क्या पौधे रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं? कौन-कौन से प्लांट्स रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं? बेडरूम में कौन सा पौधा रखें?

Published : Jul 29, 2026, 12:37 PM IST
Indoor Air Purifying Plants

सार

Plants That Release Oxygen at Night: क्या पौधे रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं ? स्नैक प्लांट, एलोवेरा और आर्किड से जुड़ी बातें। जानिए CAM पौधों की वैज्ञानिक सच्चाई, बेडरूम में पौधे रखना कितना सुरक्षित है।

Night Oxygen Plants: अगर आप कभी नर्सरी गए होंगे या सोशल मीडिया पर पौधों से जुड़ी पोस्ट देखी होगी, तो आपने जरूर सुना होगा कुछ पौधे रात में भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यही वजह है लोग इन्हें बेडरूम या घर के अंदर रखने की सलाह देते हैं। क्या यह पूरी तरह सच है? क्या सभी पौधे रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं? अगर कुछ पौधे ऐसा करते हैं, तो वे कौन से हैं? आइए जानते हैं।

पौधे दिन में ऑक्सीजन क्यों छोड़ते हैं?

ज्यादातर पौधे दिन के समय प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) करते हैं। इस प्रोसेस में पौधे सूर्य के प्रकाश, पानी और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की मदद से अपना भोजन बनाते हैं और ऑक्सीजन (O₂) छोड़ते हैं। लेकिन रात में जब धूप नहीं होती, तब ज्यादातर पौधे प्रकाश संश्लेषण नहीं कर पाते। ऐसे समय वे भी इंसानों और जानवरों की तरह श्वसन (Respiration) करते हैं। यानी वे थोड़ी ऑक्सीजन लेते हैं और थोड़ी कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। श्वसन का मतलब खाए हुए भोजन से एनर्जी (ताकत) बनाने का प्रोसेस।

फिर कुछ पौधे रात में ऑक्सीजन कैसे छोड़ते हैं?

कुछ खास पौधों में CAM (Crassulacean Acid Metabolism) नाम की एक अलग प्रोसेस होती है। इन पौधों की खास बात यह है कि ये दिन की बजाय रात में अपने पत्तों के छोटे-छोटे छिद्र (Stomata) खोलते हैं। इससे पानी की बचत होती है, इसलिए ये गर्म और सूखे इलाकों में भी आसानी से जिंदा रहते हैं। इसी प्रोसेस की वजह से कुछ CAM पौध रात के समय लिमिट मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। हालांकि यह मात्रा दिन के समय होने वाले प्रकाश संश्लेषण जितनी नहीं होती।

रात में ऑक्सीजन देने वाले प्रमुख पौधे

1. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट को सबसे लोकप्रिय इनडोर पौधों में माना जाता है। यह कम रोशनी में भी बढ़ता है। कम पानी में भी जिंदा रहता है। CAM पौधा होने के कारण इसे रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों में गिना जाता है।

2. एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इनडोर प्लांट भी माना जाता है। कम देखभाल में बढ़ता है। गर्म मौसम को सहन कर लेता है। CAM प्रोसेस अपनाने वाले पौधों में शामिल है।

3. ऑर्किड (Orchid)

कुछ ऑर्किड प्रजातियां भी CAM प्रोसेस अपनाती हैं। इसी वजह से इन्हें घर के अंदर सजावटी पौधे के रूप में पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें- सड़क पर सफेद और पीली लाइनें क्यों होती हैं? 

4. क्रिसमस कैक्टस (Christmas Cactus)

यह कैक्टस परिवार का पौधा है। कम पानी में बढ़ता है। CAM प्रोसेस की वजह से इसे भी रात में ऑक्सीजन देने वाले प्लांट्स की लिस्ट में रखा जाता है।

5. जेड प्लांट (Jade Plant)

जेड प्लांट सजावटी पौधा है। यह भी CAM प्लांट में शामिल है और कम पानी में लंबे समय तक जिंदा रह सकता है।

ये भी पढ़ें- दुकान और गाड़ी पर नींबू-मिर्च क्यों टांगा जाता है?

6. पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली को अक्सर इनडोर एयर क्वालिटी सुधारने वाले पौधों में गिना जाता है। हालांकि यह पूरी तरह CAM प्लांट नहीं है, लेकिन घर के अंदर सजावट और एयर क्वालिटी के लिए अच्छा माना जाता है।

7. अरेका पाम (Areca Palm)

अरेका पाम भी घरों और ऑफिसों में खूब लगाया जाता है। यह दिन में अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा की क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद करता है।

क्या बेडरूम में पौधे रखना सुरक्षित है?

हां। छोटे इनडोर प्लांट बेडरूम में रखना सेफ माना जाता है, लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग मानते हैं पौधे रात में सारा ऑक्सीजन खत्म कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। पौधों द्वारा रात में उपयोग की जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम होती है और नॉर्मल रूम में यह इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं बनती।

क्या पौधे एयर प्यूरीफायर की जगह ले सकते हैं?

नहीं, यह गलतफहमी है। हालांकि प्लांट्स घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं और कुछ हद तक वातावरण को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन वे एयर प्यूरीफायर का ऑप्शन नहीं हैं। घर की हवा को साफ रखने के लिए अच्छा वेंटिलेशन, रेगुलर साफ-सफाई और जरूरत पड़ने पर एयर प्यूरीफायर ज्यादा अफेक्टिव होता है।

जैसे  आपके घर में एक स्नेक प्लांट और एक एलोवेरा रखा है। ये पौधे रात में सीमित मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ सकते हैं, लेकिन इससे पूरे कमरे की ऑक्सीजन में कोई बड़ा चेंज नहीं होगा। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये कम देखभाल में लंबे समय तक हरे-भरे रहते हैं और घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

लाल मिट्टी में कौन-सी फसल सबसे अच्छी होती है? भारत के किन राज्यों में मिलती है लाल मिट्टी?
दुकान और गाड़ी पर नींबू-मिर्च क्यों टांगा जाता है? भारत में प्रचलित हैं 10 ऐसे ही अजब-गजब टोने-टोटके