Percentage Questions with Answers: 20%, 25%, 40% या 75% दिया हो तो पूरी संख्या 10-20 सेकंड में कैसे निकालें? जानें Percentage के आसान फॉर्मूले, ट्रिक्स और परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल ऐसे ही ट्रिकी सवाल।

Percentage Aptitude Questions: प्रतिशत (Percentage) मैथ का एक ऐसा सब्जेक्ट है, जिससे लगभग हर एग्जाम्स में सवाल पूछे जाते हैं। इनमें सबसे नॉर्मल सवाल होता है- 'किसी नंबर का 20%, 25%, 40% या 75% दिया हो, तो पूरी संख्या कैसे निकालें?' इन सवालों को सॉल्व करने के लिए किसी कल्कुलेटर की जरूरत नहीं होती। अगर प्रतिशत का मूल फॉर्मूला और कुछ आसान ट्रिक्स याद हों, तो इस तरह के सवाल 10–20 सेकंड में सॉल्व हो सकते हैं। SSC, Banking, Railway, Police, Defence, UPSC CSAT और स्टेट में होने वाली परीक्षाओं में Percentage से जुड़े सवाल आते हैं। आइए जानते हैं प्रतिशत से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब...

सवाल: एक संख्या का 25% = 50 है। संख्या क्या होगी?

जवाब को डिटेल में समझिए…

मान लीजिए संख्या = x

प्रश्न के अनुसार,

25% × x = 50

25% = 25/100 = 1/4

इसलिए,

x ÷ 4 = 50

x = 50 × 4

x = 200

सही जवाबः संख्या = 200

Percentage का सबसे आसान फॉर्मूला

अगर प्रतिशत और उसका मान दिया हो तो -

  • संख्या = (दिया गया मान × 100) ÷ प्रतिशत
  • उदाहरण: 25% = 50
  • संख्या = (50 × 100) ÷ 25
  • = 5000 ÷ 25
  • = 200

प्रतिशत वाले सवालों के लिए Fast Trick -

  • 50% = आधा (×2)
  • 25% = चौथाई (×4)
  • 20% = पांचवां हिस्सा (×5)
  • 10% = दसवां हिस्सा (×10)
  • 5% = बीसवां हिस्सा (×20)
  • अगर 25% = 50 है, तो पूरी संख्या = 50 × 4 = 200

प्रतिशत से जुड़े कुछ और रोचक सवाल, उनके जवाब...

सवाल - किसी संख्या का 20% = 80 है। संख्या?

सही जवाब - (80×100)/20 = 400

सवाल - किसी संख्या का 40% = 120 है। संख्या?

सही जवाब - 300

सवाल - किसी संख्या का 10% = 45 है। संख्या?

सही जवाब - 450

सवाल - किसी संख्या का 50% = 90 है। संख्या?

सही जवाब - 180

ये भी पढ़ें- Age Puzzle: पिता-पुत्र की उम्र का यह सवाल 90% लोग कर देते हैं गलत, क्या आप बता सकते हैं सही जवाब?

सवाल - किसी संख्या का 75% = 150 है। संख्या?

सही जवाब - 200

सवाल - किसी संख्या का 30% = 60 है। संख्या?

सही जवाब - 200

सवाल - किसी संख्या का 12.5% = 25 है। संख्या?

सही जवाब - 200

सवाल - किसी संख्या का 80% = 160 है। संख्या?

सही जवाब - 200

ये भी पढ़ें- Logical Reasoning: इंटरव्यू में पूछा गया हैंडशेक पजल, क्या आप 10 सेकंड में बता सकते हैं सही जवाब?

सवाल - किसी संख्या का 5% = 15 है। संख्या?

सही जवाब - 300

सवाल - किसी संख्या का 60% = 180 है। संख्या?

सही जवाब - 300

Percentage Questions सॉल्व करने की 5 Best Tricks

1. यह फॉर्मूला याद रखें -

संख्या = (मान × 100) ÷ प्रतिशत

2. Common Percentage याद कर लें -

प्रतिशत मतलब

50% आधा

25% 1/4

20% 1/5

10% 1/10

5% 1/20

75% 3/4

12.5% 1/8

3. Fraction में बदलकर हल करें -

25% = 1/4

50% = 1/2

75% = 3/4

20% = 1/5

4. Shortcut याद रखें -

25% दिया हो → ×4

50% दिया हो → ×2

10% दिया हो → ×10

5% दिया हो → ×20

5. प्रतिशत से पूरी संख्या निकालने की सिंपल ट्रिक

Part × 100 ÷ Percentage = Whole