
500 Rupee Note Features: भारत में ₹500 का नोट हर दिन लेनदेन में सबसे ज्यादा यूज होने वाला नोट है। इस वजह से जालसाज इसी मूल्य के फेक करेंसी-नोट बनाने की कोशिश करते हैं। अगर आपके हाथ में कभी ₹500 का नोट आए, तो उसे लेने से पहले उसकी असलियत जरूर चेक करें। RBI ने ₹500 के असली नोट की पहचान के लिए कई सिक्युरिटी फीचर दिए हैं, जिन्हें बिना किसी मशीन के भी चेक किया जा सकता है।
मौजूदा ₹500 का नोट महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला (Mahatma Gandhi New Series) का है। नोट का मेन कलर स्टोन ग्रे (Stone Grey) है। इसके पीछे लाल किले की तस्वीर बनी होती है। साथ ही भारत के स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी दिखाई देता है।
1. महात्मा गांधी की तस्वीर देखें
नोट के सामने महात्मा गांधी की क्लियर पिक्चर होती है। अगर तस्वीर धुंधली, टेढ़ी-मेढ़ी या प्रिंटिंग खराब लगे, तो नोट को अच्छे से चेक करें।
2. वॉटरमार्क (Watermark) चेक करें
नोट को हल्की रोशनी की तरफ करके चेक करें। आपको नोट के अंदर महात्मा गांधी की वॉटरमार्क तस्वीर, 500 की इलेक्ट्रोटाइप संख्या दिखाई देनी चाहिए। अगर ये क्लियर ना दिखे तो आपका नोट फेक हो सकता है।
3. सिक्योरिटी थ्रेड चेक करें...
नोट के बीच में एक चमकदार सुरक्षा धागा (Security Thread) होता है। इस पर भारत, RBI और 500 लिखा होता है। नोट को हल्का तिरछा करने पर इस धागे का रंग हरे से नीले (Green to Blue) में चेंज होता हुआ दिखता है।
4. कलर चेंज होने वाला नंबर (Colour Shift Ink)
नोट के सामने बड़े आकार में लिखा 500 का नंबर भी सुरक्षा फीचर है। नोट को अलग-अलग कोण से देखने पर इसका रंग हरे से नीले में बदलता दिखाई देता है।
5. उभरी हुई छपाई (Intaglio Printing)
महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ, RBI का चिन्ह, गारंटी क्लॉज और पहचान चिन्ह उभरे हुए (Raised Print) होते हैं। इन्हें उंगली से छूकर महसूस किया जा सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के लिए है।
6. सी-थ्रू रजिस्टर (See-through Register)
नोट के सामने और पीछे आधा-आधा 500 छपा होता है। जब नोट को रोशनी के सामने रखते हैं, तो दोनों हिस्से मिलकर पूरा 500 बनाते हैं।
(कॉन्टेन्ट सोर्सः RBI, Security Printing and Minting Corporation of India Limited, RBI Clean Note Policy, PIB)