छोटा सवाल, बड़ा दिमागी खेल! सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये 11 ट्रिकी Reasoning सवाल

Published : Aug 13, 2026, 08:32 AM IST
Government Job Reasoning Questions

सार

Government Job Reasoning Questions: सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए ट्रिकी रीजनिंग सवालों को हल करना सीखें। किसान, भेड़, बकरी और घास की नदी पार करने वाली पहेली और ऐसे ही अन्य ट्रिकी सवालों का सही जवाब जानें।

Brain Teaser Questions: सरकारी जॉब के दौरान ट्रिकी रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं। इस तरह के सवालों में अक्सर समस्या बहुत छोटी होती है, लेकिन उसे हल करने के लिए सही क्रम, संभावित खतरे और उपलब्ध ऑप्शन को समझना पड़ता है। किसान, भेड़, बकरी और घास वाली नदी पार करने की पहेली इसका उदाहरण है। पहली नजर में लगता है- किसान तीनों चीजों को नाव में एक साथ रखकर पार ले जाएगा, लेकिन पहेली की शर्तें इसे कठिन बना देती हैं। किसान की नाव में एक समय में उसके साथ केवल एक चीज जा सकती है। साथ ही किसान के नहीं रहने पर भेड़ बकरी को नुकसान पहुंचा सकती है और बकरी घास खा सकती है। इसलिए किसान को ऐसा कुछ करना होगा जिसमें नदी के किसी भी किनारे पर गलत जोड़ी अकेली ना रह जाए। आइए जानते हैं, इस तरह के सवाल और उनके जवाब...

सवाल 1: किसान भेड़, बकरी और घास को नदी पार कैसे कराएगा? कुछ शर्तें भी हैं जैसे, किसान के पास -

  • एक भेड़
  • एक बकरी
  • घास का एक गट्ठर
  • एक नाव

नाव में किसान के साथ एक समय में सिर्फ एक चीज जा सकती है। समस्या यह है कि किसान के नदी के दूसरी तरफ जाने पर पीछे बची चीजों को सुरक्षित रखना है।

जवाब का Step-by-Step सॉल्यूशन क्या होगा...

पहला स्टेप: पहले बकरी को ले जाएं। किसान बकरी को लेकर नदी पार जाता है।

दूसरे किनारे पर कौन बचेगा - किसान + बकरी

पहले किनारे पर कौन बचेगा - भेड़ + घास

यह सबसे सेफ है, क्योंकि भेड़ घास नहीं खाती है।

स्टेप 2: किसान अकेला वापस आएगा। किसान बकरी को दूसरी तरफ छोड़कर अकेला वापस आता है। और अब...

दूसरे किनारे पर बकरी है और...

पहले किनारे पर किसान + भेड़ + घास

स्टेप 3: भेड़ को दूसरी तरफ ले जाएं। अब किसान भेड़ को लेकर दूसरी तरफ जाता है। लेकिन यहां एक समस्या है, दूसरे किनारे पर पहले से बकरी है। इसलिए किसान बकरी को वापस अपने साथ ले आता है।

और अब -

पहले किनारे पर है: किसान + बकरी + घास

दूसरे किनारे पर - भेड़

स्टेप 4: घास को दूसरी तरफ ले जाएं। अब किसान घास को लेकर दूसरी तरफ जाता है।

दूसरे किनारे पर: भेड़ + घास

यह सुरक्षित है।

किसान अब अकेला वापस आता है।

पहले किनारे पर अब सिर्फ - बकरी

स्टेप 5: बकरी को दूसरी तरफ ले जाएं। अब किसान आखिरी बार बकरी को लेकर दूसरी तरफ जाता है।

अब तीनों सुरक्षित रूप से दूसरी तरफ पहुंच गएः भेड़ + बकरी + घास + किसान

सही जवाबः बकरी पार → अकेले वापस → भेड़ पार → बकरी वापस → घास पार → अकेले वापस → बकरी पार

नोटः इस दौरान किसान को कुल 7 बार नदी के इस पार-उस पर करना पड़ा।

सवाल 2: कमरे के बाहर 3 स्विच हैं और अंदर 3 बल्ब। हर स्विच एक बल्ब से जुड़ा है। कमरे में केवल एक बार जा सकते हैं। पहचान कैसे करेंगे?

