Tricky Reasoning Questions: सवाल आसान दिखेंगे, जवाब देने में छूटे पसीना! पहली नजर में गलत जवाब देने की गारंटी

Published : Aug 13, 2026, 11:40 AM IST
Tricky Reasoning Questions

सार

UPSC Interview Tricky Questions: 7 गोलियों वाली पहेली से लेकर इंटरव्यू के ट्रिकी सवालों तक, क्या आप शब्दों के जाल को समझकर सही जवाब दे पाएंगे? जानिए ऐसे दिमाग घुमा देने वाले सवाल।

Brain Teaser Questions: ट्रिकी रीजनिंग के सवाल अक्सर सरकारी नौकरियों, बैंक और UPSC इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। सवाल में इस्तेमाल किए गए शब्द हमें एक खास डायरेक्शन में सोचने को मजबूर करते हैं। जैसे- 7 दिनों में 7 गोलियां खाने और हर दिन अलग समय पर गोली न खाने वाली पहेली। पहली नजर में लगता है- अगर 7 दिनों में 7 गोलियां खानी हैं तो हर दिन एक गोली किसी न किसी समय पर लेनी ही होगी। लेकिन सवाल का असली खेल “हर दिन अलग समय” वाली शर्त में छिपा है। यहां कैंडीडेट को यह समझना होता है कि हर दिन गोली लेना और हर दिन अलग समय पर गोली लेना 2 अलग बातें हैं। जल्दबाजी में जवाब देने के बजाय शब्दों को बारीके से समझना होगा। आइए जानते हैं, इस तरह के सवाल और उनके जवाब क्या होंगे...

सवाल - एक इंसान को 7 दिनों में 7 गोलियां खानी हैं। शर्त यह है कि उसे हर दिन अलग समय पर गोली नहीं खानी है। वह यह कैसे करेगा?

जवाब - वह हर दिन एक ही समय पर एक गोली खाएगा। उदाहरण के लिए अगर डॉक्टर ने सुबह 8 बजे गोली लेने को कहा है, तो वह -

  • सोमवार - सुबह 8 बजे
  • मंगलवार - सुबह 8 बजे
  • बुधवार - सुबह 8 बजे
  • गुरुवार - सुबह 8 बजे
  • शुक्रवार - सुबह 8 बजे
  • शनिवार - सुबह 8 बजे
  • रविवार - सुबह 8 बजे
  • इस तरह 7 दिनों में कुल 7 गोलियां खा ली जाएंगी और किसी भी दिन समय अलग नहीं होगा।

सवाल को सॉल्व करने का असली ट्रिक क्या है?

सवाल में यह नहीं कहा गया कि हर दिन अलग-अलग समय पर गोली खानी है। बल्कि कहा गया है कि उसे हर दिन अलग समय पर गोली नहीं खानी है। इसलिए सबसे सिंपल सॉल्यूशन है -

  • एक ही निश्चित समय पर, लगातार 7 दिनों तक 1-1 गोली।

सवाल: डॉक्टर ने 3 गोलियां दीं और कहा कि हर आधे घंटे में एक गोली खानी है। तीनों गोलियां कितने समय में खत्म होंगी?

जवाब: 1 घंटे में। पहली गोली तुरंत, दूसरी 30 मिनट बाद और तीसरी 60 मिनट बाद।

सिंपल ट्रिक: 3 गोलियों के बीच केवल 2 अंतराल हैं।

सवाल: आपके पास 5 सेब हैं। आपने 2 सेब उठा लिए। अब आपके पास कितने सेब हैं?

जवाब: 2 सेब। क्योंकि सवाल पूछ रहा है कि आपके पास कितने हैं, न कि कितने बच गए।

सिंपल ट्रिक: शब्दों को ध्यान से पढ़ना है।

सवाल: साल में कितने महीनों में 28 दिन होते हैं?

जवाब: 12 महीने। हर महीने में कम से कम 28 दिन होते हैं।

सिंपल ट्रिक: दिमाग तुरंत फरवरी पर चला जाता है।

सवाल: अंधेरे कमरे में मोमबत्ती, लालटेन और गैस स्टोव रखा है। आपके पास एक माचिस है। सबसे पहले क्या जलाएंगे?

जवाब: माचिस। बाकी चीजें बाद में जलाई जाएंगी।

सिंपल ट्रिक: सवाल के शुरुआती कदम को नजरअंदाज न करें।

सवाल: एक व्यक्ति तेज बारिश में बिना छतरी के चला, लेकिन उसके बाल गीले नहीं हुए। क्यों?

