Age Reasoning Questions: क्या आप उम्र से जुड़े इन आसान दिखने वाले लेकिन दिमाग घुमा देने वाले सवालों को हल कर पाएंगे? SSC, बैंक और रेलवे परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ट्रिकी एज पजल्स के जवाब देखकर खुद को परखें।
Age Puzzle: उम्र से जुड़े सवाल अंकगणित (Arithmetic) और लॉजिकल रीजनिंग का मेन पार्ट है। देखने में आसान लगने वाले ये सवाल कई बार छोटी-सी ट्रिक की वजह से घुमावदार हो जाते हैं। अगर उम्र का योग, अंतर, अनुपात या कुछ साल पहले/बाद की जानकारी दी गई हो, तो उसे समीकरण बनाकर आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, RBI Assistant, LIC AAO, UPSC CSAT, CDS, AFCAT, NDA, CAPF, State PSC, Police SI/Constable, CET और कई कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। नीचे देखिए उम्र से जुड़े कुछ दिमाग को चकराने वाले सवाल और उनके जवाब -
सवाल - एक पिता और पुत्र की उम्र का योग 80 साल है। पिता पुत्र से 40 साल बड़ा है। दोनों की उम्र बताइए?
सही जवाब - पिता = 60 साल
पुत्र = 20 साल
जवाब को डिटेल में समझिए -
मान लीजिए पुत्र की उम्र = x साल
तो पिता की उम्र होगी = x + 40 साल
सवाल के अनुसार, पिता + पुत्र = 80
मतलब - x + (x + 40) = 80
अब सवाल को कुछ इस तरह से सॉल्व करें -
2x + 40 = 80
2x = 40
x = 20
मतलबः पुत्र = 20 साल
पिता = 20 + 40 = 60 साल
चेक करें - 60 + 20 = 80
दोनों में अंतर = 40
सही उत्तर: पिता 60 साल और पुत्र 20 साल
सवाल - 2 भाइयों की उम्र का योग 50 साल है। बड़ा भाई छोटे से 10 साल बड़ा है। दोनों की उम्र बताइए।
जवाब - छोटा = 20 साल, और बड़ा = 30 साल
ये भी पढ़ें- अगर आज मंगलवार है तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? 7 सेकंड में जानें कैलेंडर रीजनिंग की आसान ट्रिक
सवाल - मां और बेटी की उम्र का योग 60 साल है। मां बेटी से 30 साल बड़ी है।
जवाब - बेटी = 15 साल, जबकि मां = 45 साल
सवाल - एक व्यक्ति अपने बेटे से 25 साल बड़ा है। दोनों की उम्र का योग 65 साल है।
जवाब - बेटा = 20 साल, जबकि पिता = 45 साल
सवाल - पति-पत्नी की उम्र का योग 70 साल है। पति पत्नी से 6 साल बड़ा है। दोनों की सही उम्र क्या होगी?
जवाब - पत्नी = 32 साल, जबकि पति = 38 साल
सवाल - 2 दोस्तों की उम्र का योग 44 साल है। एक दूसरे से 8 साल बड़ा है। दोनों की उम्र क्या है?
जवाब - 18 साल और 26 साल
सवाल - एक मां अपने बेटे से 28 साल बड़ी है। दोनों की उम्र का जोड़ 64 साल है। दोनों का उम्र बताएं?
जवाब - बेटा = 18 साल, जबकि मां = 46 साल
ये भी पढ़ें- Logical Reasoning: इंटरव्यू में पूछा गया हैंडशेक पजल, क्या आप 10 सेकंड में बता सकते हैं सही जवाब?
सवाल - 2 बहनों की उम्र का योग 34 साल है। बड़ी बहन 4 साल बड़ी है। दोनों का उम्र क्या होगा?
जवाब - 15 साल और 19 साल
सवाल - पिता और बेटी की उम्र का योग 72 साल है। पिता 36 साल बड़े हैं। पिता और बेटी की उम्र क्या होगी?
जवाब - बेटी = 18 साल, जबकि पिता = 54 साल
सवाल - एक दादा अपने पोते से 54 साल बड़े हैं। दोनों की उम्र का योग 78 साल है। दोनों का एज क्या होगा?
जवाब - पोता = 12 साल, जबकि दादा = 66 साल
सवाल - एक टीचर और छात्र की उम्र का योग 58 साल है। टीचर छात्र से 24 साल बड़े हैं। दोनों की सही उम्र क्या है?
जवाब - छात्र = 17 साल, जबकि टीचर = 41 साल
उम्र वाले सवाल हल करने का सिंपल फॉर्मूला
- छोटी उम्र को x मान लें।
- अगर अंतर दिया हो, तो बड़ी उम्र = x + अंतर लिखें।
- योग दिया हो, तो दोनों का जोड़ बराबर रखकर समीकरण बनाएं।
- लास्ट में आंसर को जोड़ और अंतर से दोबारा चेक कर लें।
- अगर अनुपात (Ratio) दिया हो, तो पहले अनुपात के अनुसार मान लें, फिर कुल योग या अंतर का उपयोग करें।
