Hindi Muhavare: ‘ठ’ और ‘ड’ से शुरू होने वाले मुहावरे और उनका आसान मतलब

Published : Sep 08, 2026, 01:15 PM IST
Hindi Idioms Meaning

सार

Hindi Idioms Meaning: ‘ठ’ और ‘ड’ से शुरू होने वाले इन मजेदार हिंदी मुहावरों का असली मतलब जानते हैं? जानिए रोजमर्रा में बोले जाने वाले फेमस मुहावरों की पूरी लिस्ट और अर्थ।

Famous Hindi Idioms: हिंदी भाषा में मुहावरे कम शब्दों में बड़ी बात कहने का आसान तरीका हैं। ‘ठ’ और ‘ड’ अक्षर से शुरू होने वाले कई मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत में भी खूब सुनने को मिलते हैं। जैसे किसी काम को रोक देना हो तो ‘ठंडे बस्ते में डालना’, साफ मना करने के लिए ‘ठेंगा दिखाना’ और मुसीबत में छोटी मदद को बड़ी राहत बताने के लिए ‘डूबते को तिनके का सहारा’ कहा जाता है। वहीं किसी की उपलब्धि का बार-बार प्रचार करने पर ‘डंका पीटना’ और किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश को ‘डोरे डालना’ कहते हैं। इन मुहावरों के मतलब जानना भाषा को समझने और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ‘ठ’ और ‘ड’ से शुरू होने वाले कुछ फेमस मुहावरों के मतलब...

‘ठ’ और ‘ड’ से शुरू होने वाले मुहावरे

1 'ठंडे बस्ते में डालना' मतलब - काम रोक देना या टाल देना या स्थगित कर देना

2 'ठेंगा दिखाना' मतलब - साफ इनकार करना या किसी काम को करने से साफ मना कर देना

3 'ठोकर खाना' मतलब - असफलता का अनुभव करना या धक्का लगना या नुकसान उठाना

4 'ठिकाने आना' मतलब - सही स्थिति में आना

5 'ठिकाने लग जाना' मतलब - समाप्त हो जाना या खत्म हो जाना

6 'ठोस कदम उठाना' मतलब - प्रभावी कार्रवाई करना या जबरदस्त एक्शन लेना

7 'ठंडी सांस भरना' मतलब - दुख व्यक्त करना

8 'ठंडी आग' मतलब - भीतर का दबा क्रोध या अंदर मौजूद गुस्सा

9 'ठंडा दिमाग रखना' मतलब - शांत रहना

10 'ठंडे पानी से नहाना' मतलब - क्रोध शांत करना या गुस्से पर काबू पाना

ये भी पढ़ें- टका-सा जवाब देना से टेढ़ी खीर तक, जानिए ‘ट’ अक्षर वाले 50+ मुहावरों का मतलब

11 'डकार तक न लेना' मतलब - सब हजम कर जाना

12 'डंका बजाना' मतलब - प्रसिद्धि पाना या फेमस होना

13 'डंका पीटना' मतलब - अपनी उपलब्धि का प्रचार करना या किसी काम का ढिंढोरा पीटना या सबको बताने फिरना

14 'डंडा चलाना' मतलब - बल प्रयोग करना या ताकत से कोई काम कराना

15 'डंडे के जोर पर' मतलब - बलपूर्वक या बाहुबल से काम करवाना

16 'डूबते को तिनके का सहारा' मतलब - संकट में छोटी मदद भी बड़ी लगना या मुसीबत में फंसे इंसान के लिए थोड़ी सी मदद भी बहुत बड़ी राहत होती है।

17 'डूबती नाव पार लगाना' मतलब - संकट से बचाना या किसी मुसीबत से बचाना

ये भी पढ़ें- Hindi Muhavare: ‘झ’ से शुरू होने वाले ये मुहावरे जरूर जानें, प्रतियोगी परीक्षाओं में आएंगे काम

18 'डूब मरना' मतलब - बहुत शर्मिंदा होना

19 'डूबते सूरज को नमस्कार करना' मतलब - शक्तिशाली या पावरफुल इंसान का साथ देना

20 'डोरे डालना' मतलब - प्रेम का प्रयास करना या किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट या आकर्षित करना

21 'डोरी खींचना' मतलब - नियंत्रण करना या वश में रखना या किसी को चालाकी से अपने कंट्रोल में रखना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

छोटी खिड़की, ढलान वाली छत और मोटी दीवारें… नेपाल के पहाड़ी घरों का डिजाइन क्यों है अलग?
नेपाल में घरों के बाहर क्यों लहराते हैं 5 रंगों के Prayer Flags? वजह जानकर बदल जाएगी नजर