क्या नाग बदला लेता है? सांप को मारने के बाद क्या नागिन वापस आती है? नागिन आंखों से फोटो खींचती है? जानें हर जवाब

Published : Aug 17, 2026, 12:20 PM IST
Do snakes take revenge

सार

Snake revenge myth: हमारे समाज में सांपों से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं। इनमें से कुछ मनगढ़ंत हैं तो कुछ के पीछे धार्मिक और मनोवैज्ञानिक कारण छिपे हैं।

Do snakes take revenge: “नाग को मत मारना, उसकी नागिन तुम्हारा चेहरा याद कर लेगी और बदला लेने आएगी।” यह बात आपने कहीं ना कहीं जरूर सुनी होगी। फिल्मों में तो इसे और भी रहस्यमय बना दिया गया। नागिन अपने साथी की मौत का बदला लेने के लिए इंसान का चेहरा याद कर लेती है, फिर सालों बाद उसे खोज निकालती है। कई कहानियों में तो यह भी दावा किया जाता है कि नागिन अपनी आंखों से इंसान की तस्वीर खींच लेती है। लेकिन असली सांपों की दुनिया इससे बिल्कुल अलग है…
क्या सांप इंसान का चेहरा पहचान सकते हैं? क्या उन्हें याद रहता है कि किस इंसान ने उन्हें नुकसान पहुंचाया? क्या वे सच में बदला लेने के लिए उसी इंसान का पीछा करते हैं? आइए जानते हैं इन सवालों का साइंस क्या जवाब देता है।

ये भी पढ़ें-
क्या सांप सच में दूध पीते हैं? बीन की धुन पर क्यों नाचते हैं सांप? चौंकाने वाला है साइंस का जवाब

“नागिन फोटो खींच लेती है” - कहां से आई यह कहानी?

लोककथाओं के अनुसार- नाग और नागिन में खास शक्तियां होती हैं। कहानियों में नागों को जोड़ी में रहने वाला और अपने साथी की मौत का बदला लेने वाला बताया गया। फिल्म और टीवी सीरियलों ने इन कहानियों को और ज्यादा फेमस बना दिया। इच्छाधारी नाग-नागिन, इंसानी रूप में बदलना, चेहरे को याद रखना और बदला लेना- ये सब मनोरंजन की दुनिया में लोकप्रिय हो गए। लेकिन किसी कहानी का वायरल होना और उसका वैज्ञानिक रूप से सच होना दो अलग बातें हैं। सांपों के “फोटो खींचकर चेहरा याद रखने” या इंसान से बदला लेने का कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है।

ये भी पढ़ें-
भारत के 5 रहस्यमयी नाग मंदिरः कहीं पेड़ों के बीच हैं हजारों नाग, कहीं साल में सिर्फ एक बार खुलता है मंदिर

क्या सांप इंसान को पहचान सकता है?

जवाब थोड़ा दिलचस्प है। सांपों की दुनिया सिर्फ आंखों से देखने पर निर्भर नहीं करती। वे अपने आसपास की जानकारी हासिल करने के लिए गंध, कंपन, तापमान और दूसरे केमिकल संकेतों का इस्तेमाल करते हैं। उनकी जीभ बार-बार बाहर आती-जाती दिखाई देती है। यह सिर्फ डराने के लिए नहीं है। जीभ एनवायरमेंट से केमिकल कण इकट्ठा करती है और उन्हें मुंह के ऊपर भाग में मौजूद Jacobson's organ (वोमेरोनासल ऑर्गन) तक पहुंचाती है। इससे सांप अपने आसपास की केमिकल युक्त इन्फॉर्मेशन प्राप्त करता है।
रिसर्च के मुताबिक- कुछ सांप अलग-अलग रासायनिक संकेतों में अंतर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Boa constrictor पर हुए एक अध्ययन में सांपों ने दूसरे सांपों से जुड़े अलग-अलग गंध संकेतों में अंतर किया। इसका मतलब यह नहीं कि सांप इंसान का चेहरा देखकर कहता है- “अरे, यही वह आदमी है!”

फिर सांप किसी इंसान को देखकर रिएक्ट क्यों करता है?

मान लीजिए किसी घर में एक सांप को बार-बार कोई शख्स डंडे से भगाता है। कुछ समय बाद वही सांप उस इंसान की मौजूदगी, उसकी गंध या उसकी एक्टीविटीज से खतरा महसूस कर सकता है। इसे सीखी हुई प्रतिक्रिया (learned association) के रूप में समझना ज्यादा सही है, ना कि पहचान या दुश्मनी। यानी सांप किसी खास संकेत को खतरे से जोड़ सकता है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि उसने उस इंसान का चेहरा “याद” करके बदला लेने का प्लान बना लिया है। सांपों का व्यवहार मुख्य रूप से जीवित रहने, भोजन खोजने, प्रजनन और खतरे से बचने से जुड़ा होता है।

क्या सांप बदला लेने के लिए पीछा करता है?

