Brain Teaser Hindi: 4 बिल्लियों वाला सवाल क्या आप सुलझा पाएंगे? जानिए 11 मजेदार दिमागी पहेलियां, उनके चौंकाने वाले जवाब और लॉजिक। अपनी IQ, ऑब्जर्वेशन व रीजनिंग स्किल अभी टेस्ट करें।
Tricky Questions with Answers: अगर आपको दिमागी पहेलियां और लॉजिकल सवाल अच्छे लगते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इसमें '4 बिल्लियों वाले सवाल' समेत 11 ऐसे मजेदार ब्रेन टीजर दिए गए हैं, जो आपकी IQ, लॉजिकल थिंकिंग और ऑब्जर्वेशन स्किल को परखते हैं। नीचे आप हर सवाल का आसान भाषा में जवाब और उसके पीछे की वजह भी जान सकते हैं। ये पहेलियां बच्चों, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) की तैयारी करने वालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। नीचे देखें 11 मजेदार लॉजिकल सवाल, जिनका जवाब देने में अच्छे-अच्छों का चकरा जाता है दिमाग...
सवाल- एक कमरे में 4 कोने हैं। हर कोने में एक बिल्ली बैठी है। हर बिल्ली के सामने 3 बिल्लियां हैं। कमरे में कुल कितनी बिल्लियां हैं?
जवाब: कुल 4 बिल्लियां।
जवाब को आसान भाषा में समझें -
कमरे के चारों कोनों में एक-एक बिल्ली बैठी है।
पहली बिल्ली के सामने बाकी 3 बिल्लियां हैं।
दूसरी बिल्ली के सामने भी 3 बिल्लियां हैं।
यही बात तीसरी और चौथी बिल्ली पर भी लागू होती है।
यहां कोई नई बिल्ली नहीं जोड़ी गई है। इसलिए कमरे में सिर्फ 4 बिल्लियां हैं।
सवाल: एक पेड़ पर 10 चिड़ियां बैठी थीं। शिकारी ने एक चिड़िया को गोली मार दी। पेड़ पर कितनी चिड़ियां बचीं?
जवाब: 0
ऐसा क्यों? गोली की आवाज सुनकर बाकी सभी चिड़ियां उड़ जाएंगी।
सवाल: एक आदमी के 7 बेटे हैं और हर बेटे की एक बहन है। कुल कितने बच्चे हैं?
जवाब: 8
ऐसा क्यों? सातों बेटों की एक ही बहन है।
सवाल: एक टोकरी में 10 आम हैं। 10 लोगों को एक-एक आम देना है, लेकिन एक आम टोकरी में भी रहना चाहिए। कैसे?
जवाब: आखिरी व्यक्ति को टोकरी सहित आम दे दें।
सवाल: एक डॉक्टर ने कहा, "यह मेरा बेटा है।" लेकिन लड़के ने कहा, "यह मेरे पिता नहीं हैं।" कैसे?
जवाब: डॉक्टर उसकी मां है।
सवाल: आपके सामने तीन दरवाजे हैं। एक में आग, दूसरे में शेर और तीसरे में जहरीला सांप है। किस दरवाजे से जाएंगे?
जवाब: जिस दरवाजे में शेर कई महीनों से बंद हो।
ऐसा क्यों? बिना खाना-पानी के वह जीवित नहीं रहेगा।
सवाल: ऐसी कौन-सी चीज है जो जितनी सूखती है, उतनी ही गीली होती जाती है?
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.