Hindi Idioms in Hindi: ‘ट’ से शुरू होने वाले 50+ मजेदार हिंदी मुहावरों का मतलब यहां पढ़ें। ‘टेढ़ी खीर’ से ‘टोह लेना’ तक, जानिए इनके आसान अर्थ और अपनी भाषा को बनाएं ज्यादा असरदार।
Hindi Muhavare: हिंदी भाषा को रोचक और प्रभावशाली बनाने में मुहावरों की खास भूमिका होती है। ‘ट’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे बोलचाल के साथ-साथ स्कूल, प्रतियोगी परीक्षाओं और हिंदी व्याकरण की तैयारी में भी काफी काम आते हैं। ‘टका-सा जवाब देना’ से लेकर ‘टेढ़ी खीर’, ‘टांग अड़ाना’, ‘टस से मस न होना’ और ‘टोह लेना’ जैसे मुहावरों के अर्थ जानना भाषा की समझ को बेहतर बनाता है। इस सूची में ‘ट’ अक्षर से जुड़े 50 से ज्यादा मुहावरे और उनके आसान मतलब दिए गए हैं। अगर आप हिंदी मुहावरों की अच्छी जानकारी चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
‘ट’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे और उनके अर्थ
1 - 'टका-सा जवाब देना' मतलब - साफ इनकार करना
2 - 'टका-सा मुंह लेकर रह जाना' मतलब - निराश होना
3 - 'टस से मस न होना' मतलब - जरा भी न हिलना
4 - 'टांग अड़ाना' मतलब - बाधा डालना
5 - 'टांग खींचना' मतलब - हतोत्साहित करना या निराश करना
6 - 'टांग पर टांग रखना' मतलब - बेफिक्र बैठना या निश्चिंत होकर बैठना
7 - 'टांग टूटना' मतलब - बहुत थक जाना
8 - 'टांगों तले जमीन खिसकना' मतलब - बहुत घबरा जाना
9 - 'टालमटोल करना' मतलब - काम टालना
10 - 'टालू रवैया अपनाना' मतलब - जिम्मेदारी से बचना
11 - 'टुकड़ों पर पलना' मतलब - किसी पर निर्भर रहना या किसी पर डिपेंड रहना
12 - 'टुकड़ों में बांटना' मतलब - छोटे हिस्से करना या खंड-खंड कर देना
13 - 'टुकुर-टुकुर देखना' मतलब - लगातार देखते रहना
14 - 'टेढ़ी खीर' मतलब - बहुत कठिन काम
15 - 'टेढ़ी उंगली से घी निकालना' मतलब - चालाकी से काम निकालना
16 - 'टेढ़ी चाल चलना' मतलब - चालाकी करना
17 - 'टेढ़ी नजर रखना' मतलब - बुरी नजर रखना
18 - 'टेढ़ी बात करना' मतलब - सीधे ढंग से बात न करना
19 - 'टेढ़ी गर्दन करना' मतलब - अकड़ दिखाना
ये भी पढ़ें- Hindi Muhavare: ‘झ’ से शुरू होने वाले ये मुहावरे जरूर जानें, प्रतियोगी परीक्षाओं में आएंगे काम
20 - 'टें बोल जाना' मतलब - मर जाना
21 - 'टोपी पहनाना' मतलब - धोखा देना
22 - 'टोपी उछालना' मतलब - अपमान करना
23 - 'टोपी बदलना' मतलब - पक्ष बदलना या अपनी बात से पलट जाना या दूसरे पक्ष में चले जाना
24 - 'टोपी पहनकर बैठना' मतलब - धोखा खाकर रह जाना
25 - 'टोह लेना' मतलब - जानकारी लेना
26 - 'टक्कर लेना' मतलब - मुकाबला करना
27 - 'टक्कर का आदमी' मतलब - बराबरी का इंसान
28 - 'टक्कर देना' मतलब - मुकाबला करना
29 - 'टांग खींचकर गिराना' मतलब - प्रगति रोकना या किसी की सक्सेस में रुकावट डालना
30 - 'टांग पर कुल्हाड़ी मारना' मतलब - खुद का नुकसान करना
31 - 'टालना-मटोलना' मतलब - बहाना बनाना
31 - 'टुकड़े-टुकड़े करना' मतलब - पूरी तरह विभाजित करना या चकनाचूर कर देना या अलग-थलग कर देना
32 - 'टुकुर-टुकुर ताकना' मतलब - आश्चर्य से देखना या हैरान भरी नजर से देखना
33 - 'टेढ़ी नजर से देखना' मतलब - संदेह करना या शक की नजर से देखना
34 - 'टेढ़ा जवाब देना' मतलब - रूखेपन से जवाब देना या कड़वे जवाब देना
35 - 'टांग में कांटा बनना' मतलब - बाधा बनना या रुकावट पैदा करना
36 - 'टांग पसारकर सोना' मतलब - बेफिक्र सोना या बिना किसी टेंशन के चैन की नींद लेना
37 - 'टस से मस न होना' मतलब - अडिग रहना या अपनी बात पर अड़े रहना
38 - 'टहलाना' मतलब - काम के नाम पर घुमाना
ये भी पढ़ें- 'ज' से शुरू होने वाले 59 मुहावरे और उनके मतलब, 'जले पर नमक छिड़कना' से 'जूते चाटना' तक पूरी लिस्ट
39 - 'टुकड़ों का मोहताज होना' मतलब - बहुत गरीब होना
40 - 'टोह में रहना' मतलब - निगरानी रखना या तलाश में रहना या किसी बात का-राज का पता लगान के लिए अलर्ट रहना
41 - 'टक्कर का जवाब देना' मतलब - समान शक्ति से प्रतिरोध करना या साफ इनकार करना
42 - 'टांग अड़ाकर बैठना' मतलब - बाधा बनना या किसी काम में रुकावट पैदा करना
43 - 'टांग खींचना' मतलब - प्रगति रोकना या किसी से मजाक करना या किसी को परेशान करना
44 - 'टस से मस करना' मतलब - हिला देना
45 - 'टांग पसारना' मतलब - आराम करना या रिलैक्स करना
46 - 'टुकड़े पर पलना' मतलब - आश्रित होना या किसी के पैसों-या भोजन पर निर्भर रहना या किसी की दया पर डिपेंड रहना
47 - 'टेढ़ी उंगली करना' मतलब - कठोर तरीका अपनाना या बलपूर्वक-पावर से अपना काम निकालना या डरा-धमकाकर काम निकालना
48 - 'टेढ़ी खीर समझना' मतलब - कठिन समझना या किसी काम को बहुत टफ मानना या पेंचीदा मानना
49 - 'टालू जवाब देना' मतलब - स्पष्ट जवाब न देना या क्लियर जवाब ना देना
50 - 'टट्टी की ओट में बंदूक चलाना' मतलब - छिपकर वार करना या चोरी-छिपे हमला करना
51 - 'टट्टी में लाठी मारना' मतलब - जबरन किसी रिस्की काम को करना या बिना बात के कीचड़ उछालना