जवाब: पहला स्विच कुछ देर चालू करके बंद करें। दूसरा चालू रखें और कमरे में जाएं।

जलता बल्ब = दूसरा स्विच

बंद लेकिन गर्म = पहला स्विच

बंद और ठंडा = तीसरा स्विच

सिंपल ट्रिक: रोशनी के साथ गर्मी को भी clue बनाना है।

ये भी पढ़ें- UPSC Interview Questions: 3 और 5 लीटर के बर्तन से 4 लीटर पानी कैसे नापेंगे? IAS का ये ट्रिकी सवाल घुमा देगा दिमाग

सवाल 3: 3L और 5L के बर्तनों से ठीक 4L पानी कैसे मापेंगे?

जवाब: 5L भरें → 3L भरकर 5L में 2L बचाएं → 3L खाली करें → उसमें 2L डालें → 5L फिर भरें → 3L को 1L से पूरा करें।

अब 5L वाले बर्तन में ठीक 4L बचेंगे।

सिंपल ट्रिक: बड़ी समस्या को छोटे-छोटे निश्चित मेजरमेंट में बदलना है।

सवाल 4: दो रस्सियां हैं। दोनों को पूरी तरह जलने में 60 मिनट लगते हैं, लेकिन वे समान गति से नहीं जलतीं। 45 मिनट कैसे मापेंगे?

जवाब: पहली रस्सी के दोनों सिरों और दूसरी रस्सी के एक सिरे को जलाएं। पहली 30 मिनट में खत्म होगी। उसी समय दूसरी रस्सी का दूसरा सिरा जलाएं। बची रस्सी 15 मिनट में जलेगी।

कुल = 45 मिनट।

सवाल 5: 9 सिक्कों में एक नकली है और वह हल्का है। सिर्फ 2 बार balance scale इस्तेमाल करके कैसे खोजेंगे?

जवाब: 3-3 के तीन समूह बनाएं। पहले 3 बनाम 3 तौलें। जिस समूह का वजन कम निकले, उसमें नकली है। अगर दोनों बराबर हों तो तीसरे समूह में नकली है। फिर उस समूह में 1 बनाम 1 तौलें। हल्का सिक्का नकली होगा; बराबर होने पर तीसरा सिक्का नकली होगा।

सिंपल ट्रिक: 9 → 3 → 1

सवाल 6: 8 गेंदों में एक भारी है। केवल 2 बार तराजू इस्तेमाल करके कैसे खोजेंगे?

जवाब: 3 बनाम 3 तौलें।

बराबर → बची 2 में भारी गेंद।

एक तरफ भारी → उसी 3 में नकली।

फिर संदिग्ध 3 में से 1 बनाम 1 तौलें।

सिंपल ट्रिक: हर weighing (वजन करना, तौलना, अंदाजा लगाना) में संभावनाओं को तेजी से कम करना है।

ये भी पढ़ें- UPSC Interview के ट्रिकी सवाल: 3 स्विच-3 बल्ब से लेकर 100 कैदियों तक...ये सवाल घुमा देंगे आपका दिमाग

सवाल 7: 100 कैदियों को 100 कमरों में अपने नंबर खोजने हैं। हर कैदी अधिकतम 50 कमरे खोल सकता है। सामूहिक सफलता की संभावना कैसे बढ़ाएंगे?

