रक्षा बंधन की पूजा थाली में क्या-क्या रखें? राखी की थाली सजाते समय न करें ये गलतियां!

Published : Aug 20, 2026, 08:30 AM IST
Raksha Bandhan Puja Thali

सार

What to Keep in Rakhi Thali: रक्षा बंधन की पूजा थाली में कौन-सी चीजें शुभ मानी जाती हैं और किन चीजों से बचना चाहिए? जानिए हर सामग्री का महत्व और पूजा से जुड़े जरूरी नियम। राखी थाली में क्या रखें और क्या नहीं?

Rakhi Puja Thali Items: रक्षा बंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इससे पहले पूजा की थाली सजाई जाती है। इस थाली में रखी हर चीज का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसमें राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और आरती के लिए सामग्री रखी जाती है। लेकिन मन में सवाल रहता है कि रक्षा बंधन की पूजा थाली में कौन-कौन सी चीजें जरूरी हैं और किन चीजों को रखने से बचना चाहिए? आइए जानते हैं।

राखी की थाली में सबसे पहले क्या रखें?

रक्षा बंधन की थाली में सबसे जरूरी चीज राखी या रक्षा सूत्र है। इसके साथ रोली या कुमकुम रखा जाता है, जिससे भाई के माथे पर तिलक लगाया जाता है। इसके अलावा साबुत चावल यानी अक्षत, दीपक, मिठाई और आरती के लिए जरूरी सामग्री रखी जा सकती है। फूल, चंदन और जल भी रखा जाता है।

रोली-कुमकुम और अक्षत क्यों जरूरी माने जाते हैं?

तिलक के लिए रोली, कुमकुम या चंदन का यूज होता है। तिलक को शुभता और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भाई के माथे पर अक्षत यानी साबुत चावल लगाया जाता है। ‘अक्षत’ का अर्थ है ऐसा जो खंडित या टूटा हुआ न हो। इसी वजह से पूजा में साबुत चावल को पूर्णता और शुभता से जोड़ा जाता है। रक्षा बंधन पर बहन तिलक और अक्षत लगाकर भाई के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की भगवान से प्रार्थना करती है।

दीपक और आरती क्यों रखी जाती है?

पूजा की थाली में दीपक रखना शुभ माना जाता है। बहन दीपक से भाई की आरती करती है। प्रकाश को शुभता और अंधकार को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। आरती के बाद बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाती हैं। कुछ परिवारों में राखी बांधने से पहले आरती होती है, तो कुछ जगहों पर राखी बांधने के बाद आरती की जाती है।

ये भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर भाई को नारियल क्यों देते हैं? समुद्र से निकले इस फल का राखी से क्या है संबंध

मिठाई और फूल का क्या महत्व है?

मिठाई खुशी और शुभ अवसर का प्रतीक है। राखी बांधने के बाद भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। फूल भी पूजा में पवित्रता और सम्मान के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि रक्षा बंधन की थाली में किसी खास फूल को रखना जरूरी नहीं बताया गया है।

थाली में क्या नहीं होना चाहिए?

  • बासी या खराब मिठाई थाली में ना रखें। पूजा में साफ और ताजा सामग्री हो।
  • गंदे, टूटे या बहुत पुराने पूजा-बर्तन इस्तेमाल करने से बचें।
  • अक्षत टूटा हुआ ना हो, साफ और साबुत चावल रखें।
  • राखी साफ और सुरक्षित हो। अगर कोई धागा पहले से टूटा हुआ या खराब है तो उसकी जगह नई राखी लें।

क्या पूजा की थाली में बहुत ज्यादा सामान रखना जरूरी है?

नहीं। पूजा की थाली को सजाने के लिए बहुत सारी चीजें रखना जरूरी नहीं है। श्रद्धा के साथ राखी, तिलक की सामग्री, अक्षत, दीपक और मिठाई से भी पूजा की जा सकती है। इसमें नारियल, कलावा, चंदन, फूल या दूसरी सामग्री जोड़ी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- राखी बांधते समय क्यों बोलते हैं 'येन बद्धो बलि राजा'? जानें इस मंत्र का असली अर्थ

एक नजर में राखी की थाली

  • थाली में क्या रख सकते हैं: राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई, फूल, नारियल, चंदन और जल।
  • थाली में क्या ना रखें: खराब या बासी सामग्री, गंदे पूजा-पात्र, टूटे हुए अक्षत और खराब राखी ना रखें।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक क्यों लगाती हैं बहनें? जानें इसके पीछे का असली मकसद
रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहने क्यों जलाती हैं दीपक? जानें अग्नि और रक्षा सूत्र का कनेक्शन