
Interview Reasoning Questions: सरकारी नौकरियों और UPSC इंटरव्यू के दौरान कैंडीडेट्स से ट्रिकी रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं। जैसे - दो दरवाजों और दो पहरेदारों वाली पहेली। आपके सामने दो दरवाजे हैं। इनमें से एक सही रास्ते पर जाता है और दूसरा गलत रास्ते पर। दोनों दरवाजों के पास एक-एक पहरेदार खड़ा है। इनमें से एक हमेशा सच बोलता है, जबकि दूसरा अक्सर झूठ। समस्या यह है- आपको यह नहीं पता कि कौन सच बोल रहा है-कौन झूठ। साथ ही, आपको सिर्फ एक सवाल पूछने की इजाजत है। ऐसे में डायरेक्ट किसी पहरेदार से यह पूछना कि 'सही दरवाजा कौन सा है?' काम नहीं करेगा, क्योंकि सच बोलने वाला सही बताएगा, लेकिन झूठ बोलने वाला गलत। इस पहेली की असली ट्रिक यह है कि इस तरह से सवाल पूछा जाए जिसका जवाब दोनों पहरेदारों से एक जैसा मिले। मतलब सवाल को इस तरह डिजाइन किया जाए कि सच बोलने और झूठ बोलने वाले की जानकारी एक-दूसरे को कैंसल कर दे। इसी को लीक से हटकर सोचना कहते हैं। इस सवाल का जवाब निकालते हैं...
किसी भी एक पहरेदार से पूछें- “अगर मैं दूसरे पहरेदार से पूछूं कि सही रास्ता कौन-सा है, तो वह किस दरवाजे की ओर इशारा करेगा?”
पहरेदार जिस दरवाजे की ओर इशारा करे, उसका उल्टा दरवाजा चुनें।
ऐसा क्यों?
मान लीजिए बायां दरवाजा सही है और दायां गलत।
अगर आपने सच बोलने वाले पहरेदार से पूछा कि झूठ बोलने वाला कौन-सा दरवाजा बताएगा, तो वह आपको गलत यानी दायां दरवाजा बताएगा।
अगर आपने झूठ बोलने वाले पहरेदार से पूछा कि सच बोलने वाला कौन-सा दरवाजा बताएगा, तो वह सच का उल्टा यानी दायां दरवाजा बताएगा।
मतलब दोनों परिस्थितियों में आपको गलत दरवाजा ही बताया जाएगा।
इसलिए, जो दरवाजा पहरेदार बताए → उसका दूसरा दरवाजा चुनें।
शॉर्ट ट्रिकः Ask → Other Guard → Take Opposite
मतलब दूसरे पहरेदार के जवाब के बारे में पूछो → जो रास्ता बताया जाए → उसका उल्टा चुनें।
आइए जानते हैं इसी पैटर्न से मिलते-जुलते और ट्रिकी सवाल-उनके जवाब...
जवाब: पहला स्विच कुछ देर चालू रखें और फिर बंद कर दें। दूसरा स्विच चालू रखें। अब कमरे में जाएं।
जो बल्ब जल रहा है → दूसरा स्विच
जो बंद है लेकिन गर्म है → पहला स्विच
जो बंद और ठंडा है → तीसरा स्विच
सिंपल ट्रिक: केवल रोशनी नहीं, बल्ब की गर्मी को भी क्लू बनाएं।
जवाब: मिक्स्ड लिखे डिब्बे से एक फल निकालें। क्योंकि उसका लेबल गलत है, उसमें मिक्स्ड फल नहीं हो सकते। अगर उसमें Apple निकला तो वह Apple वाला डिब्बा है। फिर बाकी दोनों की पहचान deduction से हो जाएगी।
सिंपल ट्रिक: सबसे ज्यादा इन्फॉर्मेशन देने वाले ऑप्शन से स्टार्ट करें।
ये भी पढ़ें- UPSC Interview के ट्रिकी सवाल: 3 स्विच-3 बल्ब से लेकर 100 कैदियों तक...ये सवाल घुमा देंगे आपका दिमाग
जवाब: 3-3 के तीन समूह बनाएं। पहले 3 बनाम 3 तौलें।
जो समूह हल्का है, उसमें नकली है।
अगर दोनों बराबर हैं, तो तीसरे समूह में नकली है।
अब संदिग्ध 3 में से 1 बनाम 1 तौलें। हल्का सिक्का नकली होगा। बराबर होने पर तीसरा नकली होगा।
सिंपल ट्रिक: 9 → 3 → 1
जवाब: 5 लीटर का बर्तन भरें और उससे 3 लीटर का बर्तन भर दें। 5 लीटर में 2 लीटर बचेंगे। 3 लीटर का बर्तन खाली करके उसमें ये 2 लीटर डालें। अब 5 लीटर का बर्तन फिर भरें और 3 लीटर वाले बर्तन को 1 लीटर से पूरा करें। 5 लीटर वाले बर्तन में ठीक 4 लीटर बचेंगे।
सिंपल ट्रिक: लक्ष्य को छोटे-छोटे निश्चित स्टेप्स में बदलना है।
सवाल: दो रस्सियां हैं। दोनों को पूरी तरह जलने में 60 मिनट लगते हैं, लेकिन वे समान गति से नहीं जलतीं। ठीक 45 मिनट कैसे मापेंगे?
