पांव पसारना, पापड़ बेलना और पानी फेरना...जानें ‘प’ अक्षर के 50 मुहावरे और उनका मतलब

Published : Sep 13, 2026, 09:00 AM IST
P Se Muhavare

सार

Hindi Muhavare With Meaning: ‘प’ से शुरू होने वाले इन खास मुहावरों का मतलब जानते हैं? पानी-पानी होना से पापड़ बेलना तक, जानिए ऐसे मुहावरे जो भाषा और परीक्षा दोनों में काम आएंगे!

P Akshar Ke Muhavare: हिंदी भाषा में मुहावरों का इस्तेमाल किसी बात को कम शब्दों में ज्यादा असरदार तरीके से कहने के लिए किया जाता है। ‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरों की लिस्ट भी काफी फायदेमंद है। इसमें ‘पानी-पानी होना’, ‘पांव पसारना’, ‘पापड़ बेलना’, ‘पसीना छूटना’, ‘पत्ता खोलना’, ‘पेट में चूहे कूदना’ जैसे रोजमर्रा में बोले जाने वाले मुहावरे शामिल हैं। इनका सही मतलब जानना हिंदी को बेहतर समझने के साथ-साथ परीक्षाओं में भी मदद करता है। नीचे देखिए ‘प’ से शुरू होने वाले कुछ खास मुहावरों और उनके मतलब...

‘प’ से शुरू होने वाले मुहावरे

1 - 'पानी-पानी होना' - बहुत शर्मिंदा होना

2 - 'पानी भरना' - किसी से कमतर होना

3 - 'पानी में आग लगाना' - असंभव काम करना

4 - 'पानी फेर देना' - काम बिगाड़ देना

5 - 'पानी-पानी कर देना' - बहुत शर्मिंदा करना

6 - 'पानी सिर से गुजरना' - स्थिति कंट्रोल से बाहर होना

7 - 'पानी में रहकर मगर से बैर' - आश्रयदाता से दुश्मनी या जिस जगह रहना या काम करना, वहीं के अधिकारी-मालिक या पड़ोसी से दुश्मनी मोल लेना।

8 - 'पानी का बुलबुला' - क्षणिक अस्तित्व या जो बहुत कम समय के लिए टिके

9 - 'पानी की तरह पैसा बहाना' - बहुत खर्च करना

10 - 'पानी के भाव बिकना' - बहुत सस्ता होना

ये भी पढ़ें- Hindi Muhavare: ‘नाक में दम’ से ‘नेकी कर दरिया में डाल’ तक, जानें ‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरों के मतलब

11 - 'पानी उतारना' - घमंड तोड़ना

12 - 'पानी मांगना' - बहुत कमजोर पड़ना

13 - 'पानी पीकर कोसना' - बहुत नाराज होना

14 - 'पत्थर की लकीर' - अटल बात या पक्की बात

15 - 'पत्थर दिल' - निर्दयी व्यक्ति या कठोर इंसान

16 - 'पत्थर की तरह बैठना' - निष्क्रिय बैठना या एकदम चुपचाप बैठ जाना

17 - 'पलक पांवड़े बिछाना' - बहुत स्वागत करना

18 - 'पलक झपकते' - बहुत जल्दी

19 - 'पलकें बिछाना' - बेसब्री से स्वागत करना

20 - 'पांचों उंगलियां घी में' - हर तरफ फायदा होना

21 - 'पांचों उंगलियां बराबर नहीं' - सभी एक समान या बराबर नहीं होते

22 - 'पांव उखड़ना' - हार जाना

23 - 'पांव पसारना' - खर्च बढ़ाना

24 - 'पांव में बेड़ी पड़ना' - बंधन में पड़ना या किसी प्रकार के जंजाल में फंसना

25 - 'पांव तले जमीन खिसकना' - बहुत घबरा जाना

26 - 'पांव पकड़ना' - विनती करना या निवेदन करना

27 - 'पांव की जूती समझना' - बहुत तुच्छ समझना या बहुत छोटा समझना

28 - 'पांव पीछे खींचना' - पीछे हटना

29 - 'पांव पर कुल्हाड़ी मारना' - अपना नुकसान करना

30 - 'पांव में कांटा बनना' - बाधा बनना या रुकावट पैदा करना

31 - 'पांव धोकर पीछे पड़ना' - लगातार पीछा करना

32 - 'पांव के नीचे से जमीन खिसकना' - अचानक बहुत घबरा जाना

33 - 'पापड़ बेलना' - बहुत मेहनत करना

34 - 'पाप का घड़ा भरना' - अपराधों की सीमा पार होना या गलतियों की मात्रा हद से ज्यादा बढ़ना

35 - 'पसीना छूटना' - बहुत कठिनाई होना या बहुत ज्यादा डर जाना

36 - 'पसीना पोंछना' - राहत पाना

ये भी पढ़ें- Hindi Muhavare: दांत, दाल, दिन, दिमाग और दिल...जानें ‘द’ से जुड़े 60 मुहावरों के आसान मतलब

37 - 'पसीने से तर होना' - बहुत मेहनत करना

38 - 'पत्ता खड़कना' - हलचल होना या किसी खतरे का अंदेशा या अनुमान लगना

39 - 'पत्ते खोलना' - राज बताना

40 - 'पत्ते की तरह कांपना' - बहुत डरना

41 - 'पत्ता तक न हिलना' - बिल्कुल शांति होना या बिल्कुल सन्नाटा होना, शांत माहौल होना

42 - 'पेट में चूहे कूदना' - बहुत भूख लगना

43 - 'पेट का पानी न पचना' - बात छिपा न पाना या किसी रहस्य को अपने तक न रख पाना

44 - 'पेट में बात रखना' - रहस्य रखना या किसी के राज को अपने तक रखना-किसी को ना बताना

45 - 'पेट काटना' - खर्च बचाना

46 - 'पेट पर लात मारना' - आजीविका छीनना या किसी की रोजी-रोटी छीन लेना

47 - 'पेट में दाढ़ी होना' - बहुत चालाक या होशियार होना

48 - 'पेट का धंधा' - रोजी-रोटी का काम

49 - 'पेट की आग' - भूख

50 - 'पेट में चूहे दौड़ना' मतलब - बहुत भूख लगना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Putin का ‘Flying Kremlin’ तो Modi का Air India One, BRICS नेताओं के VVIP विमानों की पूरी कहानी
Putin की Swimming से Modi के Yoga तक, BRICS नेताओं की ये आदतें जानकर चौंक जाएंगे आप