कबूतर घर की बालकनी, खिड़की, AC के ऊपर या छज्जे पर अक्सर अपना घोंसला बना लेते हैं। क्या घर में कबूतर का घोंसला बनना शुभ होता है? क्या यह किसी गुड न्यूज की ओर इशारा करता है या कुछ अनहोनी होने वाला है? जानिए हिंदू धर्म, वास्तु और साइंस क्या कहता है।
हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है कि घर में कबूतर का घोंसला बनना शुभ या अशुभ होता है। आमतौर पर कबूतर को शांति, प्रेम और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोग मानते हैं कि घर में पक्षियों का आना प्रकृति से जुड़ाव और पॉजिटिविटी का मैसेज हो सकता है। वहीं, कुछ जगहों पर यह मान्यता है कि कबूतर का घोंसला फाइनेंसियल रुकावट या अन्य समस्याओं को लेकर वार्निंग हो सकता है। लेकिन इस तरह की भ्रांतियों का धार्मिक ग्रंथों में कोई क्लियर आधार नहीं मिलता है। यह सिर्फ अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं पर आधारित हैं।
24
वास्तु शास्त्र क्या कहता है?
वास्तु शास्त्र में कबूतर के घोंसले को लेकर अलग-अलग राय हैं। कुछ वास्तु विशेषज्ञ इसे विशेष महत्व नहीं देते, जबकि कुछ लोग घर के अंदर लगातार कबूतरों का बसेरा बनने से बचने की सलाह देते हैं।
34
साइंस और हेल्थ क्या कहते हैं?
साइंस इसे साफ-सफाई के नजर से देखता है। अगर कबूतर घर के ऐसे हिस्से में घोंसला बनाते हैं जहां लोग रहते हैं, तो उनके पंख, धूल और बीट जमा हो सकती है। लंबे समय तक सफाई न होने पर इससे एलर्जी या सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
अगर घोंसले में अंडे या बच्चे हैं, तो उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।
घोंसला खाली होने के बाद उस जगह की अच्छी तरह सफाई करें।
दस्ताने और मास्क पहनकर सफाई करना सही होता है।
बालकनी या खिड़की में जाली लगाकर बार-बार घोंसला बनने से बचा जा सकता है।
कॉन्टेन्ट सोर्स - Centers for Disease Control and Prevention, World Health Organization, Brihat Samhita, वास्तु एक्सपर्ट, लोक परंपराओं में प्रचलित मान्यताओं पर आधारित।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.