ये भी पढ़ें- UPSC Interview Questions: 3 और 5 लीटर के बर्तन से 4 लीटर पानी कैसे नापेंगे? IAS का ये ट्रिकी सवाल घुमा देगा दिमाग
30 + 15 = 45 मिनट।
सिंपल ट्रिक: दोनों सिरों से जलाने पर कुल जलने का टाइम आधा हो जाता है, भले ही रस्सी समान स्पीड से न जले।
जवाब: पहले बकरी को ले जाएं और अकेले वापस आएं। फिर भेड़ को ले जाएं और बकरी को वापस ले आएं। अब घास को दूसरी तरफ ले जाएं और अकेले वापस आएं। अंत में बकरी को दूसरी तरफ ले जाएं।
सिंपल ट्रिक: भेड़-बकरी और बकरी-घास को ऐसी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ना है जहां नुकसान हो सकता है।
जवाब: 5 ग्रुप की 5 रेस कराएं। फिर पांचों विनर्स की एक रेस कराएं। इसके परिणाम से संभावित Top-3 कैंडीडेट्स को सीमित करें और अंतिम दावेदार की एक रेस कराएं।
उत्तर: 7 रेस।
सिंपल ट्रिक: हर रेस की रैकिंग को अगली elimination में यूज करें।
जवाब: प्रसिद्ध cycle-following strategy इस्तेमाल की जाती है। कैदी पहले अपने नंबर वाले कमरे से शुरू करता है। वहां जो नंबर मिले, उस नंबर वाले कमरे में जाता है और इसी तरह चेन फॉलो करता है। यह रैंडम रूम्स चुनने की तुलना में ग्रुप सक्सेस की संभावना बहुत बढ़ाती है।
सिंपल ट्रिक: हर कैदी को अलग-अलग रैंडम गेसिंग कराने के बजाय कमरे की permutation में मौजूद चर्क (Cycle) का फायदा उठाना।
जवाब: वह हर दिन एक ही समय पर एक गोली खाएगा। उदाहरण के लिए रोज सुबह 8 बजे।
सिंपल ट्रिक: “हर दिन गोली खाना” और “हर दिन अलग समय पर गोली खाना” एक ही बात नहीं है।
जवाब: पहले 3 बनाम 3 गेंदें तौलें। अगर दोनों बराबर हैं, तो भारी गेंद बची हुई 2 में है। उन दोनों को दूसरी weighing में तौलें। अगर एक तरफ भारी है, तो उसी 3 गेंदों में नकली गेंद है। दूसरी weighing में उनमें से 1 बनाम 1 तौलें। भारी वाली नकली होगी; बराबर होने पर तीसरी भारी होगी।
सिंपल ट्रिक: पहली weighing से संभावनाओं को 8 से 3 या 2 तक घटाना है।
ऐसे सवालों को हल करने के लिए CLUE Formula याद रखना चाहिए...
C — Conditions समझें
सवाल की सभी शर्तें लिखें। क्या पता है और क्या पता नहीं है?
L — Look for the unusual clue
सवाल में कौन-सी बात सामान्य से अलग है?
लिफ्ट वाली पहेली में बारिश क्लू थी। इस पहेली में सच और झूठ का नियम क्लू है।
U — Undo your assumptions
जो बात सवाल में नहीं कही गई है, उसे अपने मन से न मानें।
E — Eliminate possibilities
ऐसा तरीका खोजें जो गलत ऑप्शन को एक साथ खत्म कर दे। दो पहरेदार वाली पहेली में ऐसा सवाल पूछना है कि दोनों से गलत दरवाजे की समान जानकारी मिले।