नहीं। साइंस में इसका कोई प्रमाण नहीं है कि सांप इंसान की तरह बदला लेने का प्लान करता है। बदला लेने के लिए किसी घटना को याद रखना, सामने वाले को पहचानना, फ्यूचर की योजना बनाना और जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की इच्छा जैसा हार्ड मेंटली प्रोसेस होता है। सांप किसी खतरे से बचने के लिए काट सकता है, अपने क्षेत्र या शरीर की रक्षा कर सकता है या अचानक सामने आए इंसान को खतरा समझ सकता है। लेकिन इसे “इंतकाम” कहना गलत होगा।

फिर एक ही इंसान को सांप दोबारा क्यों काट लेता है?

यही घटना अक्सर “बदले” वाली कहानी को जन्म देती है। मान लीजिए किसी खेत या घर में सांप दिखाई दिया। इंसान उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करता है। सांप बच जाता है और कुछ समय बाद उसी इलाके में फिर दिखाई देता है। अगर वह दोबारा उसी इंसान को काट ले तो लोगों को लगता है- सांप उसे पहचान गया और बदला लेने वापस आया। लेकिन इसके पीछे कहीं ज्यादा सामान्य कारण हो सकते हैं सांप उसी जगह क्यों लौट सकता है? क्योंकि वहां उसे छिपने की जगह, भोजन, पानी या अनुकूल टेंप्रेचर मिल रहा हो। यानी सांप का वापस आना जरूरी नहीं कि किसी इंसान के पीछे आने के बराबर हो। Indian Scientific Resources इस “revenge” वाले मिथक को खारिज करता है और बताता है कि सांपों के व्यवहार को अक्सर गलत तरीके से जोड़ा गया है।

मरे हुए सांप के पास दूसरा सांप क्यों दिखाई देता है?

यह भी “नागिन बदला लेगी” वाली कहानी से जुड़ा है। अगर किसी सांप को मार दिया जाए और कुछ समय बाद वहां दूसरा सांप दिखाई दे, तो इसे अक्सर उसकी जोड़ी का सदस्य माना जाता है। लेकिन इसके कई नेचुरल रीजन हो सकते हैं। किसी इलाके में पहले से कई सांप मौजूद हो सकते हैं। इसके अलावा सांप रासायनिक संकेतों और गंध के जरिए आसपास की जानकारी लेते हैं। इसलिए दूसरे सांप का वहां आ जाना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वह “मरे हुए साथी का बदला लेने” आया था।

क्या सांप की याददाश्त बिल्कुल नहीं होती?

यह कहना सही नहीं होगा कि “सांपों की कोई मेमोरी नहीं होती।” सांप सीख सकते हैं और अपने वातावरण से जुड़े कुछ संकेतों को याद रख सकते हैं। इसलिए “सांप कुछ भी याद नहीं रखता” कहना जल्दबाजी होगा। सीखने की क्षमता और किसी इंसान का चेहरा याद रखकर बदला लेना अलग-अलग चीजें हैं।

नागिन के आंसू और इच्छाधारी नागिन का क्या सच है?

नागिन के आंसू, इच्छाधारी नाग-नागिन और इंसानी रूप में बदलकर बदला लेने जैसी कहानियों का कोई प्रमाण नहीं है। ये लोककथाओं और लोकप्रिय मनोरंजन का पार्ट हैं। सांपों को लेकर कई ऐसी कहानियां संभवतः लोगों को उनसे दूरी बनाए रखने और बिना वजह उन्हें मारने से रोकने के लिए भी इस्तेमाल होती रही होंगी। इसका एक पॉजिटिव इंपैक्ट जरूर हो सकता था - लोग सांप को मारने से डरें और उसे छोड़ दें।

सबसे बड़ा भ्रम: सांप इंसान की आंखों में क्या देखता है?

सांप की आंखें जरूर होती हैं और वे अपने आसपास के माहौल की जानकारी लेते हैं, लेकिन “सांप इंसान की आंखों में देखकर उसकी पूरी तस्वीर अपने दिमाग में सेव कर लेता है” इस दावे का कोई आधार नहीं है। सांपों की इंद्रियां उनके जीवन के लिए अलग तरीके से डेवलप हुई हैं। वे गंध, कंपन और तापमान जैसे संकेतों का इस्तेमाल बेहद प्रभावी ढंग से करते हैं। इसलिए अगर सांप किसी इंसान की तरफ देखता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह उसका चेहरा कैमरे की तरह रिकॉर्ड कर रहा है।

तो नाग बदला लेते हैं या नहीं?

साइंस के मुताबिक - नाग इंसान की तरह बदला नहीं लेते। सांप खतरे पर हमला कर सकते हैं, किसी जगह पर वापस आ सकते हैं और कुछ अनुभवों से सीख सकते हैं। लेकिन “नागिन ने पति की हत्या देखी, चेहरा याद किया और सालों बाद हत्यारे को खोजकर बदला लिया”- इस कहानी का कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या सांप सच में दूध पीते हैं? बीन की धुन पर क्यों नाचते हैं सांप? चौंकाने वाला है साइंस का जवाब
भारत के 5 रहस्यमयी नाग मंदिरः कहीं पेड़ों के बीच हैं हजारों नाग, कहीं साल में सिर्फ एक बार खुलता है मंदिर