Train Maths Tricks: ट्रेन वाले सवाल 1 मिनट में कैसे करें सॉल्व? जानें आसान फॉर्मूला

Published : Aug 05, 2026, 12:38 PM IST
Speed Time Distance Questions

सार

Speed Time Distance Questions: SSC, Railway, Banking और UPSC जैसी परीक्षाओं में ट्रेन वाले मैथ के सवाल मिनटों में कैसे हल करें? जानिए आसान फॉर्मूले, ट्रिकी सवाल और स्कोर बढ़ाने वाले शॉर्टकट।

Train Aptitude Questions: कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में ट्रेन के अराउंड मैथ के सवाल स्कोरिंग टॉपिक्स में से एक माने जाते हैं। इन सवालों में स्पीड, टाइम, डिस्टेंस, ट्रेन की लंबाई, पुल, प्लेटफॉर्म और खंभों का इस्तेमाल होता है। अगर स्पीड को सही यूनिट (km/h से m/s) में बदलना और दूरी का सही फॉर्मूला याद हो, तो इस तरह के सवाल कुछ ही मिनटों में सॉल्व किया जा सकता है। ऐसे सवाल SSC CGL, SSC CHSL, Railway NTPC, Group D, Banking, NDA, CDS, UPSC CSAT, State PSC जैसी परीक्षाओं में आते हैं। नीचे देखिए ट्रेंन से संबंधित कुछ घुमावदार सवाल और फॉर्मूले के साथ उनका जवाब...

सवाल - एक ट्रेन 100 मीटर लंबे पुल को 10 सेकंड में क्रॉस करती है। ट्रेन की स्पीड 36 km/h है। ट्रेन की लंबाई कितनी होगी?

जवाब को Step-by-Step समझें -

स्टेप 1: स्पीड को m/s में बदलें

स्पीड = 36 km/h

फॉर्मूला -

1 km/h = 5/18 m/s

इसलिए, 36 × 5/18 = 10 m/s

मतलब ट्रेन की स्पीड = 10 मीटर/सेकंड

स्टेप 2: 10 सेकंड में तय की गई कुल दूरी निकालें

फॉर्मूला -

दूरी = गति × समय

= 10 × 10

= 100 मीटर

इसका मतलब है ट्रेन ने 10 सेकंड में कुल 100 मीटर दूरी तय की।

स्टेप 3: सबसे पहले पुल क्रॉस करने का रूल समझें

जब कोई ट्रेन पुल क्रॉस करती है, तो उसे सिर्फ पुल की लंबाई ही नहीं बल्कि अपनी पूरी लंबाई भी क्रॉस करनी होती है। मतलब -

कुल दूरी = पुल की लंबाई + ट्रेन की लंबाई

यहां पर,

कुल दूरी = 100 मीटर

पुल = 100 मीटर

इसलिए, ट्रेन की लंबाई

= 100 − 100

= 0 मीटर

फाइनल एनालसिस - यह सवाल जिस तरह से डिजाइन किया गया है, उसमें डेटा गलत या अधूरा है। क्योंकि किसी भी वास्तविक ट्रेन की लंबाई 0 मीटर नहीं हो सकती। अगर स्पीड 36 km/h और समय 10 सेकंड है, तो कुल दूरी 100 मीटर ही होगी, जो सिर्फ पुल की लंबाई के बराबर है। इसलिए ट्रेन की लंबाई शून्य निकलती है, जो पॉसिबल नहीं है।

सही उत्तर - सही जवाब नहीं है।

अगर यही सवाल कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया होता...

सवाल - एक ट्रेन 100 मीटर लंबे पुल को 20 सेकंड में पार करती है। स्पीड 36 km/h है। तब,

स्पीड = 10 m/s

दूरी = 10 × 20 = 200 मीटर

ट्रेन की लंबाईः 200 − 100 = 100 मीटर

ट्रेंन से संबंधित नीचे कुछ और रोचक सवाल-जवाब हैं, देखिए...

सवाल - 150 मीटर लंबी ट्रेन 250 मीटर के पुल को 20 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 72 km/h

सवाल - 120 मीटर लंबी ट्रेन एक खंभे को 12 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 36 km/h

ये भी पढ़ें- Age Problems Tricks: 10 साल बाद उम्र 50 होगी, वर्तमान उम्र कितनी है? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब?

सवाल - दो ट्रेनें 54 km/h और 36 km/h की स्पीड से विपरीत दिशा में चल रही हैं। दोनों की कुल स्पीड क्या होगी?

सही जवाब - 90 km/h

सवाल - 180 मीटर लंबी ट्रेन 220 मीटर प्लेटफॉर्म को 20 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 72 km/h

सवाल - 240 मीटर लंबी ट्रेन 15 सेकंड में खंभा पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 57.6 km/h

ये भी पढ़ें- Competitive Exams Maths: 25%, 50% और 75% वाले सवाल अब नहीं करेंगे परेशान, याद रखें ये आसान फॉर्मूला

सवाल - 100 मीटर लंबी ट्रेन 150 मीटर प्लेटफॉर्म को 25 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 36 km/h

सवाल - 72 km/h की स्पीड वाली ट्रेन 20 सेकंड में खंभा पार करती है। ट्रेन की लंबाई कितनी होगी?

सही जवाब - 400 मीटर

सवाल - 250 मीटर लंबी ट्रेन 300 मीटर पुल को 22 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 90 km/h

सवाल - दो 150-150 मीटर लंबी ट्रेनें समान दिशा में 72 km/h और 54 km/h से चल रही हैं। एक-दूसरे को पार करने में समय कितना लगेगा?

सही जवाब - 60 सेकंड

सवाल - 200 मीटर लंबी ट्रेन 180 मीटर पुल को 19 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की स्पीड कितनी होगी?

सही जवाब - 72 km/h

ट्रेंन से जुड़े इस तरह के सवाल कौन-कौन से एग्जाम में आते हैं?

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, Railway Group D, RRB ALP, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, RBI Assistant, LIC AAO, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, State PSC, Delhi Police, CISF, CRPF, BSF, CAT, MAT, CMAT

ट्रेन से जुड़े सवालों को सॉल्व करने का सबसे अच्छा फॉर्मूला

1. Speed Conversion

km/h × 5/18 = m/s

m/s × 18/5 = km/h

2. मेन फॉर्मूला

Distance = Speed × Time

3. खंभे पार करने पर

Distance = Train Length

4. ब्रिज या प्लेटफॉर्म क्रॉस करने पर

Distance = Train Length + Bridge/Platform Length

5. 2 ट्रेनें विपरीत डायरेक्शन में

Relative Speed = Speed₁ + Speed₂

6. 2 ट्रेनें समान डायरेक्शन में

Relative Speed = बड़ी गति − छोटी गति

7. हमेशा यूनिट चेक करें...

अगर स्पीड km/h में हो और दूरी मीटर में, तो पहले स्पीड को m/s में चेंज करें।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Age Problems Tricks: 10 साल बाद उम्र 50 होगी, वर्तमान उम्र कितनी है? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब?
Repo Rate में 'Repo' का मतलब क्या होता है? 99% लोगों को नहीं पता इस छोटे से शब्द की फुल फॉर्म