झूठ का पर्दाफाश कर देना

9 - 'कलेजा मुंह को आना' मतलब - बहुत घबरा जाना या बहुत ज्यादा डर जाना

10 - 'कलेजा ठंडा होना' मतलब - संतोष होना या मन में शांति होना या मन की कोई इच्छा पूरी होना

11 - 'कलेजे पर पत्थर रखना' मतलब - दुख सहना या संकट के समय शांत रहना या चुपचाप कड़वे घूंट पी लेना

12 - 'कलेजे पर सांप लोटना' मतलब - ईर्ष्या होना या जलन होना या किसी के सुख-सक्सेज को देखकर परेशान होना

13 - 'कलेजा थामना' मतलब - बहुत घबराना या दुख सहन करने के लिए मन को कड़ा करना

14 - 'कंधे से कंधा मिलाना' मतलब - साथ देना या मिलकर काम करना या पूरी तरह से सहयोग करना

15 - 'कंधा देना' मतलब - सहयोग करना या मदद करना

16 - 'कंधे पर बंदूक रखना' मतलब - किसी दूसरे का सहारा लेना

17 - 'कंधे पर बंदूक रखकर चलाना' मतलब - दूसरे के माध्यम से काम करना या किसी दूसरे शख्स की आड़ में अपना मतलब निकालना या दूसरे किसी शख्स का यूज करके अपना काम बनाना

18 - 'कच्चा चिट्ठा खोलना' मतलब - पूरी पोल खोलना या पूरा राज बता देना या किसी की गलती को सबके साामने ला देना

19 - 'कच्चा खिलाड़ी' मतलब - अनुभवहीन व्यक्ति या जिसके पास किसी काम का अनुभव ना होना

20 - 'कच्ची गोलियां खेलना' मतलब - अनुभवहीन होना

21 - 'कच्ची नींद सोना' मतलब - हल्की नींद सोना या अधूरी नींद सोना या हल्की सी आवाज पर नींद खुल जाना

22 - 'कच्चा-पक्का काम' मतलब - अधूरा या कमजोर काम करना

23 - 'कच्ची उम्र' मतलब - कम उम्र

24 - 'कच्चे धागे से बांधना' मतलब - कमजोर संबंध में रखना या आसानी से टूटने वाला संबंध

25 - 'कच्ची मिट्टी का घड़ा' मतलब - कमजोर व्यक्ति या अपरिपक्व होना, अनुभव की कमी होना

26 - 'कटे पर नमक छिड़कना' मतलब - दुख बढ़ाना या दुख-कष्ट से परेशान शख्स को और ज्यादा दुख

27 - 'कट जाना' मतलब - संबंध टूट जाना

28 - 'कटे-कटे रहना' मतलब - अलग-थलग रहना

29 - 'कटोरा लेकर घूमना' मतलब - बहुत निर्धन होना या भिखारी होना या बहुत गरीब होना

30 - 'कट्टर गांठ होना' मतलब - बहुत कंजूस होना

31 - 'कटे पर मरहम लगाना' मतलब - दुख या दर्द को कम करना

32 - 'कमर टूट जाना' मतलब - हिम्मत खत्म होना या बहुत ज्यादा नुकसान होना

33 - 'कफन सिर पर बांधना' मतलब - मरने-मारने को तैयार होना या अपनी जान की परवाह ना करना

34 - 'कब्र में पैर लटकना' मतलब - मृत्यु निकट होना या बहुत ज्यादा बुजुर्ग या बीमार होना

35 - 'कबूतर उड़ाना' मतलब - घबरा जाना या हाथ से मौका निकल जाना या अधिकार छोड़ देना

36 - 'कबूतर की तरह आंखें बंद करना' मतलब - खतरे की अनदेखी करना या किसी समस्या को देखकर भी इग्नोर कर देना

ये भी पढ़ें- ‘ए’ से शुरू होने वाले मुहावरों की लिस्ट, ‘एक और एक ग्यारह’ से ‘एड़ी-चोटी’ तक जानें सबका मतलब

37 - 'कमान संभालना' मतलब - जिम्मेदारी लेना या कंट्रोल अपने हाथ में लेना

38 - 'कमान से निकला तीर' मतलब - वापस न आने वाला काम या मुंह से निकली बात वापस नहीं आ सकती

39 - 'कसर निकालना' मतलब - बदला लेना

40 - 'कसौटी पर कसना' मतलब - परखना

41 - 'कसक उठना' मतलब - पुराना दुख जागना

42 - 'कसकर पकड़ना' मतलब - मजबूती से पकड़ना

43 - 'कंधे पर चढ़ाना' मतलब - बहुत महत्व देना

44 - 'कलेजा फटना' मतलब - बहुत दुख होना

45 - 'कलेजा कांपना' मतलब - बहुत डरना

46 - 'कलेजा मुंह में आना' मतलब - बहुत भयभीत हो जाना या बहुत ज्यादा डर जाना

ये भी पढ़ें- ‘उ’ से शुरू होने वाले 50 मुहावरे, ‘उंगली उठाना’ से ‘उलझन में डालना’ तक जानें सबके अर्थ

47 - 'कलेजे का टुकड़ा' मतलब - बहुत प्यारा इंसान

48 - 'कंठ का हार' मतलब - बहुत प्रिय होना

49 - 'कंठ सूखना' मतलब - बहुत प्यास लगना

50 - 'कच्ची नींद से जगाना' मतलब - अचानक परेशान करना या गहरी नींद में सो रहे किसी शख्स को अचानक से उठा देना