SSC, शिक्षक भर्ती जैसे सरकारी एग्जाम्स में मुहावरे खूब पूछे जाते हैं। यहां जानिए 'ज' के 59 सबसे ज्यादा रिपीट होने वाले मुहावरों के आसान मतलब, जो रिवीजन में बेस्ट हो सकते हैं।

Hindi Idioms: ‘ज’ अक्षर से शुरू होने वाले 59 मुहावरों का शानदार कलेक्शन नीचे दिया गया है। इसमें रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल होने वाले मुहावरों के साथ-साथ ऐसे मुहावरे भी शामिल हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। ‘जले पर नमक छिड़कना’ से लेकर ‘जेब गरम करना’ और ‘जूते चाटना’ तक, इन मुहावरों के मतलब आसान भाषा में दिए गए हैं ताकि इन्हें समझना और याद करना आसान हो। अगर आप हिंदी व्याकरण, शब्द ज्ञान या मुहावरों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं ‘ज’ अक्षर से बनने वाले कुछ मुहावरे, उनके मतलब के बारे में...।

1 - 'जले पर नमक छिड़कना' मतलब - दुख बढ़ाना या किसी दुखी इंसान की तकलीफ को और ज्यादा बढ़ाना

2 - 'जले-कटे सुनाना' मतलब - कटु बातें कहना या किसी को भला-बुरा कहना या किसी को खरी-खोटी सुनाना

3 - 'जले पर घी डालना' मतलब - परेशानी बढ़ाना या किसी विवाद को और बढ़ाना

4 - 'जलेबी की तरह सीधा' मतलब - बहुत टेढ़ा इंसान या ऊपर से बहुत सीधा लेकिन अंदर से बहुत चालाक इंसान

5 - 'जान हथेली पर रखना' मतलब - जान की परवाह न करना

6 - 'जान पर बनना' मतलब - गंभीर संकट आना

7 - 'जान के लाले पड़ना' मतलब - बहुत संकट में पड़ना या मुसीबत में पड़ना

8 - 'जान छुड़ाना' मतलब - पीछा छुड़ाना

9 - 'जान खाना' मतलब - बहुत परेशान करना

10 - 'जान लगाना' मतलब - बहुत मेहनत करना

11 - 'जान देना' मतलब - बलिदान करना

12 - 'जान में जान आना' मतलब - राहत मिलना या किसी प्रॉब्लम के खत्म होने के बाद सुकून मिलना

13 - 'जान सूखना' मतलब - बहुत डरना

14 - 'जान के पीछे पड़ना' मतलब - लगातार परेशान करना

15 - 'जान का दुश्मन' मतलब - बहुत बड़ा दुश्मन

16 - 'जान की बाजी लगाना' मतलब - बड़ा जोखिम या रिस्क लेना

17 - 'जान हथेली पर लेकर चलना' मतलब - जोखिम उठाना या अपनी जान की परवाह ना करना या हर वक्त मरने के लिए तैयार रहना

18 - 'जान में जान डालना' मतलब - हिम्मत देना

19 - 'जान बचाना' मतलब - संकट से निकलना

20 - 'जान पहचान होना' मतलब - परिचित या पहचान का होना

21 - 'जान पर खेलना' मतलब - बड़ा जोखिम या रिस्क उठाना

22 - 'जाल बिछाना' मतलब - षड्यंत्र या साजिश करना

23 - 'जाल में फंसना' मतलब - चाल में फंसना या किसी के प्लान में फंस जाना

24 - 'जाल में फंसाना' मतलब - धोखा देकर पकड़ना

25 - 'जाल फैलाना' मतलब - चाल चलना या किसी को फंसाने के लिए कोई प्लान करना

26 - 'जड़ से उखाड़ना' मतलब - पूरी तरह समाप्त या खत्म करना

27 - 'जड़ जमाना' मतलब - स्थायी प्रभाव बनाना

28 - 'जड़ काटना' मतलब - मूल कारण समाप्त करना

29 - 'जमीन आसमान एक करना' मतलब - बहुत प्रयास करना

30 - 'जमीन पर पैर न रखना' मतलब - बहुत घमंड करना

31 - 'जमीन निगल जाना' मतलब - अचानक गायब हो जाना

32 - 'जमीन खिसकना' मतलब - स्थिति बिगड़ना

33 - 'जमीन सिर पर उठाना' मतलब - बहुत हंगामा करना

34 - 'जमीन में गड़ जाना' मतलब - बहुत शर्मिंदा होना

35 - 'जहर उगलना' मतलब - बहुत कड़वी बात को बोलना

36 - 'जहर का घूंट पीना' मतलब - अपमान सहना

37 - 'जहर बोना' मतलब - वैर पैदा करना या किसी झगड़े की वजह पैदा करना

38 - 'जहर फैलाना' मतलब - नफरत फैलाना

39 - 'जहर बुझा तीर' मतलब - बहुत कड़वी बात

40 - 'जंग छेड़ना' मतलब - लड़ाई शुरू करना

41 - 'जंग का मैदान' मतलब - संघर्ष का स्थान

42 - 'जंग जीतना' मतलब - विजय प्राप्त करना

43 - 'जंतर-मंतर करना' मतलब - टोटका या उपाय करना

44 - 'जमानत जब्त होना' मतलब - बुरी तरह हारना

45 - 'जमाना देखना' मतलब - बहुत अनुभव होना

46 - 'जमाना बदलना' मतलब - समय बदलना

47 - 'जमे-जमाए काम को बिगाड़ना' मतलब - स्थापित काम खराब करना या बना-बनाया काम खराब करना

48 - 'जड़ में मट्ठा डालना' मतलब - मूल नष्ट करना

49 - 'जड़ से काटना' मतलब - पूरी तरह समाप्त करना

50 - 'जेब गरम करना' मतलब - रिश्वत लेना

51 - 'जेब ढीली करना' मतलब - पैसा खर्च करना

52 - 'जेब काटना' मतलब - चोरी करना

53 - 'जेब पर डाका डालना' मतलब - बहुत पैसा लेना

54 - 'जेब खाली होना' मतलब - पैसा खत्म होना

55 - 'जेब में रखना' मतलब - अपने कंट्रोल में रखना

56 - 'जेब का खर्च' मतलब - निजी या पर्सनल खर्च

57 - 'जूतियां चटकाना' मतलब - बहुत दौड़-धूप करना

58 - 'जूते की नोक पर रखना' मतलब - बिल्कुल महत्व न देना

59 - 'जूते चाटना' मतलब - बहुत खुशामद करना या किसी की चमचागीरी करना