जवाब: Cycle strategy अपनाई जाती है। कैदी पहले अपने नंबर वाले कमरे में जाता है। वहां मिले नंबर को अगले कमरे के रूप में इस्तेमाल करता है और इसी तरह आगे बढ़ता है। इससे रैंडम गेसिंग की तुलना में सामूहिक सफलता की संभावना बहुत अधिक हो जाती है।

सिंपल ट्रिक: इंडिविजुअल गेसिंग की जगह कॉमन स्ट्रेटजी और साइकल्स का इस्तेमाल।

सवाल 8: तीन डिब्बों पर Apple, Orange और Mixed लिखा है, लेकिन तीनों labels गलत हैं। केवल एक फल निकालकर सही labels कैसे लगाएंगे?

जवाब: मिक्स्ड लेबल वाले डिब्बे से एक फल निकालें। चूंकि लेबल गलत है, उसमें मिक्स फल नहीं हो सकते। निकले फल से उस डिब्बे की सही पहचान होगी और फिर डिडक्शन से बाकी दोनों डिब्बे पहचाने जा सकते हैं।

सिंपल ट्रिक: सबसे ज्यादा इन्फॉर्मेशन देने वाले विकल्प से शुरुआत करें।

सवाल 9: 25 घोड़े हैं। एक race में केवल 5 दौड़ सकते हैं। स्टॉप वाच नहीं है। सबसे तेज 3 घोड़े कैसे खोजेंगे?

जवाब: पहले 5 समूहों की 5 रेस कराएं। फिर प्रत्येक ग्रुप के विनर की रेस कराएं। इसके परिणाम से संभावित टॉप-3 को सीमित करें और अंतिम दावेदार की एक रेस से टॉप-3 निर्धारित करें।

सिंपल ट्रिक: हर रेस से मिलने वाली रैकिंग को अगली रेस में इस्तेमाल करना है।

सवाल 10: 8 गेंदों में एक भारी गेंद है। balance scale का सिर्फ 2 बार उपयोग करना है। क्या संभव है?

जवाब: हां। 3 बनाम 3 तौलें। अगर बराबर हैं तो बची 2 में से एक-एक तौलें। अगर बराबर नहीं हैं तो भारी समूह की 3 गेंदों में से 1 बनाम 1 तौलकर पहचान लें।

सिंपल ट्रिक: हर weighing के तीन संभावित परिणामों का इस्तेमाल करें।

सवाल 11: 1000 बोतलों में एक जहरीली बोतल है। टेस्ट के लिए binary pattern का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

जवाब: हर बोतल को एक अलग binary number दें। अलग-अलग test strips को binary bits की तरह इस्तेमाल करके हर बोतल का sample एक खास combination में डालें। परिणामों का pattern जहरीली बोतल का binary number बताएगा।

सिंपल ट्रिक: समस्या को binary information में बदलना।

ट्रिकी Reasoning सवालों को सॉल्व करने का Best Formula

इस तरह की पहेलियों के लिए 5-Step Formula काम आ सकता है...

1. Target : सबसे पहले पता करें कि आखिर हासिल क्या करना है।

यहां टारगेट था - तीनों चीजों को सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाना।

2. Rules : किसान की नाव में एक समय में केवल एक चीज जा सकती है और कुछ चीजों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।

3. Danger : हर step के बाद खुद से पूछें।

“अगर मैं अभी चला गया तो पीछे क्या रह जाएगा?”

यही इस पहेली की सबसे महत्वपूर्ण सोच है।

4. Sequence : सही चीज पहले ले जाना अक्सर पूरी पहेली को आसान बना देता है। इस मामले में बकरी सबसे महत्वपूर्ण थी, क्योंकि वह घास भी खा सकती है और भेड़ के साथ भी समस्या पैदा हो सकती है।

5. Verify : किसी भी स्टेप को फाइनल मानने से पहले देखें कि दोनों किनारों पर सभी चीजें सुरक्षित हैं या नहीं।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UPSC Interview Tricky Questions: 2 पहरेदारों से सिर्फ 1 सवाल पूछकर सही दरवाजा कैसे चुनेंगे? दिमाग घुमा देने वाले सवाल