Jh Akshar Ke Muhavare: ‘झ’ अक्षर से शुरू होने वाले इन मजेदार मुहावरों का असली मतलब जानते हैं? ‘झक मारना’ से ‘झोली फैलाना’ तक, जानें अर्थ और सही इस्तेमाल।

Hindi Muhavare: हिंदी भाषा में मुहावरों का अपना खास अंदाज है। कम शब्दों में बड़ी और गहरी बात कहने वाले ये मुहावरे हमारी बोलचाल को ज्यादा प्रभावशाली बनाते हैं। ‘झ’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे भी ऐसे ही दिलचस्प हैं, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की बातचीत से लेकर लेखन तक में किया जाता है। ‘झक मारना’, ‘झंडा गाड़ना’, ‘झांसा देना’, ‘झाड़ पिलाना’, ‘झूठ के पुल बांधना’ और ‘झोली फैलाना’ जैसे मुहावरे अपने अर्थ और प्रयोग के कारण बेहद उपयोगी हैं। यहां जानिए ‘झ’ से शुरू होने वाले प्रमुख मुहावरे, उनके आसान अर्थ और रोजमर्रा में इस्तेमाल का तरीका।

‘झ’ से शुरू होने वाले मुहावरे और उनके अर्थ

1 - 'झक मारना' मतलब - मजबूरी में काम करना या समय बर्बाद करना या फालतू के बैठे रहना

2 - 'झंडा गाड़ना' मतलब - सफलता प्राप्त करना या विजय पाना या सक्सेस पाना

3 - 'झंडा बुलंद करना' मतलब - प्रतिष्ठा बढ़ाना या किसी काम में सफलता पाना

4 - 'झंडे गाड़ना' मतलब - अपना प्रभुत्व स्थापित करना या अपना रुतबा कायम करना या सफलता की घोषणा करना

5 - 'झांसा देना' मतलब - धोखा देना या चीटिंग करना या बेवकूफ बनाना

6 - 'झांसे में आना' मतलब - धोखा खा जाना या किसी के बहकावे में आना या किसी फ्रॉड में फंस जाना

7 - 'झांसा देकर फंसाना' मतलब - छल करना या फर्जी तरीके से किसी को फंसाना

8 - 'झाड़ पिलाना' मतलब - खूब डांटना या बहुत ज्यादा खरी-खोटी सुनाना

ये भी पढ़ें- 'ज' से शुरू होने वाले 59 मुहावरे और उनके मतलब, 'जले पर नमक छिड़कना' से 'जूते चाटना' तक पूरी लिस्ट

9 - 'झाड़ू फेरना' मतलब - पूरी तरह समाप्त करना या पूरी तरह खत्म कर देना

10 - 'झाड़ू लगाना' मतलब - सफाई करना या सब खत्म करना

11 - 'झाड़-फूंक करना' मतलब - टोना-टोटका करना या जादू-टोना करना

12 - 'झक मारकर बैठना' मतलब - मजबूरी में बैठना या बेकार में समय गंवाना

13 - 'झगड़े की जड़' मतलब - विवाद की मुख्य वजह या किसी समस्या की असली वजह

14 - 'झगड़ा मोल लेना' मतलब - जानबूझकर विवाद करना

15 - 'झगड़ा खड़ा करना' मतलब - विवाद पैदा करना

16 - 'झगड़े में कूदना' मतलब - विवाद या किसी झगड़े में शामिल होना

17 - 'झूठ की दुकान चलाना' मतलब - लगातार झूठ बोलना

18 - 'झूठ के पुल बांधना' मतलब - बहुत झूठ बोलना

19 - 'झूठ का पुलिंदा' मतलब - बहुत झूठ बोलने वाला

20 - 'झूठी शान' मतलब - दिखावटी प्रतिष्ठा या झूठा दिखावा करना

21 - 'झूठे मुंह कहना' मतलब - केवल औपचारिकता से कहना या बिना मन से किसी को बुलाना

22 - 'झोंपड़ी में राज करना' मतलब - कम साधन में सुखी रहना या जो अपने पास है उसमें खुश रहना

23 - 'झोली फैलाना' मतलब - मांगना या भीख मांगना

ये भी पढ़ें- 'ग' से शुरू होने वाले मुहावरे: गड़े मुर्दे उखाड़ना, गीदड़ भभकी देना समेत 50 खास मुहावरे

24 - 'झोली भरना' मतलब - बहुत देना या उम्मीद से ज्यादा मिल जाना

25 - 'झोली खाली रहना' मतलब - कुछ न मिलना या अफसल होना

26 - 'झोंक देना' मतलब - पूरी ताकत लगाना या किसी काम को करने के लिए पूरा जोर लगाना

27 - 'झोंक में आना' मतलब - आवेश में आना या गुस्से में आना

28 - 'झट से करना' मतलब - तुरंत करना या फटाफट किसी काम को करना

29 - 'झटपट निपटाना' मतलब - जल्दी समाप्त करना, फटाफट किसी काम को खत्म करना

30 - 'झाड़ से बचना' मतलब - डांट से बचना