जवाब: वह गंजा था।

सिंपल ट्रिक: सवाल यह नहीं कहता कि व्यक्ति के बाल थे।

ये भी पढ़ें- छोटा सवाल, बड़ा दिमागी खेल! सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये 11 ट्रिकी Reasoning सवाल

सवाल: कमरे के बाहर 3 स्विच हैं और अंदर 3 बल्ब। आप कमरे में सिर्फ एक बार जा सकते हैं। कौन-सा स्विच किस बल्ब का है, कैसे पता करेंगे?

जवाब: पहला स्विच कुछ देर ऑन करके बंद करें। दूसरा ऑन रखें। कमरे में जाएं।

जलता बल्ब = दूसरा स्विच

बंद लेकिन गर्म = पहला

बंद और ठंडा = तीसरा

सिंपल ट्रिक: केवल देखकर नहीं, तापमान से भी जानकारी लें।

सवाल: 3 लीटर और 5 लीटर के बर्तन हैं। ठीक 4 लीटर पानी कैसे मापेंगे?

जवाब: 5L भरें और 3L भरकर 5L में 2L बचाएं। 3L खाली करके उसमें 2L डालें। फिर 5L दोबारा भरें और 3L वाले को 1L से पूरा करें। 5L वाले में 4L बच जाएगा।

सिंपल ट्रिक: लक्ष्य को छोटे निश्चित steps में बदलें।

सवाल: 9 सिक्कों में एक हल्का नकली है। सिर्फ 2 बार balance scale इस्तेमाल करके कैसे खोजेंगे?

जवाब: 3-3 के समूह बनाएं और पहले 3 बनाम 3 तौलें। हल्के समूह में नकली होगा; बराबर होने पर तीसरे समूह में होगा। फिर संदिग्ध 3 में से 1 बनाम 1 तौलें।

सिंपल ट्रिक: 9 → 3 → 1

ये भी पढ़ें- UPSC Interview Tricky Questions: 2 पहरेदारों से सिर्फ 1 सवाल पूछकर सही दरवाजा कैसे चुनेंगे? दिमाग घुमा देने वाले सवाल

सवाल: दो रस्सियां हैं। दोनों को पूरी तरह जलने में 60 मिनट लगते हैं, लेकिन वे समान गति से नहीं जलतीं। 45 मिनट कैसे मापेंगे?

जवाब: पहली रस्सी के दोनों सिरे और दूसरी के एक सिरे को जलाएं। पहली 30 मिनट में खत्म होगी। उसी समय दूसरी रस्सी का दूसरा सिरा जलाएं। उसका बचा हिस्सा 15 मिनट में जलेगा।

उत्तर: 30 + 15 = 45 मिनट।

सवाल: किसान के पास भेड़, बकरी और घास है। नाव में उसके साथ एक बार में सिर्फ एक चीज जा सकती है। तीनों को सुरक्षित दूसरी तरफ कैसे ले जाएगा?

जवाब: पहले बकरी ले जाएं, अकेले लौटें। फिर भेड़ ले जाएं और बकरी वापस लाएं। इसके बाद घास ले जाएं, अकेले लौटें और अंत में बकरी ले जाएं।

सिंपल ट्रिक: ऐसी स्थिति बनने से रोकना है जिसमें भेड़-बकरी या बकरी-घास अकेले रह जाएं।

ट्रिकी Reasoning सवालों के लिए 5-Step Formula

1. Read: शब्दों को ध्यान से पढ़ें। सवाल को जल्दी-जल्दी पढ़कर अपनी तरफ से कोई एक्स्ट्रा कंडीशन ना जोड़ें।

2. Identify : असली शर्त की पहचान करें। खुद से पूछे - “सवाल ने वास्तव में क्या कहा है और क्या नहीं कहा है?” 7 गोलियों वाली पहेली में यही सबसे मेन था।

3. Challenge Assumptions: अपनी सोच को चेक करें। क्या आपने ऐसी कोई बात मान ली है जो सवाल में लिखी ही नहीं है?

4. Simplify : सबसे सिंपल सॉल्यूशन की तलाश करें। पहले सीधा और कम steps वाला solution देखें। हर ट्रिकी सवाल का जवाब जरूरी नहीं कि कठिन हो।

5. Explain : लॉगिक के साथ आंसर दें। सिर्फ उत्तर न बताएं। एक-दो लाइन में यह भी क्लियर करें कि वह आंसर क्यों सही है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

छोटा सवाल, बड़ा दिमागी खेल! सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये 11 ट्रिकी Reasoning सवाल